Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ के बाद उनके द्वारा की जाने वाली घोषणाओं का असर बाजार पर देखने को मिल सकता है
    व्यापार

    डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ के बाद उनके द्वारा की जाने वाली घोषणाओं का असर बाजार पर देखने को मिल सकता है

    AdminBy AdminJanuary 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ के बाद उनके द्वारा की जाने वाली घोषणाओं का असर बाजार पर देखने को मिल सकता है
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    शेयर बाजार के लिए बीता सप्ताह भारी उतार-चढ़ाव भरा है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स गिरावट में रहे. अब कल नए सप्ताह की शुरुआत होने जा रही है और इसी हफ्ते HDFC Bank, ICICI Bank जैसी बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजों का असर मार्केट पर देखने को मिलेगा, इसके साथ ही सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ (Donald Trump Oath) लेने जा रहे हैं और इसके बाद उनके द्वारा की जाने वाली घोषणाओं का प्रभाव भी शेयर बाजार पर दिख सकता है.

    ट्रंप की शपथ का दिखेगा बाजार पर असर
    डोनाल्ड ट्रंप सोमवार यानी 20 जनवरी को दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं. वे अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे और व्हाइट हाउस में वापसी करेंगे. जब Donald Trump ने राष्ट्रपति पद के चुनावों में जीत दर्ज की थी, तो भारतीय शेयर बाजार ने भी उनकी जीत को सलाम किया था और ताबड़तोड़ तेजी देखने को मिली था. बीते छह नवंबर Sensex 901.50 अंक की तेजी के साथ 80,378.13 के लेवल पर क्लोज हुआ था, तो वहीं Nifty ने भी 270 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाई थी.

    रिपोर्ट में स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के वरिष्ठ टेक्निकल एनालिस्ट प्रवेश गौड़ की मानें तो वैश्विक मोर्चे पर सभी की निगाहें डोनाल्ड ट्रंप पर टिकी हुई हैं. ट्रंप 20 जनवरी को औपचारिक रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में व्हाइट हाउस में फिर वापस लौट रहे हैं और इसके बाद उनके द्वारा की गई घोषणाओं का असर बाजार पर देखने को मिल सकता है. Donald Trump Oath Ceremony पर भी बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है.

    अगले हफ्ते दिग्गज कंपनियों के तिमाही नतीजे
    शेयर मार्केट की दिशा तय करने में ट्रंप की शपथ के साथ ही विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की गतिविधियों का अहम रोल रहेगा. विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजारों से जनवरी 2025 में अब तक 44,396 करोड़ रुपये निकाल चुके हैं. इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजों से भी बाजार के रुख में बदलाव देखने को मिल सकता है. इन दो बड़े बैंकों के अलावा सोमवार से शुरू हो रहे सप्ताह के दौरान भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. ( BPCL), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), डॉ रेड्डीज (Dr Reddy's), जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) भी अपने दिसंबर तिमाही के नतीजों की घोषणा करेंगी.

    कैसा था शुक्रवार को शेयर बाजार का हाल?
    यहां बता दें कि बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स गिरावट के साथ लाल निशान पर क्लोज हुए थे. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 77,069.19 के लेवल पर खुलने के बाद 423.49 अंक की गिरावट लेकर 76,619.33 के स्तर पर बंद हुआ था. इसके अलावा एनएसई का निफ्टी-50 भी 23,277.10 के स्तर पर ओपन होकर अंत में 108.60 अंक फिसलकर 23,203.20 के लेवल पर क्लोज हुआ था.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    top-news
    Admin

    Related Posts

    प्लेयर्स ऑक्शन का बिग डे: 12 मार्च को तय होगा 63 पाकिस्तानी खिलाड़ियों का भविष्य

    March 4, 2026

    राज्यसभा चुनाव की तैयारी तेज: महाराष्ट्र में 7 सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूल

    March 4, 2026

    SA Tour पर ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल तय, टेस्ट और वनडे सीरीज में होगी कड़ी टक्कर

    March 4, 2026

    किसानों के लिए खुशखबरी! 2585 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं खरीदेगी सरकार, ये काम करना होगा अनिवार्य

    March 4, 2026

    क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

    March 4, 2026

    रायपुर: नक्सल प्रभावित क्षेत्र से छत्तीसगढ़ का उभरता पर्यटन हब

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    कबीरधाम में उज्ज्वला 3.0 का असर, 1339 घरों में जले स्वच्छ ईंधन के चूल्हे

    March 4, 2026

    टेक जगत में हलचल: एपल के खास इवेंट में हो सकते हैं बड़े लॉन्च

    March 4, 2026

    लखपति दीदी की प्रेरक कहानी: स्व-सहायता समूह से जुड़कर प्रीति पटेल बनी आत्मनिर्भर

    March 4, 2026

    रायपुर : ग्राफ्टेड बैगन से 16 लाख रूपए की आमदनी

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.