Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»आज भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, सेंसेक्स 76,000 के पार
    व्यापार

    आज भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, सेंसेक्स 76,000 के पार

    AdminBy AdminJanuary 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आज भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, सेंसेक्स 76,000 के पार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई

    भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। सुबह 9:50 पर सेंसेक्स 221 अंक या 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,059 और निफ्टी 31 अंक या 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,056 पर था।  

    लार्जकैप में तेजी के बाद भी व्यापार का रुझान नकारात्मक

    लार्जकैप में तेजी के बाद भी व्यापार का रुझान नकारात्मक बना हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में 633 शेयर हरे निशान में और 1,488 शेयर लाल निशान में हैं।निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 633 अंक या 1.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 53,181 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 273 अंक या 1.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,183 पर था।

    ऑटो, पीएसयू बैंक, मेटल, रियल्टी और एनर्जी इंडेक्स में दबाव

    बाजार के जानकारों के मुताबिक, सकारात्मक शुरुआत के बाद निफ्टी के लिए 22,950, 22,800 और 22,600 एक सपोर्ट लेवल है। उच्च स्तर पर 23,100, 23,250 और 23,400 एक रुकावट का स्तर है। आईटी, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक, इन्फ्रा और सर्विसेज इंडेक्स में तेजी बनी हुई है। ऑटो, पीएसयू बैंक, मेटल, रियल्टी और एनर्जी इंडेक्स में दबाव बना हुआ है।

    आईटीसी, टीसीएस, एचडीएफसी,आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, भारती एयरटेल टॉप गेनर्स

    सेंसेक्स पैक में सन फार्मा, इन्फोसिस, आईटीसी, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, भारती एयरटेल, एचयूएल, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, नेस्ले, कोटक महिंद्रा बैंक और एचसीएल टेक टॉप गेनर्स हैं। जोमैटो, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक और एसबीआई टॉप लूजर्स हैं।

    14 दिन से बाजार ओवरसोल्ड से ऊपर बने हुए हैं

    एक्सिस सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख, अक्षय चिंचालकर के अनुसार, जिस गिरावट की कल शुरुआत हुई है, उसका निकट अवधि का लक्ष्य 22,830 है। 14 दिन से बाजार ओवरसोल्ड से ऊपर बने हुए हैं। इस कारण हम कोई बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं कर रहे हैं।

    एशियाई बाजारों में देखी जा रही तेजी

    एशियाई बाजारों में तेजी देखी जा रही है। टोक्यो, बैंकॉक, सियोल और जकार्ता में हरे निशान में हैं। हालांकि, चीन के बाजारों में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत बढ़कर 79.41 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.05 प्रतिशत बढ़कर 75.87 डॉलर प्रति बैरल पर है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    bse
    Admin

    Related Posts

    Silver Price Hike: अचानक बढ़ी चांदी की कीमत, जानें 10 ग्राम सिक्के का ताजा रेट

    February 23, 2026

    मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी को घेरा, ममता बनर्जी को INDIA गठबंधन का नेता बताया

    February 23, 2026

    Gold-Silver Update: सोना ₹3000 उछला, चांदी एक झटके में ₹15558 तक महंगी

    February 23, 2026

    Bitcoin Crash: बिटकॉइन की कीमत में 40% की गिरावट, खरीदार गायब, बिटकॉइन की हालत बदतर

    February 23, 2026

    iPhone 16 की कीमत में मिल रहा है iPhone 17, फ्लिपकार्ट पर बंपर डिस्काउंट ऑफर

    February 23, 2026

    टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट भारत में आई, 355 किमी की रेंज का दावा

    February 23, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    जब जीवन हो संकट में: ऋण, शत्रु और रोग पर विजय दिलाएंगी चाणक्य नीति की ये 10 बातें

    February 23, 2026

    विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

    February 23, 2026

    मुख्यमंत्री ने रखा नए उत्तर प्रदेश का विजन, प्रस्तुत की विरासत और विकास के संगम की पूरी तस्वीर

    February 23, 2026

    Silver Price Hike: अचानक बढ़ी चांदी की कीमत, जानें 10 ग्राम सिक्के का ताजा रेट

    February 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.