Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»मेलोनी-जयशंकर से लेकर अरबपतियों का जमावड़ा… ट्रंप की ताजपोशी में क्या-क्या होगा खास
    विदेश

    मेलोनी-जयशंकर से लेकर अरबपतियों का जमावड़ा… ट्रंप की ताजपोशी में क्या-क्या होगा खास

    AdminBy AdminJanuary 20, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मेलोनी-जयशंकर से लेकर अरबपतियों का जमावड़ा… ट्रंप की ताजपोशी में क्या-क्या होगा खास
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वाशिंगटन

    अमेरिका (America) में आज से एक बार फिर 'ट्रंप' राज शुरू होने जा रहा है और चुनावों में धमाकेदार जीत के बाद Donald Trump अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे और व्हाइट हाउस में वापसी करेंगे. US President Oath Ceremony में शामिल होने के लिए भारत के सबसे अमीर इंसान और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Relaince Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी (Mukesh Ambani-Nita Ambani) संग वहां मौजूद हैं.

    Trump संग अंबानी फैमिली का डिनर
    भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और उनकी फैमिली डोनाल्ड ट्रंप के उन 100 खास मेहमानों की लिस्ट में शामिल हैं. जिनके साथ शपथ ग्रहण से पहले Trump ने डिनर किया. इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और इसे रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है. इस एक्स पोस्ट में फोटो-वीडियो शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा गया कि, 'वाशिंगटन में प्राइवेट समारोह में नीता और मुकेश अंबानी ने राष्ट्रपति-निर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप को उनके शपथ ग्रहण से पहले बधाई दी.'

    मस्क से लेकर बेजोस तक शामिल
    US President डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण में शामिल होने वाले दुनिया के अन्य दिग्गज कारोबारियों के बारे में बात करें, तो उनकी गेस्ट लिस्ट में ट्रंप के सलाहकार और दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क (Elon Musk), अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) और Facebook की पैरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zukerberg) शामिल हैं. इसके अलावा बिजनेस सेक्टर से Apple के सीईओ टिम कुक, OpenAI के सैम ऑल्टमैन और टिकटॉक के प्रमुख शाउ जी च्यू भी इस शपथ में शामिल होने वाले हैं.

    ट्रंप ने किसे-किसे किया आमंत्रित?
    बिजनेस सेक्टर के दिग्गजों के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के  शपथ ग्रहण समारोह में हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी शामिल हो सकती है. ट्रंप ने इसके अलावा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों को भी न्योता भेजा है. इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भी आमंत्रित किया गया है. भारत की तरफ से इस समारोह में विदेशमंत्री एस जयशंकर शामिल हो रहे हैं.

    कहां डोनाल्ड ट्रंप लेंगे शपथ?
    डोनाल्ड ट्रंप आज यूएस कैपिटल के बाहर खुली जगह के बजाए अमेरिकी संसद के अंदर कैपिटल रोटुंडा हॉल में शपथ लेने वाले हैं. ऐसा कड़ाके की ठंड को देखते हुए किया गया है, जबकि अपने पिछले कार्यकाल में उन्होंने खुले आसमान के नीचे शपथ ली थी. साल 1985 के बाद ऐसा पहली बार है जबकि कोई अमेरिका में कोई राष्ट्रपति इनडोर शपथ ले रहा है, इससे पहले रोनाल्ड रीगन की Oath Ceremony इस तरह हुई था.

    इसके अलावा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई, इक्वाडोर के राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ, अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले, ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो, हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बान, पोलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री माटेउज मोराविक और ब्रिटेन की दक्षिणपंथी पार्टी रिफॉर्म पार्टी के नेता नाइजल फराज शामिल होंगे. इसके अलावा अमेरिका के पूर्ववर्ती राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर बराक ओबामा और जॉर्ज डब्ल्यू बुश भी शामिल होंगे.

