Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»RTI एक्टिविस्ट आशीष ने 14 साल में बदले 639 जवान, जानें क्या है मामला
    मध्यप्रदेश

    RTI एक्टिविस्ट आशीष ने 14 साल में बदले 639 जवान, जानें क्या है मामला

    AdminBy AdminJanuary 18, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    RTI एक्टिविस्ट आशीष ने 14 साल में बदले 639 जवान, जानें क्या है मामला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ग्वालियर
    आरटीआई एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी के गनमैन रहे एएसआई शैतान सिंह के बीच शिकवा शिकायत का मामला तूल पकड़ रहा है। आशीष और उनके सुरक्षाकर्मी के बीच बात क्यों बिगड़ी पता लगाया जा रहा है। इसलिए आशीष की सुरक्षा का आकलन भी किया जा रहा है। इसका ब्यौरा पुलिस मुख्यालय को भेजा जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है आशीष चतुर्वेदी को पिछले करीब 11 साल से सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है।

    अभी तक उनकी सुरक्षा में 639 जवानों को तैनात किया जा चुका है। इनमें कुछ जवानों को आशीष की सुरक्षा ड्यूटी में दोबारा भी तैनात किया गया है, लेेकिन बाकी सुरक्षाकर्मियों में ज्यादातर ने आशीष के साथ पटरी नही बैठने की दलील देकर ड्यूटी बदलवाई भी है। इनमें करीब 22 जवानों ने तो आशीष चतुर्वेदी पर गालियां देने, सस्पेंड कराने और ड्यूटी से भगाने की शिकायतें भी पुलिस अधिकारियों से की हैं।
    कुत्ता नहीं देखने, वर्दी उतरवाने के आरोप

    पुलिस रेकार्ड में आशीष की सुरक्षा में तैनात रहे जवानों की शिकायतों का पुलंदा भी बता रही है। इन शिकायतों में 2015 में उनकी सुरक्षा में तैनात 13 बटालियन के आरक्षक धर्मेन्द्र ने कुत्ता नहीं देखने पर अभद्रता करने और गालियां देने का आरोप लगाया था, जबकि 2017 में आशीष के सुरक्षाकर्मी शैलेन्द्र कुमार ने उन पर गालियां देने और वर्दी उतरवाने के आरोप तक लगाए हैं।

    इसके अलावा वर्ष 2014 से अभी तक उनकी सुरक्षा में तैनात रहे 13 बटालियन के प्रधान आरक्षक अंसार अली, आरक्षक लोकेन्द्र सिंह, आरक्षक हरिओम शर्मा, आरक्षक जितेन्द्र सिंह भदौरिया, आरक्षक धर्मेन्द्र सिंह, आरक्षक रवि थापा, आरक्षक हरीशचंद्र, आरक्षक ऋषभ दीक्षित, आरक्षक अमन चौधरी और एएसआई प्रहलाद दास और अब एएसआई शैतान सिंह के नाम शिकायत करने वालों शामिल हैं। 14 वाहिनी के आरक्षक पृथ्वीराज मीणा, पुलिस लाइन आरक्षक राजेन्द्र शर्मा और राकेश राय सहित इदरीश और उदयभान सहित अन्य जवानों के नाम शिकायतकर्ताओं में शामिल होंगे।
    यह है मामला

    दो दिन पहले 13 बटालियन के एएसआई शैतान सिंह ने आरआई रणजीत सिंह से लिखित शिकायत की थी कि 4 अक्टूबर 2023 से आशीष चतुर्वेदी के यहां गनमैन डयूटी में थे। कुछ दिन पहले आशीष के पिता ओमप्रकाश चतुर्वेदी ने उनसे शादी में साथ चलने को कहा था। लेकिन उन्हें आशीष की सुरक्षा डयूटी में थे तैनात किया गया था, इसलिए उनसे पूछे बिना नहीं जा सकते थे। इसी बात पर आशीष चतुर्वेदी गुस्सा हो गए बोले तुुम्हें नौकरी करना सिखा दूंगा।

