Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»यात्रियों की भीड़ को राहत देने रेलवे ने खोजा विकल्प, अब एक ट्रेन के पीछे उसी नंबर की दूसरी ट्रेन चलाने की तैयारी
    मध्यप्रदेश

    यात्रियों की भीड़ को राहत देने रेलवे ने खोजा विकल्प, अब एक ट्रेन के पीछे उसी नंबर की दूसरी ट्रेन चलाने की तैयारी

    AdminBy AdminJanuary 17, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यात्रियों की भीड़ को राहत देने रेलवे ने खोजा विकल्प, अब एक ट्रेन के पीछे उसी नंबर की दूसरी ट्रेन चलाने की तैयारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     जबलपुर
     प्रयागराज में महाकुंभ के पहले अमृत स्नान में पहुंचे करोड़ों श्रद्धालुओं ने रेलवे की चिंता बढ़ा दी है। महाकुंभ में आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे, जिसके लिए और अतिरिक्त ट्रेनों की जरूरत होगी।

    रेलवे के पास ट्रैक और समय सीमित है, इसलिए भीड़ बढ़ने पर एक ही रूट पर एक ही समय में दो ट्रेन चलाई जाएंगी। एक ट्रेन के पीछे उसी नंबर की दूसरी ट्रेन चलेगी। इसके लिए न तो अतिरिक्त ट्रैक की जरूरत होगी और न ही समय में बदलाव करने की।

    कोच नहीं बढ़ा सकते, इसलिए ट्रेन चलाने का निर्णय

        महाकुंभ के दौरान प्रयागराज मंडल की सीमा से लगे जबलपुर रेल मंडल समेत अन्य रेल मंडल के स्टेशनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ते ही एक साथ दो ट्रेनों को चलाएगा। इनमें यात्री जनरल टिकट पर यात्रा कर सकेंगे।

        जबलपुर रेल मंडल ने इसके लिए कटनी, मैहर और सतना स्टेशनों का चयन किया है, जो सीधे प्रयागराज रेल रूट से जुड़े हैं। इन स्टेशनों में बिलासपुर, भोपाल, नागपुर और मुंबई मंडल से आने-जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ पर नजर रखी जाएगी।

        स्टेशन और ट्रेन में भीड़ को देखते हुए कम से कम समय में एक के पीछे दूसरी ट्रेन को चलाया जाएगा। एक ट्रेन में अधिकतम 24 कोच लगते हैं। इसमें निर्धारित संख्या में यात्री सफर कर सकते हैं। इससे अधिक कोच ट्रेन में नहीं जोड़े जा सकते।

        इस स्थिति में स्टेशन में आने वाली ट्रेन में बैठने वाले यात्रियों की संख्या निर्धारित क्षमता से एक से डेढ़ हजार अधिक होने पर तत्काल दूसरी ट्रेन, ठीक उसके पीछे, उसी रूट पर चला दी जाएगी।

        दोनों ट्रेन के ड्राइवर, गार्ड के बीच समन्वय होगा। वहीं रेलवे कंट्रोल रूम भी ट्रेनों के बीच की दूरी, गति और ठहराव पर नजर रखेगा। यह जरूरी नहीं होगा कि पहली ट्रेन के गंतव्य तक ही दूसरी ट्रेन जाए।

    स्टेशन पहुंचने के लिए करनी पड़ रही मशक्कतः प्रयागराज जंक्शन की तो इस समय लोगों की भीड़ इतना बढ़ गई है कि की जगह-जगह पुलिस प्रशासन और रेलवे प्रशासन को सड़कों पर रोक-रोक कर भेजना पड़ रहा है. रेलवे द्वारा बनाए गए बाड़ो में रोककर भीड़ की स्थिति नियंत्रित की जा रही है. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है और धीरे-धीरे प्लेटफार्म के लिए लोगों को छोड़ा जा रहा है.

    वहीं, स्टेशन पर भीड़ और सही जानकारी नहीं मिलने के कारण कई लोग परेशान होकर घूमते दिखाई दिए. श्रद्धालु अरुण ठाकुर ने बताया कि पुलिस-प्रशासन ने लोगों को सही ढंग से डील नहीं किया, जिसकी वजह से लोग भटक रहे हैं. पुलिस और प्रशासन पुख्ता जानकारी लोगों को मुहैया करानी चाहिए थी. एक दिव्यांग श्रद्धालु ने बताया कि उसे दिल्ली जाना है. दिल्ली जाने के लिए स्टेशन पहुंचा तो 5 किलोमीटर से अधिक पैदल चलाया, जबकि स्टेशन सामने था. जिसकी वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. स्टेशन पहुंच रहे लोगों का कहना है कि जो व्यवस्थाएं बताई गई थी, वह जमीन पर नहीं दिखाई दी है.

