Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»ऑस्ट्रेलियन ओपन : स्वितोलिना ने छह साल बाद क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
    खेल

    ऑस्ट्रेलियन ओपन : स्वितोलिना ने छह साल बाद क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

    AdminBy AdminJanuary 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऑस्ट्रेलियन ओपन : स्वितोलिना ने छह साल बाद क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मेलबर्न
    यूक्रेन की खिलाड़ी और 28वीं सीड एलिना स्वितोलिना ने सोमवार को रोड लेवर एरिना में हुए चौथे राउंड के मुकाबले में वेरोनिका कुदेरमेटोवा को 6-4, 6-1 से हराकर छह साल में पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। पूर्व वर्ल्ड नंबर 3 स्वितोलिना ने इतिहास रचते हुए ग्रैंड स्लैम में 100 मैच जीतने वाली पहली यूक्रेनी खिलाड़ी बनने के बाद यह कारनामा किया है। यह उनके करियर का 12वां ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल है। अब क्वार्टरफाइनल में स्वितोलिना का सामना छठी सीड एलिना रिबाकिना और 19वीं सीड मेडिसन कीज के बीच होने वाले चौथे राउंड के विजेता से होगा।

    स्वितोलिना के प्रदर्शन पर मां बनने के बाद भी कोई असर नहीं पड़ा है। 2022 में बेटी स्काई के जन्म के बाद यह उनका चौथा ग्रैंड स्लैम क्वार्टरफाइनल है। उन्होंने 2018 और 2019 में लगातार दो बार ऑस्ट्रेलियन ओपन क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई थी।

    पिछले साल, स्वितोलिना ने शानदार शुरुआत की थी, लेकिन चौथे राउंड में लिंडा नोस्कोवा के खिलाफ पीठ में चोट के कारण केवल तीन गेम के बाद मैच छोड़ना पड़ा। इसके बाद पूरे सीजन में वह शारीरिक समस्याओं से जूझती रहीं और यूएस ओपन के बाद फुट सर्जरी के लिए ब्रेक लिया। यह टूर्नामेंट उनकी सर्जरी के बाद पहला है।

    मैच की शुरुआत में स्वितोलिना को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, क्योंकि पूर्व वर्ल्ड नंबर 9 कुदेरमेटोवा ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 4-1 की बढ़त बना ली थी। लेकिन स्वितोलिना ने अपनी लय हासिल करते हुए लगातार पांच गेम जीते और पहला सेट अपने नाम किया। दूसरे सेट में स्वितोलिना ने शानदार वापसी की, 3-1 की बढ़त के साथ मैच पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया और 83 मिनट में जीत दर्ज की।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Australian Open
    Admin

    Related Posts

    हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया

    March 18, 2026

    बीएसएफ के कॉन्टेबल दुर्गेश्वर को अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में रजत पदक

    March 18, 2026

    BCB संकट गहराया: आईसीसी से बातचीत कर बचाने की तैयारी में मंत्री अमीनुल हक

    March 18, 2026

    नीलम सिरोही का बड़ा लक्ष्य—एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में पदक

    March 18, 2026

    स्वदेशी टूर्नामेंट से मिलती है बेस्ट प्रैक्टिस: Ramit Tandon ने बताई सफलता की कुंजी

    March 18, 2026

    विश्व पदक विजेता अंतिम पंघाल पर भारी पड़ी मीनाक्षी गोयत, एशियाई चैंपियनशिप के लिए टीम में एंट्री

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    बीच समंदर बदला रास्ता: रूस का तेल लेकर आ रहा जहाज अब भारत पहुंचेगा, जानें वजह

    March 18, 2026

    2017 के पहले प्रदेश में भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और अव्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

    March 18, 2026

    नगर और गाँव की जनता की सहभागिता से बनेगा जन-आंदोलन

    March 18, 2026

    मुर्मु के स्वागत को तैयार वृंदावन, गोवर्धन में सुरक्षा कड़ी, दौड़-भाग में प्रशासन

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.