    एएआई शैतान सिंह का आरोप है कि उसके बाद टार्चर करने लगे 13 जनवरी को आशीष ने मौहल्लों वालों के सामने उन्हें गालियां दीं सस्पेंड कराने की धमकी भी दी। उधर आशीष ने इस घटना के बाद सुरक्षा लौटा दी थी। इसी मसले को बुधवार को आरआई रणजीत सिंह, सूबेदार अनुपम भदौरिया के साथ नाकाचंद्रवदनी स्थित आशीष के घर गए थे। लेकिन बात नहीं बनी आशीष गुस्सा होकर घर से निकल गए। देर रात उनके पिता झांसी रोड थाने में गुमइंसान दर्ज कराया था। हालांकि गुरुवार दोपहर को आशीष चतुर्वेदी घर लौट आए।

    सुरक्षा आंकलन किया जा रहा

    आरटीआई एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी की सुरक्षा का आकंलन किया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय को इससे अवगत कराया जाएगा। एएसआई और उनके बीव शिकवा शिकायत की जांच की जा रही है।

    धर्मवीर सिंह यादव एसपी ग्वालियर, 14 महीने 14 बार लौटे एएसआई

    उधर आशीष चतुर्वेदी का कहना है एएसआई शैतान सिंह पिछले 14 महीने से उनकी सुरक्षा डयूटी में थे। शैतान सिंह करीब 14 बार छुटटी गए और वापस उनकी ही सुरक्षा डयूटी में लौटे। अगर उनके साथ अभद्रता तो वह वापस उनकी डयूटी में क्यों आते। आशीष का कहना है पिता ओमप्रकाश चतुर्वेदी रिटायर होने के बाद कुछ दोस्तों के साथ अक्सर दाल बाटी की पार्टी करते हैं। शैतान सिंह उसमें भी शामिल होने के लिए पिता को मैसेज करते थे।

    पिता शादी में गए थे शैतान सिंह ने उन्हें अकेले जाने पर टोका था। इसलिए पिता ने उन्हें भी शादी को आने को बोला था। शैतान सिंह ने फिर आरोप क्यो लगाए। इसके पीछे कई कारण हैं। इसी मामले को आरआई रणजीत सिंह और उनके सहकर्मी घर पर आए थे। उन्होंने गलती भी मानी, लेकिन बिना कार्रवाई बात खत्म करना चाहते थे। इसलिए मैं घर से निकल गया, मोबाइल डिस्चार्ज हो गया था तो किसी से बात नहीं हो पाई। देर रात पिता ने झांसी रोड थाने में गुमइंसान दर्ज कराया था। गुरुवार दोपहर को लौट आया फिर भी पुलिस ने दस्तयाब तक नहीं किया है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    rti top-news
    Admin

    Related Posts

    CM ममता का दावा: SIR में जिंदा मतदाताओं को ‘मृत’ दिखाया गया, उठाए गंभीर सवाल

    March 6, 2026

    युवा किसान रत्ना की सफलता की कहानी: 21 की उम्र में आधुनिक खेती से लाखों की कमाई

    March 6, 2026

    बिरगांव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

    March 6, 2026

    कॉन्टेंट क्रिएटर लैब की अवधारणा पर संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

    March 6, 2026

    राहुल गांधी का पीएम पर निशाना: भारत की विदेश नीति को बताया समझौतावादी

    March 6, 2026

    नीतिगत प्रोत्साहन, मजबूत औद्योगिक आधार और सस्ती बिजली से ईवी निवेश के लिए अनुकूल वातावरण

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    07 मार्च 2026 का राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा विशेष लाभ

    March 6, 2026

    CM ममता का दावा: SIR में जिंदा मतदाताओं को ‘मृत’ दिखाया गया, उठाए गंभीर सवाल

    March 6, 2026

    युवा किसान रत्ना की सफलता की कहानी: 21 की उम्र में आधुनिक खेती से लाखों की कमाई

    March 6, 2026

    बिरगांव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

    March 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.