Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»रणजी ट्रॉफी का दूसरा चरण आज से, लंबे समय बाद रोहित शर्मा और ऋषभ पंत जैसे स्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे
    खेल

    रणजी ट्रॉफी का दूसरा चरण आज से, लंबे समय बाद रोहित शर्मा और ऋषभ पंत जैसे स्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे

    AdminBy AdminJanuary 23, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रणजी ट्रॉफी का दूसरा चरण आज से, लंबे समय बाद रोहित शर्मा और ऋषभ पंत जैसे स्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई
    रणजी ट्रॉफी का दूसरा चरण जब आज से शुरू होगा तो उसमें लंबे समय बाद रोहित शर्मा और ऋषभ पंत जैसे स्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया के निराशाजनक दौरे के बाद सख्त रवैया अपनाते हुए किसी भी खिलाड़ी के फिट होने की स्थिति में घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य कर दिया है। यही वजह है कि शीर्ष खिलाड़ियों ने रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए खुद को उपलब्ध रखा है। इनमें भारतीय कप्तान रोहित भी शामिल हैं जो लगभग एक दशक के बाद मौजूदा चैंपियन मुंबई की तरफ से रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे।

    पहली बार इस सत्र में रणजी ट्रॉफी को दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। इस बीच सीमित ओवरों की दो सबसे बड़ी प्रतियोगिताओं सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी एक दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। रणजी ट्रॉफी के पहले चरण में सभी टीमों ने पांच-पांच मैच खेले थे। दूसरे चरण में प्रत्येक टीम दो-दो मैच खेलेगी। इन मैच में केवल टीम ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए भी काफी कुछ दांव पर लगा होगा जिन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला और फिर ऑस्ट्रेलिया में खराब प्रदर्शन के बाद स्पष्ट कह दिया गया कि वे घरेलू क्रिकेट को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं।

    स्टार बल्लेबाज विराट कोहली गर्दन में खिंचाव के कारण दिल्ली की तरफ से रणजी ट्रॉफी के अगले दौर में नहीं खेल पाएंगे लेकिन उन्होंने 30 जनवरी से शुरू होने वाले ग्रुप चरण के अंतिम दौर के मैच के लिए खुद को उपलब्ध रखा है। रोहित हालांकि अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मुंबई की तरफ से खेलने के लिए तैयार हैं। मुंबई को अगले मैच में जम्मू कश्मीर की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा जो अभी एलीट ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर है। रोहित इस मैच में यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं। इस ग्रुप में बड़ौदा अभी शीर्ष पर काबिज है और मुंबई को रिकॉर्ड 43वीं बार चैंपियन बनने की अपनी उम्मीद को कायम रखने के लिए अगले दो मैच में दमदार प्रदर्शन करना होगा।

    भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित पिछली दो श्रृंखलाओं में रन बनाने के लिए जूझते रहे और ऐसे में उनका फॉर्म में लौटना भारतीय टीम की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगा जिसे अगले महीने चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेना है। राजकोट में दिल्ली का सामना दो बार के विजेता सौराष्ट्र से होगा जिसमें ऋषभ पंत का सामना राष्ट्रीय टीम के अपने साथियों रविंद्र जडेजा और चेतेश्वर पुजारा से होगा। दोनों टीम के लिए ग्रुप डी के इस मैच में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है। दिल्ली अभी चौथे जबकि सौराष्ट्र पांचवें स्थान पर है। तमिलनाडु और चंडीगढ़ इस ग्रुप में पहले दो स्थान पर हैं। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली दो टीम क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी। पंजाब में ग्रुप सी में पांच मैच में अभी तक केवल एक जीत हासिल की है और वह पांचवें स्थान पर है लेकिन जब उसकी टीम बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में कर्नाटक का सामना करेगी तो सभी की निगाहें भारतीय वनडे टीम के उप कप्तान शुभमन गिल पर टिकी रहेंगी।

    पंजाब को इस मैच में अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह की कमी खलेगी जो इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल हैं। दूसरी तरफ कर्नाटक को देवदत्त पडिक्कल और प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी से मजबूती मिलेगी। बंगाल को कल्याणी में हरियाणा के खिलाफ होने वाले मैच में तेज गेंदबाज आकाशदीप और बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। यह दोनों खिलाड़ी चोटिल हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी राष्ट्रीय टीम का हिस्सा होने के कारण बंगाल की तरफ से नहीं खेल पाएंगे।

    रणजी ट्रॉफी में पिछले साल का उपविजेता और हाल में विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में कर्नाटक से हारने वाला विदर्भ जयपुर में ग्रुप बी के मैच में राजस्थान का सामना करेगा। इस मैच में निगाहें विदर्भ के कप्तान करुण नायर पर टिकी रहेंगी जो इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    वर्ल्ड कप 2026 का टिकट पक्का करने मैदान में उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

    March 7, 2026

    T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले बुमराह की चर्चा, न्यूजीलैंड खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

    March 7, 2026

    न्यूजीलैंड के सामने क्यों फेल हो जाता है भारत? टी20 वर्ल्ड कप के चौंकाने वाले आंकड़े

    March 7, 2026

    टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बने ये 3 स्टार खिलाड़ी, T20 World Cup 2026 में फॉर्म ने बढ़ाई मुश्किलें

    March 7, 2026

    बर्मिंघम में लक्ष्य सेन की स्वर्णिम दौड़, वर्ल्ड नंबर 6 को हराकर ऑल इंग्लैंड ओपन के सेमीफाइनल में एंट्री

    March 7, 2026

    वर्ल्ड कप में जिंक्स तोड़ने का प्लान! टीम इंडिया ने बदला 2023 वाला होटल-ड्रेसिंग रूम, अहमदाबाद में नया टोटका

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मध्य प्रदेश: BJP ने जारी की नई मंडल कार्यकारिणी, 25 नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

    March 7, 2026

    मध्य प्रदेश में खसरे का खतरा बढ़ा, 4 जिलों में 12 केस मिले; घर-घर सर्वे शुरू

    March 7, 2026

    महिला उद्यमिता में उछाल, लगभग 30 प्रतिशत की वृद्धि के साथ उभर रहा नया नवाचार इकोसिस्टम

    March 7, 2026

    ग्वालियर में पुरानी दर से ही होगी टैक्स वसूली

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.