Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»सरकार बजट में सोने को लेकर कर सकती है खास ऐलान, 1 फरवरी से क्या महंगा हो जाएगा सोना?
    व्यापार

    सरकार बजट में सोने को लेकर कर सकती है खास ऐलान, 1 फरवरी से क्या महंगा हो जाएगा सोना?

    AdminBy AdminJanuary 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सरकार बजट में सोने को लेकर कर सकती है खास ऐलान, 1 फरवरी से क्या महंगा हो जाएगा सोना?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    सोने की कीमत में पिछले दो हफ्ते से लगातार तेजी बनी हुई है। दिल्ली में सोने का भाव 700 रुपये बढ़कर 82 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। जानकारों के मुताबिक सोने की कीमत में अभी तेज बनी रह सकती है। वहीं एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि इसके बाद सोने की कीमत में और तेजी आ सकती है।

    खबर के मुताबिक अटकलें लगाई जा रही हैं कि सरकार एक फरवरी को पेश होने वाले बजट में सोने पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा सकती है। अगर ऐसा होता है तो सोने का आयात महंगा हो जाएगा। इससे सोने की कीमत और बढ़ जाएगी। बता दें कि पिछले साले कस्टम ड्यूटी को 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दिया गया था। इसके बाद सोने की कीमत में काफी गिरावट आ गई थी।

    खपत बढ़ने की बढ़ी चिंता
    पिछले बजट में सरकार ने लगातार मुद्रास्फीति के बीच कीमतों को स्थिर करने और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सोने पर कस्टम ड्यूटी कम की दी थी। हालांकि इससे खपत बढ़ने की चिंता बढ़ गई है, जिससे व्यापार घाटा बढ़ सकता है। ऐसे में जानकार मान रहे हैं कि सरकार इस घाटे को रोकने के लिए बजट में सोने पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने का ऐलान कर सकती है।

    क्या सोना खरीदने का सही समय?
    अगर सरकार सोने पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाती है तो सोना और महंगा हो जाएगा। ऐसे में जानकारों का मानना है कि एक फरवरी से पहले सोने की खरीदारी करना सही समय है। हालांकि कस्टम ड्यूटी नहीं बढ़ाई जाती है तो सोने की कीमतों में बहुत ज्यादा तेजी शायद ही देखने को मिले।

    यहां मिल सकती है राहत
    सरकार बजट में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए कई चीजों के कच्चे माल पर कस्टम ड्यूटी में कटौती कर सकती है। इसमें चिकित्सा उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक सामान और फुटवियर आदि शामिल हैं। ऐसा होने पर इन इंडस्ट्री को कच्चा सामान सस्ती दर मिलेगा। ऐसा होने पर इन चीजों के दाम में भी कटौती हो सकती है, जिसका फायदा आम जनता को मिलेगा।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured
    Admin

    Related Posts

    खरीफ क्रय सत्र 2025-26 में सरकार ने तय किया था 60 लाख मीट्रिक धान खरीद का लक्ष्य

    March 3, 2026

    एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद

    March 3, 2026

    देसी गाय के गोबर के कंडों की राख तथा गुलाब की पंखुड़ियों, चुकंदर, पालक, जामुन की पत्तियों से बन रहा गुलाल

    March 3, 2026

    भारत, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा का नया गठबंधन, जानें क्यों इसे कहा जा रहा है गेमचेंजर

    March 3, 2026

    सऊदी दूतावास हमले के बाद ट्रंप का बड़ा कदम, कुवैत में US एंबेसी बंद, पाकिस्तान और इजरायल में सेवाएं प्रभावित

    March 3, 2026

    नामों से पुकार कर, स्नेहिल थपकी देकर गायों-गोवंश को खूब दुलारा मुख्यमंत्री ने

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी हुई जलाए

    March 3, 2026

    हाईकमान की मुहर के साथ लक्ष्मी वर्मा राज्यसभा उम्मीदवार, सीएम साय की सिफारिश हुई मजबूत

    March 3, 2026

    होली में कानून व्यवस्था चाक-चौबंद, हुड़दंग करने वालों पर रहेगी कड़ी नजर

    March 3, 2026

    खरीफ क्रय सत्र 2025-26 में सरकार ने तय किया था 60 लाख मीट्रिक धान खरीद का लक्ष्य

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.