    55 कुंभ स्पेशल ट्रेनों रवानाः उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि अब तक 55 कुंभ स्पेशल ट्रेन रवाना की जा चुकी है. रात में ट्रेनों की संख्या श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ट्रेनों की संख्या और बढ़ाई गई है. जैसे-जैसे श्रद्धालु स्टेशनों पर आ रहे हैं, उन्हें कुंभ स्पेशल से वापस उनके गंतव्य तक भेजने का प्रयास किया जा रहा है. अगर भीड़ को रात भर में रेलवे स्टेशनों से उनके गंतव्य तक नहीं पहुंचा जा सका तो आसपास के रेन बेसरों और होल्डिंग एरिया में उन्हें रोका जाएगा.

    महाकुंभ के लिए 13,000 ट्रेनें चला रहा रेलवे

    प्रयागराज में दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। 26 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन में देश-विदेश के करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के हिस्सा लेने की संभावना है। लोगों की सुविधा के लिए रेलवे महाकुंभ के लिए 13,000 ट्रेन चला रहा है। सरकार ने रेलवे को 5,000 करोड़ रुपए दिए हैं ताकि महाकुंभ के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की जा सके। रेलवे ने इस आयोजन के लिए खास तैयारियां की हैं। देश के कोने-कोने से प्रयागराज के लिए ट्रेन चलाई जा रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि महाकुंभ के लिए रेलवे स्टेशनों के बुनियादी ढांचे पर काफी ध्यान दिया गया है। नए स्टेशन बनाए गए हैं। इस दौरान विशेष और नियमित ट्रेनों को मिलाकर करीब 13,000 ट्रेन चलाने की योजना है। इनमें 10,000 रेगुलर और 3,000 विशेष ट्रेन शामिल हैं।

    सभी स्टेशनों पर करीब 1,1476 सीसीटीवी लगाए गए है। स्टेशनों पर करीब 12 भाषाओं में घोषणा की जा रही है। बुजुर्गों के लिए भी व्यवस्था की गई है। महाकुंभ का समापन 26 फरवरी को होगा। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए कई विशेष ट्रेनें शुरू की हैं। अहमदाबाद डिवीजन रेलवे के पीआरओ अजय सोलंकी ने बताया कि यात्री सुविधा, स्वच्छता और बिजली के उपकरणों के उचित संचालन पर ध्यान केंद्रित करते हुए 98 विशेष ट्रेनें शुरू की गई हैं। यात्रियों के मार्गदर्शन और सुरक्षा के लिए स्टेशनों पर आरपीएफ की टीमों को तैनात किया गया है। महाकुंभ 2025 के लिए विशेष ट्रेनों की सूची इस प्रकार है:

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured train
    Admin

    Related Posts

    त्योहार से पहले बड़ा हादसा: नोएडा-भिंड मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना, दो बच्चों समेत 3 की जान गई

    March 3, 2026

    चुनाव से पहले बड़ा दांव? भारतीय जनता पार्टी सक्रिय, योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में बदलाव की चर्चा

    March 3, 2026

    नशे में किया खतरनाक कमेंट, उमा भारती के परिवार को धमकी देने वाला युवक पकड़ा गया

    March 3, 2026

    धान की अंतर राशि को लेकर कांग्रेस पर बरसे साव, राज्यसभा प्रत्याशी और असम चुनाव पर कसा तंज

    March 3, 2026

    पुनर्वास केंद्र पहुंचे अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, सुविधाओं और योजनाओं की समीक्षा

    March 3, 2026

    वोकल फॉर लोकल का स्वप्न हो रहा है साकार

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    04 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा बड़ा लाभ

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, भारी तेजी के बाद थमा कच्चे तेल का रुख

    March 3, 2026

    हालात को देखते हुए दुबई में भारतीय दूतावास अलर्ट, भारतीयों से कहा- बेवजह बाहर न निकलें

    March 3, 2026

    ईरान संकट पर पाकिस्तान सतर्क, रक्षा मंत्री का बयान—युद्ध भड़का तो पड़ेंगे गंभीर असर

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.