Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»नौगई के बाद गनियारी से सर्राफा व्यवसायी को घर से उठाने का मामला पकड़ा तूल
    मध्यप्रदेश

    नौगई के बाद गनियारी से सर्राफा व्यवसायी को घर से उठाने का मामला पकड़ा तूल

    AdminBy AdminJanuary 22, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नौगई के बाद गनियारी से सर्राफा व्यवसायी को घर से उठाने का मामला पकड़ा तूल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सिंगरौली
    कोतवाली थाना प्रभारी के लचर कार्याप्रणाली की वजह से मातहत पुलिस कर्मीयो द्वारा नियम क़ानून को ताक पर रख कर सर्राफा व्यवसाइयो के ऊपर किये जा रहे  हिटलरी पुलिसिया कार्यवाही से परेशान मुख्यालय के ज्वेलर्स संघ  पुलिस के खिलाफ मुखर हो गये. गत दिवस तड़के 4 बजे व रात्रि 10 बजे कोतवाली पुलिस टीम द्वारा नौगई व गनियारी से दो सर्राफा व्यवसाइयो को उनके घर से उठाने व गृहणियों के साथ किये गये अभद्रता को लेकर सिंगरौली सर्राफा संघ के तत्वाधान मे आज वैढन मुख्यालय के सभी सर्राफा व्यवसायी धरना पर बैठ तुलसी मार्ग मे आवागमन बंद कर पुलिस के खिलाफ हल्ला बोल दिया.

      ग़ौरतलब हो कि कोतवाली पुलिस टीम  21 जनवरी की प्रातः 4 बजे भोर ग्राम नौगई से सुरेश सोनी के घर छापामार कार्यवाही कर उसके आलमारी मे रखें लाखों के सोने चांदी के जेवरात व 25000 नगदी के साथ सुरेश को उठाकर ले गयी थी और पत्नी द्वारा विरोध करने पर  पुलिस द्वारा अभद्रता की गयी. पुलिस टीम ने दूसरा छापा रात 10बजे जिला मुख्यालय के गनियारी मे भरत सोनी पुत्र स्व कन्हैया लाल के यहाँ मारा और यहाँ भी हिटलरी अंदाज मे घर मे घुसे और चादर, कम्बल, रजाई फेंकते हुए भरत व उसकी पत्नी के साथ मारपीट किया और यहाँ  भी ज्वेलर्स के साथ भरत को उठाकर ले गये. बिना सबूत के कोतवाली पुलिस द्वारा दो दो ज्वेलर्स व्यवसाइयो को जबरन उनके घर से उठाने के बाद वैढन के सभी सर्राफा व्यवसायी आवेश मे आ गये. रात मे ही सर्राफा व्यापार संघ मण्डल सिंगरौली के जिलाध्यक्ष रविकांत सोनी के नेतृत्व मे तुलसी मार्ग मे धरना देकर पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन का आह्वान किया गया. नतीजन दूसरे दिन बुधवार को लामबंद सर्राफा व्यवसाई तुलसी मार्ग को बाधित कर धरने पर बैठ गये और पुलिस अधीक्षक से सम्बंधित पुलिस कर्मियों के कृत्य पर उचित कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी रखें हुए हैँ.

