Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»गुना में वन विभाग के 600 अधिकारियों ने 60 जेसीबी से 900 बीघा जमीन कराई मुक्त
    मध्यप्रदेश

    गुना में वन विभाग के 600 अधिकारियों ने 60 जेसीबी से 900 बीघा जमीन कराई मुक्त

    AdminBy AdminJanuary 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गुना में वन विभाग के 600 अधिकारियों ने 60 जेसीबी से 900 बीघा जमीन कराई मुक्त
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गुना

    गुना जिले के चाचौड़ा में वन विभाग ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 900 बीघा वन भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया। यह कार्रवाई 60 बुलडोजर और 600 वनकर्मियों की टीम के साथ की गई, जो जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से सफल रही। यह अभियान मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आदेश पर चलाया गया। इससे पहले भी कई बार वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाए गए, लेकिन इस बार की कार्रवाई ने प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय का उदाहरण पेश किया।

    बड़ी कार्रवाई में जुटे 60 बुलडोजर

    रिपोर्ट में कहा गया है कि चाचौड़ा तहसील की 900 बीघा वन भूमि को मुक्त कराने के लिए वन विभाग ने 250 पुलिसकर्मी, वज्र वाहन, फायर ब्रिगेड वाहन, एंबुलेंस और आंसू गैस दस्ता मौके पर तैनात किया था, ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति में अतिक्रमणकारियों से निपटा जा सके। अतिक्रमण के खिलाफ इस बड़ी कार्रवाई के लिए गुना वन विभाग ने राजस्थान के राजगढ़, ब्यावरा, सुठालिया, राघौगढ़ और मनोहरथाना से मशीनरी और मानव संसाधन जुटाए थे और 900 बीघा वन भूमि को मुक्त कराने में सफलता हासिल की थी।

    मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देशों पर यह अभियान चलाया गया, जिनका उद्देश्य भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना था।
    250 पुलिसकर्मियों की तैनाती

    इस अभियान में 250 पुलिसकर्मियों, वज्र वाहन, अग्निशमन वाहन, एंबुलेंस और अश्रु गैस दस्ते को तैनात किया गया, ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति का सामना किया जा सके। यह वन भूमि पर कब्जे हटाने की बीनागंज रेंज में 12वीं बड़ी कार्रवाई थी, जिसमें सौरभ द्विवेदी के नेतृत्व में कई स्थानों से कब्जा हटाया गया।

    उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 में कमालपुर क्षेत्र में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के दौरान वन विभाग के अमले पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। उस समय झगड़े और हिंसा के चलते कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी थी। इस बार प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय के चलते कार्रवाई बिना किसी बाधा के सफल रही। सूत्रों के अनुसार बीनागंज रेंज में अवैध अतिक्रमण की समस्या वर्षों पुरानी है। अधिकांश अतिक्रमण नियमानुसार बेदखली की कार्रवाई पूरी कर हटाए गए। इस बार की कार्रवाई प्रशासन, पुलिस और वन विभाग के बीच बेहतर समन्वय का उदाहरण पेश करती है।

    अवैध कब्जे हटाने के लिए बनाई टास्क फोर्स

    मध्य प्रदेश सरकार ने वन भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया है। इसमें कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और वन मंडल अधिकारी शामिल हैं। टास्क फोर्स की मासिक बैठक में प्रस्ताव पारित कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। बीनागंज रेंज में इस प्रक्रिया का प्रभावी ढंग से पालन किया गया।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    forest land
    Admin

    Related Posts

    छत्रपति शिवाजी का व्यक्तित्व एवं जीवन देता है राष्ट्र प्रेम की सीख- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    February 20, 2026

    खनिज विभाग की सख्ती से मचा हड़कंप, अवैध खनन व परिवहन में 16 वाहन सीज

    February 20, 2026

    ताम्रध्वज साहू के बयान पर भड़के विजय शर्मा, कहा– नक्सलियों के खिलाफ कदमों में भी राजनीति शर्मनाक

    February 20, 2026

    जल संरक्षण को दिनचर्या का हिस्सा बनाने, जल संरचनाओं की रक्षा और जल के प्रति जिम्मेदार सोच अपनाने का मुख्यमंत्री ने किया आह्वान

    February 20, 2026

    श्रमिकों के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देने श्रमिक जन संवाद सम्मेलन का आयोजन

    February 20, 2026

    कृषि मंडी अधिकारी पर यौन शोषण का मामला, शिकायत के बाद भेजा गया जेल

    February 20, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    छत्रपति शिवाजी का व्यक्तित्व एवं जीवन देता है राष्ट्र प्रेम की सीख- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    February 20, 2026

    ऑनलाइन खरीदारी करते समय डेबिट कार्ड यूज करना क्यों है रिस्की? वजह जानकर चौंक जाएंगे

    February 20, 2026

    खनिज विभाग की सख्ती से मचा हड़कंप, अवैध खनन व परिवहन में 16 वाहन सीज

    February 20, 2026

    बॉक्स ऑफिस पर दोबारा राज करने आ रहे हैं Bobby Deol, Bandar की रिलीज डेट सामने आई

    February 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.