Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»आप पार्टी और बीजेपी के बीच पोस्टर वार जारी, 5 फरवरी को जनता घोटालों का मकड़जाल उखाड़ फेंकेगी: भाजपा
    व्यापार

    आप पार्टी और बीजेपी के बीच पोस्टर वार जारी, 5 फरवरी को जनता घोटालों का मकड़जाल उखाड़ फेंकेगी: भाजपा

    AdminBy AdminJanuary 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आप पार्टी और बीजेपी के बीच पोस्टर वार जारी, 5 फरवरी को जनता घोटालों का मकड़जाल उखाड़ फेंकेगी: भाजपा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    दिल्ली में विधानसभा चुनाव के प्रचार में राजनीतिक दलों के नेता जोर शोर से लगे हैं। सभी पार्टियां सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच पोस्टर वार जारी है। भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सोमवार को दो पोस्टर शेयर कर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। भाजपा ने पहले पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, "आप-दा वाले 'घोषणा मंत्री' की दिनचर्या देखिए। सुबह सोकर उठना; एक फर्जी घोषणा करना, जिसे कभी ना पूरा करना; बड़ी-बड़ी डींगें हांकना; खुद को ईमानदार और बाकी सभी को चोर बोलना; फिर जाकर करोड़ों के शीश महल में सो जाना।"

    वहीं, भाजपा ने दूसरा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "पिछले 10 सालों में 'आप' ने सिर्फ एक काम किया है, वो है हर एक विभाग को लूटना! 5 फरवरी को दिल्ली की जनता घोटालों का मकड़जाल बनाने वाली आप-दा को उखाड़ फेंकेगी!" बता दें कि आम आदमी पार्टी ने 11 जनवरी को अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर एक पोस्टर जारी कर कालकाजी से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी पर निशाना साधा था। इस पोस्टर में रमेश बिधूड़ी को भाजपा का 'गालीबाज नेता' बताने के साथ ही 'बाहुबली' फिल्म के खलनायक का गेटअप दिया था।

    इसके बाद भाजपा ने पलटवार करते हुए अरविंद केजरीवाल का भी पोस्टर जारी किया था। जिसमें 'शराब घोटाले में 2026 करोड़ खा गया दिल्ली का महाठग, आप-दा का पर्दाफाश, शराब नीति बनाकर दिल्ली का भविष्य किया खराब' लिखा गया था। बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए पांच फरवरी को मतदान होंगे और आठ फरवरी को नतीजों की घोषणा होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख मतदाता हैं। इसके अलावा, पुरुष मतदाताओं की संख्या 83.49 लाख, महिला मतदाताओं की संख्या 71.74 लाख है और युवा मतदाताओं की संख्या 25.89 लाख है। दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 100 साल से ऊपर के मतदाताओं की संख्या 830 है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    aap -bjp top-news
    Admin

    Related Posts

    इंदौर की रंगपंचमी गेर में रंगों का धमाल, टिकट से होगा छतों पर रंगों का नजारा, जानें कब निकलेगी

    March 6, 2026

    अब टायर में न हवा की जरूरत, न पंचर का डर! Airfree Tyres ने दी नई तकनीक

    March 6, 2026

    अल्ट्रॉवायलेट बाइक पर शानदार ऑफर, ₹2.50 लाख की बाइक अब ₹1.49 लाख में, साथ में ₹2,499 में सब्सक्रिप्शन प्लान

    March 6, 2026

    ₹38 करोड़ की ठगी हर 24 घंटे, सरकार ने उठाया बड़ा कदम—AI की मदद से ठगी रोकने की तैयारी

    March 6, 2026

    राशिफल 06 मार्च 2026: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए क्या है खास, किसे मिलेगा फायदा

    March 5, 2026

    टिकट कटने के बाद छलका आनंद शर्मा का दर्द, कहा– सच कहने की सजा मिली

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    हनुमान तालाब अखड़ार में 19 वर्षीय युवक का शव मिला,2 मार्च से लापता था युवक

    March 6, 2026

    राज्यसभा जाने से नीतीश कुमार की भूमिका यूपी में कैसे बदल सकती है, 2027 चुनाव के लिए तैयार?

    March 6, 2026

    आतंकवाद की नई चाल: पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा ने महिलाओं को बनाया हिस्सा

    March 6, 2026

    इंदौर की रंगपंचमी गेर में रंगों का धमाल, टिकट से होगा छतों पर रंगों का नजारा, जानें कब निकलेगी

    March 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.