     मांग पूरी नही होने पर करेंगे अनिश्चित कालीन प्रदर्शन व पहुंचेंगे हाई कोर्ट

    अध्यक्ष रविकांत सोनी ने बताया कि पुलिस द्वारा घर मे घुसकर कर व्यापारियों के साथ  अपराधियों की तरह किये जा रहे जुल्म को बंद करने, बिना ठोस सबूत के घर के अंदर ना घुसे और महिलाओ के साथ पुलीसिया अभद्रता पर रोक लगे. यदि किसी व्यापारी के यहाँ छपामार कार्यवाही की स्थिति बनती है तो साथ मे महिला पुलिस कर्मी हो, साक्ष्य अधिनियम के तहत किसी व्यवसायी के घर की तलाशी ली जाती है तो उसका दो गवाहों के समक्ष डिजिटल रिकार्डिंग हो, किसी एक व्यापारी द्वारा खरीदने पर दूसरे व्यापारी को परेशान ना किया जाय, पुलिस यदि किसी सर्राफा व्यापारी के यहाँ जाती है तो उससे पूर्व व्यापार मण्डल को सूचित करें, चोर द्वारा जिस व्यापारी को चोरी का सामान बिक्री की जाती है पहले उससे पूछताछ हो ना की अन्य व्यवसाइयो से. यदि एक सर्राफा व्यवसायी दूसरे व्यवसायी के बीच सोने चांदी का लेन देन होता है तो ऐसी स्थिति मे पुलिस द्वारा परेशान ना किया. जो भी व्यापारी चोरी का माल खरीदता है केवल उसके ऊपर कार्यावाही हो बाकि को परेशान ना किया व पुलिस ने जिस सुरेश सर्राफा व्यवसायी को उनके घर से उठायी है उनके खिलाफ आज तक एक भी आपराधिक रिकार्ड नही है ऐसे मे उनकी गिरफ्तारी निंदनीय है, उन्हें तत्काल छोड़ा जाय धरने पर बैठे उपाध्यक्ष सत्यनारायण सोनी, सचिव रामचंद्र सोनी, कोषाध्यक्ष सचिन सोनी, संयुक्त सचिव मोहन सोनी, सूचना एवं मीडिया प्रभारी अश्वनी सोनी सहित भारी संख्या मे मौजूद व्यवसाइयो ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगे पूर्ण नही होती है तो वह अनिश्चित कालीन धरना व हाई कोर्ट जाने हेतु बाध्य होंगे.

    नये कोतवाल से नही संभल रहा थाना, शहर मे बढ़ रहा अपराध का ग्राफ

      जन चर्चा है कि जब से टी आई अशोक सिंह परिहार कोतवाली मे पदस्थ हुए तब से क्षेत्र मे चोरी, मादक पदार्थो की बिक्री व अन्य अवैध कारोबार चरम पर है. क्षेत्र मे कोयला, कबाड़ , गांजा, हेरोइन, रेत निकासी व लगातार चोरी की घटनाये आम बात है. हाऊसिंग बोर्ड कालोनी मे हुई 70 लाख की चोरी का तो आज तक कोतवाली पुलिस सुराग भी नही लगा पायी, चोरो को पकड़ना तो दूर.जबकि चोर गिरोह द्वारा आये दिन कोतवाली क्षेत्र मे चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया जा रहा है. मादक पदार्थो की तस्करी तो किसी से छिपी नही है. क्षेत्रीय जनों का कहना है कि इनसे अनुभवी टी आई पुलिस लाइन मे अन्य विभाग मे ड्यूटी दे रहे हैँ. उनमे से किसी को कोतवाली का प्रभार कप्तान साहब को देना चाहिए.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    police
    Admin

    Related Posts

    संगठन के शतक वर्ष पर मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’, सीएम बोले- यह फिल्म राष्ट्रसेवा का प्रतीक है

    March 3, 2026

    लखनऊ में पुलिस ने बेसहारा बच्चों के साथ मनाई होली, खुशियों से भरे उपहार दिए

    March 3, 2026

    सीएम योगी का बड़ा ऐलान: ‘इलाज के लिए पैसा हमारी सरकार देगी’, जनता दर्शन में दिया भरोसा

    March 3, 2026

    सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, CM मोहन ने एरियर्स का भुगतान करने का किया ऐलान

    March 3, 2026

    राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के 20 मार्च तक आवेदन और दो मई को होगी परीक्षा

    March 3, 2026

    16 राजस्व निरीक्षकों का कलेक्टर ने किया तबादला

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    संगठन के शतक वर्ष पर मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’, सीएम बोले- यह फिल्म राष्ट्रसेवा का प्रतीक है

    March 3, 2026

    लखनऊ में पुलिस ने बेसहारा बच्चों के साथ मनाई होली, खुशियों से भरे उपहार दिए

    March 3, 2026

    सीएम योगी का बड़ा ऐलान: ‘इलाज के लिए पैसा हमारी सरकार देगी’, जनता दर्शन में दिया भरोसा

    March 3, 2026

    सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, CM मोहन ने एरियर्स का भुगतान करने का किया ऐलान

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.