Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक सरकार के कृषि मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री और राजस्व मंत्री के साथ बैठक की
    देश

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक सरकार के कृषि मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री और राजस्व मंत्री के साथ बैठक की

    AdminBy AdminJanuary 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक सरकार के कृषि मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री और राजस्व मंत्री के साथ बैठक की
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बेंगलुरु
    कर्नाटक की विकास योजनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक सरकार के कृषि मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री और राजस्व मंत्री के साथ बैठक की।मीडिया को इस बैठक के बारे में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्रीफ भी किया। बताया, ''मैंने भारत सरकार की योजनाओं की समीक्षा की है। प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि सभी को पक्का मकान मिले। हमने सितंबर में कर्नाटक में 2 लाख 57 हजार 246 घर बनाने की मंजूरी दी थी। इसके लिए हमने पैसा भी आवंटित किया है।''

    आगे कहा, ''आज कर्नाटक के गरीबों के मकान के लिए हमने आवासों की संख्या को बढ़ाया है। कुल मिलाकर कर्नाटक के उन आवासों के अलावा हमने 4 लाख 67 हजार 580 मकान गरीबों के लिए आवंटित किए हैं। भाजपा का संकल्प है कि हर गरीब को पक्का मकान मिले।''

    चौहान ने प्रदेश सरकार को केंद्र द्वारा दिए गए फंड का उपयोग करने की सलाह भी दी। बोले, ''कर्नाटक सरकार तेजी से इन मकानों के काम को पूरा करे ताकि सभी गरीबों के पक्के मकान बनाए जा सकें। पहले जो हमने फंड जारी किए थे, सरकार उनका उपयोग करे। कृषि मंत्री ने मैग्नेटाइजेशन योजना के तहत अतिरिक्त धनराशि की मांग की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। तीनों मंत्रियों ने कुछ और ज्ञापन मुझे सौंपे हैं। हमारा लक्ष्य विकसित भारत के साथ विकसित कर्नाटक बनाना है। हमारा लक्ष्य है कि हम प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कर्नाटक के विकास में कोई कसर न छोड़े।''

    आगे कहा, ''राज्य सरकार से मेरा आग्रह है कि वह समय पर फंड ठीक से खर्च करें। भारत सरकार कर्नाटक की बेहतरी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। आज मैं अपने कर्नाटक के दौरे में सुपारी उत्पादक किसानों से भी मिलने जा रहा हूं।''

    शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष से अपील की कि वो जनकल्याण की राजनीति करे। केंद्रीय मंत्री बोले, ''हम लोग विकास की राजनीति करते हैं, जनकल्याण की राजनीति करते हैं। अभी कई योजनाएं ऐसी हैं जिनमें कर्नाटक ने फंड खर्च नहीं किया है, लेकिन मैं आज इसमें नहीं जाना चाहता।'' कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष के चुनाव को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जल्दी प्रदेश के अध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Union Minister Shivraj Singh Chouhan
    Admin

    Related Posts

    मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, शिक्षकों को 2 साल में TET पास करना अनिवार्य

    March 7, 2026

    अमित शाह का बड़ा बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे

    March 7, 2026

    क्वींस ऑन द व्हील्स 3.0 को CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

    March 7, 2026

    सीएम योगी ने पूर्व गृह मंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    March 7, 2026

    ईरानी जहाज विवाद पर विदेश मंत्री जयशंकर की दो टूक, कहा— भारत का फैसला सही था

    March 7, 2026

    मध्यप्रदेश में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 5 डिब्बे पटरी से उतरे; बिलासपुर-कटनी रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    न्यूजीलैंड के सामने क्यों फेल हो जाता है भारत? टी20 वर्ल्ड कप के चौंकाने वाले आंकड़े

    March 7, 2026

    BJP विधायक कालूहेड़ा की सीएम हाउस में खिंचाई के बाद बदले सुर

    March 7, 2026

    टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बने ये 3 स्टार खिलाड़ी, T20 World Cup 2026 में फॉर्म ने बढ़ाई मुश्किलें

    March 7, 2026

    मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, शिक्षकों को 2 साल में TET पास करना अनिवार्य

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.