Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»महाराष्ट्र में फडणवीस ने पलट दिए एकनाथ शिंदे के कौन से तीन फैसले, जिससे बिगड़े रिश्ते
    देश

    महाराष्ट्र में फडणवीस ने पलट दिए एकनाथ शिंदे के कौन से तीन फैसले, जिससे बिगड़े रिश्ते

    AdminBy AdminJanuary 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महाराष्ट्र में फडणवीस ने पलट दिए एकनाथ शिंदे के कौन से तीन फैसले, जिससे बिगड़े रिश्ते
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई
    महाराष्ट्र में सरकार गठन के दो महीने बाद एक बार फिर से महायुति में खींचतान साफ दिख रही है। सरकार ने नासिक और रायगड़ जिलों के लिए प्रभारी मंत्री के तौर पर गिरीश महाजन और एनसीपी नेता अदिति तटकरे के नाम का ऐलान किया, जिस पर शिवसेना ने सख्त ऐतराज जताया। खुद एकनाथ शिंदे की ओर से इस मामले पर देवेंद्र फडणवीस को कॉल करके नाराजगी जाहिर की गई, जिसके बाद फैसले पर स्टे लगा दिया गया। अब माना जा रहा है कि इस सप्ताह के अंत तक ही इस पर कोई फैसला होगा। सीएम विदेश दौरे पर हैं और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे सतारा स्थित अपने पैतृक गांव चले गए हैं। इस बीच शिवसैनिकों की ओर से नासिक और रायगड़ में विरोध जारी है ताकि एकनाथ शिंदे गुट की दावेदारी मजबूत की जा सके।

    वहीं कुछ शिवसेना नेताओं का कहना है कि नाराजगी के कुछ और भी कारण हैं। दरअसल बीते कई महीनों से कुछ ऐसे फैसले हुए हैं, जिनमें एकनाथ शिंदे के दौर के निर्णयों को पलटा गया है। इससे भी एकनाथ शिंदे गुट असहज हुआ है। इसके अलावा एनसीपी के साथ भाजपा की ज्यादा नजदीकी मानी जा रही है और इससे भी तमाम लोग दुखी हैं। इनमें से एक फैसला स्कूलों को लेकर है। एकनाथ शिंदे के एजुकेशन मिनिस्टर रहे दीपक केसरकर ने निर्णय लिया था कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए यूनिफॉर्म सप्लाई के लिए अलग से एजेंसी बनेगी। अब देवेंद्र फडणवीस सरकार ने इस फैसले को पलट दिया है और ड्रेस खरीदने का अधिकार स्कूल मैनेजमेंट कमेटी को दे दिया है।

    इसके अलावा तीन प्राइवेट एजेंसियों की 1,310 बसों को महाराष्ट्र सड़क परिवहन निगम के लिए लीज पर लेने के फैसले को भी देवेंद्र फडणवीस ने पलटा है। इसके अलावा 900 एंबुलेंस खरीदने के एकनाथ शिंदे सरकार के निर्णय में भी बदलाव की बात देवेंद्र फडणवीस ने कही है। शिवसेना के एक नेता ने कहा कि ये बदलाव एकतरफा तौर पर हुए हैं। इस बारे में हमारी कोई सलाह तक नहीं ली गई। उन्होंने कहा कि इस तरह से फैसलों को पलटने से जनता के बीच हमारी साख कमजोर होगी कि शायद हमने कुछ गलत निर्णय लिए थे या फिर भाजपा के नेतृत्व में हमारा महत्व नहीं रहा। पहले ही इन फैसलों की वजह से संदेह की स्थिति पैदा हुई है और अब प्रभारी मंत्रियों की तैनाती ने अविश्वास की खाई को और बढ़ा दिया है।

    बता दें कि महाराष्ट्र में इस बार चुनाव नतीजे आने के बाद से ही असहज स्थिति है। भाजपा ने 145 के जादुई आंकड़े वाले सदन में 132 सीटें हासिल की हैं। इसके बाद भी एकनाथ शिंदे चाहते थे कि सीएम उन्हें ही बनाया जाए। इस खींचतान के चलते ही शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को हो पाया, जबकि नतीजे तो 23 नवंबर को ही आ गए थे। भले ही शिंदे ने डिप्टी सीएम का पद संभाल लिया है, लेकिन अब भी भाजपा के साथ रिश्ते पहले की तरह सहज नहीं हो पाए हैं। वहीं अजित पवार खेमे का कहना है कि फडणवीस सरकार ने हमारे भी कुछ फैसलों को बदला है, लेकिन हम नाराजगी जाहिर नहीं कर रहे हैं। शिवसेना हर मामले में विरोध दर्ज कराकर संबंध खराब कर रही है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Eknath Shinde
    Admin

    Related Posts

    हैरान कर देने वाली मन्नत: ‘अगले साल तक सास मर जाए’, नोट पर लिखकर मंदिर में चढ़ाया

    February 23, 2026

    पीएम मोदी बोले- ‘राजाजी उत्सव’ देशभक्ति और सेवा भावना का प्रतीक

    February 23, 2026

    तिरुपति लड्डू केस में बड़ा फैसला, जांच खत्म; स्वामी की अर्जी पर सुनवाई से इंकार

    February 23, 2026

    गैस टैंकर हादसे से लगा 33 घंटे का जाम, अब सरकार देगी राहत—FASTag में वापस आएगा टोल पैसा

    February 23, 2026

    देवेंद्र फडणवीस का भावुक बयान- अजित दादा जैसा कद दोबारा नहीं मिलेगा, अपूरणीय क्षति

    February 23, 2026

    हाई कोर्ट जज की सख्त टिप्पणी: गुरु का आदर न करने वालों पर तीखा प्रहार

    February 23, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    यौन उत्पीड़न केस में गिरफ्तारी पर संत अविमुक्तेश्वरानंद बोले—सच्चाई जल्द आएगी सामने

    February 23, 2026

    डच सियासत में नया अध्याय: रॉब जेटन ने ली पीएम पद की शपथ, युवा नेतृत्व पर भरोसा

    February 23, 2026

    ऐतिहासिक समझौते की आहट: कार्नी विजिट से पहले भारत-कनाडा रिश्तों में नई उड़ान

    February 23, 2026

    हैरान कर देने वाली मन्नत: ‘अगले साल तक सास मर जाए’, नोट पर लिखकर मंदिर में चढ़ाया

    February 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.