    दुनिया के दिग्गज दौलतमंद भी होंगे शामिल

    मुकेश और नीता अंबानी के अलावा ट्रंप की कैबिनेट में शामिल अरबपति कारोबारी एलॉन मस्क के साथ-साथ अमेजॉन के सीईओ जेफ बेजोस, मेटा सीईओ मार्क जकरबर्ग, एप्पल के टिम कुक, ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन और टिकटॉक के प्रमुख शाउ जी च्यू भी इस शपथ के गवाह बनेंगे.

    अमेरिका इन दिनों कड़ाके की ठंड के कहर से जूझ रहा है. ऐसे में समारोह कैपिटल हिल के भीतर कैपिटल रोटुंडा में होगा. अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में करीब 700 मेहमानों के सामने ट्रंप शपथ लेंगे.

    बता दें कि ट्रंप के शपथ ग्रहण को भव्य बनाने के लिए 17 करोड़ डॉलर का चंदा इकट्ठा किया गया है. सबसे पहले तय नियम के अनुसार जेडी वेंस उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे. इसके बाद ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. लेकिन इससे पहले म्यूजिकल परफॉर्मेंस भी होगी. इस मौके पर परेड भी निकाली जाएगी.

    35 शब्दों में होगी ट्रंप की शपथ

    अमेरिकी राष्ट्रपतियों की शपथ में सिर्फ 35 शब्द होते हैं. राष्ट्रपति शपथ लेते हुए कहेंगे कि मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के पद का निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगा और अपनी पूरी क्षमता से संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान का संरक्षण, सुरक्षा और बचाव करूंगा.

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप दो बाइबल पर हाथ रखकर राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. एक बाइबल उनकी मां ने 1955 ने उन्हें दी थी, जिस पर हाथ रखकर वह पद की शपथ लेंगे. इसी तरह दूसरी लिंकन की बाइबल है. वेलवेट के कपड़े में ढकी इस बाइबल पर 1861 में अब्राहम लिंकन ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी.  

    बता दें कि 20 जनवरी को होने जा रहे शपथ से पहले ट्रंप ने विक्ट्री रैली की है. इस दौरान उन्होंने यूक्रेन युद्ध को खत्म करने और संभावित तीसरे विश्वयुद्ध को रोकने की बात कही. ट्रंप ने अमेरिका में गैरकानूनी रूप से दाखिल हुए प्रवासियों को देश से बाहर निकालने का अपना वादा फिर से दोहराया.

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Trump
    Admin

    Related Posts

    इंदौर में एमपी का सबसे बड़ा हॉस्पिटल बनेगा, 320 ICU बेड्स और 34 ऑपरेशन थिएटर से होगी सेवा

    March 18, 2026

    अब यूपी में अंडों पर अनिवार्य होगी एक्सपायरी डेट, सरकार ने जारी किया आदेश

    March 18, 2026

    राज्यसभा में 13 नई सीटों से बीजेपी बहुमत के और करीब, अब लक्ष्य कितना दूर?

    March 18, 2026

    प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    March 18, 2026

    2026 में IPL से हो सकती है इन 5 दिग्गजों की विदाई, धोनी भी शामिल

    March 18, 2026

    ममता बनर्जी का मास्टरस्ट्रोक: TMC ने हर सीट पर उतारे प्रत्याशी, भवानीपुर से खुद संभाला मोर्चा

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ‘चोर’ बंदरों से बचाने के लिए राष्ट्रपति मुर्मू का चश्मा, वृंदावन में लगाए जाएंगे लंगूरों के कटआउट

    March 18, 2026

    इंदौर में एमपी का सबसे बड़ा हॉस्पिटल बनेगा, 320 ICU बेड्स और 34 ऑपरेशन थिएटर से होगी सेवा

    March 18, 2026

    अब यूपी में अंडों पर अनिवार्य होगी एक्सपायरी डेट, सरकार ने जारी किया आदेश

    March 18, 2026

    राज्यसभा में 13 नई सीटों से बीजेपी बहुमत के और करीब, अब लक्ष्य कितना दूर?

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.