Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»अनुमान से ज्यादा धीमी हुई है भारत की ग्रोथ रेट? IMF ने बताए GDP से जुड़े आंकड़े
    व्यापार

    अनुमान से ज्यादा धीमी हुई है भारत की ग्रोथ रेट? IMF ने बताए GDP से जुड़े आंकड़े

    AdminBy AdminJanuary 18, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अनुमान से ज्यादा धीमी हुई है भारत की ग्रोथ रेट? IMF ने बताए GDP से जुड़े आंकड़े
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नईदिल्ली

    अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपनी वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (WEO) रिपोर्ट में कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था 2025 और 2026 में मजबूत 6.5 प्रतिशत आर्थिक विकास की दर से बढ़ने की उम्मीद है। आईएमएफ की यह भविष्यवाणी ऐसे समय आई है जब विश्व बैंक ने अगले वित्तीय वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था के 6.7 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया है।

    आईएमएफ के मुताबिक वैश्विक अर्थव्यवस्था स्थिर है लेकिन देशों के बीच विकास दर में बड़ा अंतर है। वैश्विक जीडीपी वृद्धि 2024 की तीसरी तिमाही में 0.1 प्रतिशत कम रही जो पिछले अक्टूबर के अनुमान से नीचे है। एशिया और यूरोप के कुछ देशों में कमजोर आर्थिक आंकड़ों के कारण यह गिरावट देखी गई। आईएमएफ के मुख्य अर्थशास्त्री पियरे-ओलिवियर गोरिंचास ने कहा, “वैश्विक विकास इस साल और अगले साल 3.3 प्रतिशत पर स्थिर रहने का अनुमान है। महामारी के बाद संभावित विकास दर कमजोर रही है। महंगाई में लगातार गिरावट हो रही है और यह इस साल 4.2 प्रतिशत और अगले साल 3.5 प्रतिशत तक आ सकती है।”

    अमेरिका की अर्थव्यवस्था मजबूत घरेलू मांग के चलते उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रही है, जबकि यूरोप को ऊर्जा की ऊंची कीमतों और धीमे विकास का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उभरते बाजारों में चीन धीरे-धीरे रिकवरी कर रहा है। आईएमएफ ने कहा कि मौद्रिक नीतियों में बदलाव और महंगाई घटाने की प्रक्रिया में रुकावट से वित्तीय स्थिरता पर असर पड़ सकता है। नीतिगत स्थिरता बनाए रखने और महंगाई पर नियंत्रण के लिए केंद्रीय बैंकों को सतर्क रहना होगा। भारत में, आरबीआई की अगली बैठक पर सबकी नजर है क्योंकि महंगाई में कमी के चलते ब्याज दरों में कटौती की संभावना है।

    विश्व बैंक ने भी कहा है कि भारत की सेवा क्षेत्र की वृद्धि जारी रहेगी और सरकार द्वारा विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने के प्रयास आर्थिक विकास को मजबूती देंगे। अगले दो वित्तीय वर्षों में भारत की विकास दर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

    भारत के विकास दर में गिरावट चिंता का विषय

    भारत की विकास दर में गिरावट चिंता का विषय है। संगठन का कहना है कि अब सरकार को अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए कदम उठाने होंगे। औद्योगिक क्षेत्र में सुधार के लिए नीतियां बनानी होंगी। वैश्विक अर्थव्यवस्था भी चुनौतियों का सामना कर रही है। मुद्रास्फीति और भू-राजनीतिक तनाव इसके लिए जिम्मेदार हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग ज़रूरी है।

     

    वैश्विक विकास दर भी कम

    आईएमएफ के मुताबिक वैश्विक आर्थिक विकास दर 2025 और 2026 के लिए 3.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह 2000-19 के 3.7 प्रतिशत के ऐतिहासिक औसत से कम है। 2025 का अनुमान अक्टूबर 2024 के WEO के समान ही है। अमेरिका के आंकड़ों में बढ़ोतरी और अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में गिरावट के कारण यह संतुलन बना हुआ है। IMF को उम्मीद है कि 2025 में वैश्विक मुद्रास्फीति घटकर 4.2 प्रतिशत और 2026 में 3.5 प्रतिशत हो जाएगी। विकसित अर्थव्यवस्थाओं के उभरते बाजारों और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में जल्दी लक्ष्य दरों को हासिल करने की उम्मीद है।

    अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत

    इसके मुताबिक अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। इसमें मजबूत संपत्ति प्रभाव और अनुकूल मौद्रिक और वित्तीय स्थितियों का योगदान है। 2025 में इसकी विकास दर 2.7 फीसदी रहने का अनुमान है। IMF के मुख्य अर्थशास्त्री पियरे-ओलिवियर गौरिंचस ने कहा कि मुद्रास्फीति दरों में गिरावट से हालिया वैश्विक व्यवधानों को दूर करने में मदद मिलेगी। इन व्यवधानों में महामारी के प्रभाव और रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के परिणाम शामिल हैं, जिससे चार दशकों में मुद्रास्फीति में सबसे बड़ी वृद्धि हुई।

    चीन का विकास अनुमान बढ़ाया

    चीन के लिए, IMF ने अपने विकास पूर्वानुमान को 0.4 फीसदी अंक बढ़ाकर अगले वर्ष के लिए 4.5 फीसदी विकास का अनुमान लगाया है। यह चीन की अर्थव्यवस्था में सुधार का संकेत देता है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured GDP
    Admin

    Related Posts

    लखपति दीदी अभियान से छत्तीसगढ़ की महिलाएं लिख रही समृद्धि की नई कहानी – मुख्यमंत्री साय

    March 7, 2026

    नक्सलवाद को बड़ा झटका: तेलंगाना में 130 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

    March 7, 2026

    नेपाल में शांतिपूर्ण चुनाव पर Narendra Modi की बधाई, लोकतंत्र की सराहना

    March 7, 2026

    तेल सप्लाई बहाल: होर्मुज से पहली खेप निकली, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंका टली

    March 7, 2026

    मध्य प्रदेश: BJP ने जारी की नई मंडल कार्यकारिणी, 25 नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

    March 7, 2026

    मध्य प्रदेश में खसरे का खतरा बढ़ा, 4 जिलों में 12 केस मिले; घर-घर सर्वे शुरू

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    लखपति दीदी अभियान से छत्तीसगढ़ की महिलाएं लिख रही समृद्धि की नई कहानी – मुख्यमंत्री साय

    March 7, 2026

    ‘धुरंधर’ के बाद अर्जुन रामपाल फिर बनेंगे सोलो हीरो

    March 7, 2026

    CM हाउस में BJP विधायक की खिंचाई? आंदोलन की चेतावनी के बाद मचा सियासी घमासान

    March 7, 2026

    पुलिस व्यवस्था, कानूनी प्रक्रियाओं और बाल संरक्षण संबंधी जानकारी से बढ़ी जागरूकता

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.