Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»तकनीकी»22 जनवरी को होगी Samsung Galaxy S25 Slim की लॉन्चिंग
    तकनीकी

    22 जनवरी को होगी Samsung Galaxy S25 Slim की लॉन्चिंग

    AdminBy AdminJanuary 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    22 जनवरी को होगी Samsung Galaxy S25 Slim की लॉन्चिंग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    Samsung Galaxy Unpacked event इस साल 22 जनवरी 2025 को हो रहा है। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के ऑफिशयिल यूट्यूब चैनल पर होगी। यह इवेंट रात करीब 10.30 बजे शुरू होगी। इस बार Galaxy S25 सीरीज के चार नए स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है, जिन स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाना है, उसमें गैलेक्सी S25, गैलेक्सी S25+, और गैलेक्सी S25 Ultra शामिल हो सकते हैं। वही इस बार एक गैलेक्सी सीरीज का सबसे अलग स्मार्टफोन गैलेक्सी S25 Slim को लॉन्च किया जा सकता है। जैसे नाम से मालूम होता है, यह गैलेक्सी सीरीज का सबसे पतला स्मार्टफोन होगा। आइए जानते हैं फोन के बारे में विस्तार से..

    कितना पतला होगा Galaxy S25 Slim
    हालांकि गैलेक्सी S25 Slim कितना पतला होगा, फिलहाल इस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन गैलेक्सी S25 सीरीज के पतले होने से यूजर्स को बैटरी के मामले में कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं। रिपोर्ट की मानें, तो गैलेक्सी S25 सीरीज में सबसे छोटी बैटरी दी जा सकती है।

    फोन में मिलेगी 3000mAh बैटरी
    चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर Digital Chat Station की रिपोर्ट की मानें, तो गैलेक्सी S25 Slim में 3000mAh से 4,000mAh बैटरी पावर दी जा सकती है। ऐसे में सैमसंग को बैटरी पावर इंप्रूवमेंट करने की जरूरत होगी, क्योंकि सैमसंग की ओर से फास्ट चार्जिंग का भी ऑप्शन नहीं दिया जाता है। गैलेक्सी S25 Slim को करीब 6.4mm थिकनेस के साथ लॉन्च किये जाने की सूचना है। बता दें कि ऐपल की ओर से iPhone 17 Air लॉन्च करने की सूचना है, जो गैलेक्सी S25 Slim से भी पतला हो सकता है।

    गैलेक्सी S25 की डिस्प्ले
    गैलेक्सी S25 Slim बिना कैमरा मॉड्यूल के 6.4mm होगा। वही कैमरा मॉड्यूल के साथ इसकी थिकनेस 8.3mm होगी। बता दें कि ज्यादातर थिक फोन 8mm से 10mm की थिकनेस में आते हैं। गैलेक्सी S25 Slim के डिस्प्ले की बात करें, तो फोन में 6.7 से 6.8 इंच की स्क्रीन होगी। इसमें मेटल फ्रेम, ग्लास बैक, ट्रिपल रियर कैमरा और अल्ट्रा-थिन बेज़ल्स दिये जाएंगे। फोन में यूएसबी-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और माइक्रोफोन दिये जाएंगे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    क्या आपको ऐपल का सबसे सस्ता मैकबुक लेना चाहिए? जानिए 4 फायदे और 3 नुकसान

    March 5, 2026

    WhatsApp का नया अवतार: इस्तेमाल के लिए देने होंगे पैसे, लेकिन मिलेंगी प्रीमियम सुविधाएं

    March 5, 2026

    2025 में AI ऐप्स के सबसे बड़े यूज़र बने भारतीय, फिर भी इस एक चीज़ में रह गए पीछे

    March 4, 2026

    WhatsApp अब नहीं रहेगा फ्री! इन 3 फीचर्स के लिए लगेंगे रुपये

    March 4, 2026

    इंसानों से ज़्यादा होंगे AI सिस्टम? 2028 तक ऑटोनॉमस AI की चौंकाने वाली सच्चाई

    March 4, 2026

    टेक जगत में हलचल: एपल के खास इवेंट में हो सकते हैं बड़े लॉन्च

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    MP: प्राइवेट स्कूलों को मान्यता का अंतिम अवसर, 10 मार्च तक 20 हजार लेट फीस के साथ आवेदन संभव

    March 6, 2026

    दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़: ₹5 लाख का इनामी माओवादी ढेर, बरामद हुए बड़े पैमाने पर हथियार

    March 6, 2026

    ट्रंप की करारी शिकस्त, अमेरिका को ₹16 लाख करोड़ का फटका, भारत को मिल रही राहत

    March 6, 2026

    राय जगदलपुर में बजट 2026-27 की योजना, नगर निगम ने सड़क, नाली-पानी और सफाई पर मांगी जनता की राय

    March 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.