Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को दुर्ग आरपीएफ पोस्ट की टीम ने किया गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को दुर्ग आरपीएफ पोस्ट की टीम ने किया गिरफ्तार

    AdminBy AdminJanuary 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को दुर्ग आरपीएफ पोस्ट की टीम ने किया गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

     बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर 15 से 16 जनवरी की दरमियानी रात हमलावर ने चाकू से 6 बार हमला किया था. हमलावर उनके घर में चोरी की नियत से घुसे थे और उन पर ताबड़तोड़ हमलाकर वहां से फरार होने में कामयाब हो गए थे. इस मामले में दुर्ग आरपीएफ पोस्ट की टीम ने एक आरोपी को ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से पकड़ा है, जिसकी सूचना मुंबई पुलिस को दे दी गई है. मुंबई पुलिस की एक टीम वहां से रवाना भी हो गई है, जो करीब रात 8 बजे तक यहां पहुंच जाएगी. इसके बाद आरोपी को उन्हें हैंड ओवर किया जाएगा.

    अब इस मामले को लेकर आरपीएफ आईजी मुन्नवर खुर्शीद ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी का नाम आकाश कन्नौजिया है, जो कि मुंबई के कोलावा का रहने वाला है. अभी फिलहाल वो छुपने के लिए अपने नानी के घर चांपा जा रहा था.

    उन्होंने आगे बताया कि राजनांदगांव की RPF टीम ने भी इसको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन किसी तरह ये उनकी पकड़ में नहीं आ पाया. इसके बाद दुर्ग आरपीएफ की टीम ने इसे धर दबोचा है. आरोपी आकाश कन्नौजिया ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जर्नल डिब्बे में बैठकर सफर कर रहा था. मुंबई पुलिस की टीम के आने के बाद मामले में और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है.

    जानकारी के अनुसार, आरोपी को पकड़ने के बाद दुर्ग आरपीएफ की टीम ने इसकी तस्वीर मुंबई पुलिस को भेजी थी, जिसके बाद वहां से इसकी पुष्टी भी हो चुकी है.

    बता दें कि सैफ अली खान पर हमले के बाद मुंबई पुलिस की टीम ने एक संदिग्ध आरोपी की फोटो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट की थी. इस जानकारी में संदिग्ध व्यक्ति के पास मिले मोबाइल नंबर और फोन की IMEI नंबर का भी जिक्र किया गया है. पुलिस ने जो जानकारी शेयर की है, उसके मुताबिक राजेंद्र कोड़ोपे तहसील डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव बताया गया था. इस जानकारी के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस और रेलवे पुलिस की टीम दोनों ही एक्टिव थी और सरगर्मी के साथ आरोपी की तलाश में थी. इस बीच आज दुर्ग आरपीएफ पोस्ट की टीम ने एक आरोपी को ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से हिरासत में लिया है. जिससे पूछताछ जारी है.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    top-news
    Admin

    Related Posts

    लखपति दीदी अभियान से छत्तीसगढ़ की महिलाएं लिख रही समृद्धि की नई कहानी – मुख्यमंत्री साय

    March 7, 2026

    ‘धुरंधर’ के बाद अर्जुन रामपाल फिर बनेंगे सोलो हीरो

    March 7, 2026

    पुलिस व्यवस्था, कानूनी प्रक्रियाओं और बाल संरक्षण संबंधी जानकारी से बढ़ी जागरूकता

    March 7, 2026

    CM हाउस में BJP विधायक की खिंचाई? आंदोलन की चेतावनी के बाद मचा सियासी घमासान

    March 7, 2026

    डिजिटल पंजीयन में मध्यप्रदेश ने रचा इतिहास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    March 7, 2026

    चित्रकूट में छात्राओं से मालिश कराते दिखीं हेडमास्टर

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    लखपति दीदी अभियान से छत्तीसगढ़ की महिलाएं लिख रही समृद्धि की नई कहानी – मुख्यमंत्री साय

    March 7, 2026

    ‘धुरंधर’ के बाद अर्जुन रामपाल फिर बनेंगे सोलो हीरो

    March 7, 2026

    CM हाउस में BJP विधायक की खिंचाई? आंदोलन की चेतावनी के बाद मचा सियासी घमासान

    March 7, 2026

    पुलिस व्यवस्था, कानूनी प्रक्रियाओं और बाल संरक्षण संबंधी जानकारी से बढ़ी जागरूकता

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.