Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»भाजपा जिलाध्यक्षों की तीसरी सूची में 12 नाम, विधायकों को मिला महत्व
    मध्यप्रदेश

    भाजपा जिलाध्यक्षों की तीसरी सूची में 12 नाम, विधायकों को मिला महत्व

    AdminBy AdminJanuary 15, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भाजपा जिलाध्यक्षों की तीसरी सूची में 12 नाम, विधायकों को मिला महत्व
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     

    भोपाल

    भाजपा संगठन के लिए मुसीबत बने सागर के लिए दो जिलाध्यक्षों के नाम का मंगलवार को एलान कर दिया गया। इसके अलावा 11 अन्य जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं। इनमें से 2 जिलाध्यक्षों को दोबारा कमान सौंपी गई है। गौरतलब है कि रविवार को प्रदेश भाजपा ने उज्जैन और विदिशा के जिलाध्यक्षों के नामों का एलान किया था,तो सोमवार को 18 जिलाध्यक्ष तय हुए थे। इसी क्रम में तीसरे दिन यानि कि मंगलवार को एक दर्जन जिलाध्यक्षों के चेहरे साफ कर दिए हैं। इस तरह अब तक तीन दिनों में 32 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई है। सागर जिले के नेताओं के विवाद को खत्म करने के लिए दो भागों में बांटा गया। इस तरह भाजपा के संगठनात्मक दृष्टि से 60 से बढक़र 61वें संगठन जिले ने मूर्त रूप ले लिया। मंगलवार को जो सूची भाजपा ने जारी की है, उसमें से दो जिला अध्यक्ष रिपीट किए गए हैं। कटनी में दीपक टंडन सोनी और बालाघाट में रामकिशोर कांवरे को फिर से जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इससे सोमवार को घोषित हुए 18 जिलाध्यक्षों में से 9 रिपीट किए गए थे। अब तक 11 जिला अध्यक्ष रिपीट किए गए हैं। कटनी में अश्वनी गौतम का भी नाम चर्चा में था,जिनके लिए कुछ विधायक लांबिग कर रहे थे,लेकिन यहां से सांसद और प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने दीपक को दूसरी बार कमान देना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने दूसरे विधायकों से चर्चा कर आम सहमति बना ली। 

    वीडी की पहल से राजौरिया बने अध्यक्ष

    ग्वालियर नगर अध्यक्ष को लेकर भी नेताओं के बीच होड़ मची रही। बताया जा रहा है कि रामेश्वर भदौरिया को जिलाध्यक्ष बनाने के लिए सांसद भारत सिंह कुशवाहा सहित दूसरे बड़े नेता सक्रिय हुए, तो केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया की ओर से शिव बरुआ का नाम आगे बढ़ाया गया। इधर प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने जयप्रकाश राजौरिया के नाम को आगे बढ़ाया। बताया गया है कि आम सहमति नहीं बनने पर शर्मा ने विधानसभाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर से ग्वालियर में बंद कमरे में चर्चा की। इसके बाद उनकी भोपाल में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात हुई। इसके बाद राजौरिया के नाम पर सहमति बनाई गई। 

    श्याम को कमान से कई नेता नजरंदाज 

    अनूपपुर की कमान युवा हीरा सिंह श्याम को दी गई है। पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव में हीरा सिंह श्याम को पुष्पराजगढ़ विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था। कहा जा रहा है कि आपसी प्रतिद्वंद्धता के चलते श्याम महज 28 सौ वोट के अंतर से चुनाव हार गए और अनूपपुर जिले की पुष्पराजगढ़ सीट कांग्रेस के खाते में चली गई। चर्चा है कि शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह किसी दूसरे नेता के लिए प्रयास रत थीं, लेकिन बाद में संगठन के निर्देश पर श्याम के नाम पर सहमति बनाई गई अनूपपुर से प्रेमकुमार यादव का नाम भी चर्चा में रहा है। 

    भार्गव और शैलेन्द्र जैन को मिला महत्व 

    सागर के जिलाध्यक्ष को लेकर जिस तरह से पिछले एक पखवाड़े में नेताओं के बीच राजनीतिक जंग रही, उससे नेतृत्व को वहां दो जिलाध्यक्ष बनाए जाने का फार्मूला निकालना पड़ा। दरअसल यहां से पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह की दावेदारी को लेकर एकराय नहीं बन पा रही थी। कुछ नेता श्याम तिवारी के लिए प्रयास कर रहे थे। दो जिलाध्यक्ष बनाए जाने के निर्णय के बाद भी एकराय नहीं बन रही थी। सूत्रों की मानें तो इस पर वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने हस्तक्षेप करते हुए स्थानीय नेताओं को दो नामों पर सहमत कर लिया। सागर नगर के लिए श्याम तिवारी और सागर ग्रामीण के लिए रानी पटेल कुशवाहा के नाम पर मुहर लगाई गई है। श्याम तिवारी को सागर विधायक शैलेन्द्र जैन का करीबी माना जाता है। जैन ने ही श्याम तिवारी के लिए मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत और दूसरे विधायकों को मनाया। इसी तरह ग्रामीण जिलाध्यक्ष रानी पटेल कुशवाहा वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव की समर्थक मानी जाती हैं। ऐसे में नेतृत्व ने गोविन्द सिंह राजपूत और गोपाल भार्गव को इन नियुक्तियों के जरिए संतुष्ट करने की कोशिश की है। 

    इन जिलों के अध्यक्ष हुए घोषित 

    सागर -श्याम तिवारी

    दमोह -श्याम शिवहरे

    अनूपपुर -हीरा सिंह श्याम

    शाजापुर- रवि पांडे

    बालाघाट -रामकिशोर कांवरे

    सागर ग्रामीण -रानी पटेल कुशवाहा

    ग्वालियर नगर -जयप्रकाश राजोरिया

    कटनी -दीपक टंडन सोनी

    सिंगरौली -सुंदर शाह

    जबलपुर नगर -रत्नेश सोनकर

    डिंडौरी -चमरू नेताम

    दतिया -रघुवीर शरण कुशवाहा

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured
    Admin

    Related Posts

    त्योहार से पहले बड़ा हादसा: नोएडा-भिंड मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना, दो बच्चों समेत 3 की जान गई

    March 3, 2026

    चुनाव से पहले बड़ा दांव? भारतीय जनता पार्टी सक्रिय, योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में बदलाव की चर्चा

    March 3, 2026

    नशे में किया खतरनाक कमेंट, उमा भारती के परिवार को धमकी देने वाला युवक पकड़ा गया

    March 3, 2026

    धान की अंतर राशि को लेकर कांग्रेस पर बरसे साव, राज्यसभा प्रत्याशी और असम चुनाव पर कसा तंज

    March 3, 2026

    पुनर्वास केंद्र पहुंचे अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, सुविधाओं और योजनाओं की समीक्षा

    March 3, 2026

    वोकल फॉर लोकल का स्वप्न हो रहा है साकार

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, भारी तेजी के बाद थमा कच्चे तेल का रुख

    March 3, 2026

    हालात को देखते हुए दुबई में भारतीय दूतावास अलर्ट, भारतीयों से कहा- बेवजह बाहर न निकलें

    March 3, 2026

    ईरान संकट पर पाकिस्तान सतर्क, रक्षा मंत्री का बयान—युद्ध भड़का तो पड़ेंगे गंभीर असर

    March 3, 2026

    मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव, United States Embassy ने जॉर्डन-यरुशलम जाने पर दी सख्त सलाह

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.