Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»राष्ट्रपति ट्रंप के बर्थराइट सिटिजनशिप कानून से घबराए अमेरिकी, समय से पहले डिलीवरी कराने की लगी होड़
    विदेश

    राष्ट्रपति ट्रंप के बर्थराइट सिटिजनशिप कानून से घबराए अमेरिकी, समय से पहले डिलीवरी कराने की लगी होड़

    AdminBy AdminJanuary 23, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राष्ट्रपति ट्रंप के बर्थराइट सिटिजनशिप कानून से घबराए अमेरिकी, समय से पहले डिलीवरी कराने की लगी होड़
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वाशिंगटन

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता संभालते ही बर्थराइट सिटिजनशिप में बदलाव करने की पेशकश कर दी है. उन्होंने बर्थराइट सिटिजनशिप में बदलाव करने के लिए एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए हैं. इसके तहत अब अमेरिका में पैदा होने वाला हर बच्चा जन्मजात नागरिकता का हकदार नहीं होगा. इसी के चलते अब ट्रंप के इस फैसले से लोग घबरा गए हैं और अस्पतालों के बाहर बच्चों की डिलीवरी कराने के लिए लंबी लाइन लग गई है.

    दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप का यह आदेश एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर करने के 30 दिन के बाद शुरू होगा, यानी जो बच्चे 20 फरवरी के बाद जन्म लेंगे उन्हें अमेरिका की जन्मजात नागरिकता नहीं मिलेगी. इसी के चलते कई परिवार चाहते हैं कि उनके बच्चे 20 फरवरी से पहले जन्म ले और बर्थराइट सिटिजनशिप हासिल करें.
    डिलीवरी कराने के लिए लंबी लाइन लगी

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यू जर्सी के एक मैटरनिटी क्लिनिक में, डॉ. एसडी रामा ने बताया कि ट्रंप के बर्थराइट के 14वें संशोधन में बदलाव करने के कदम के चलते वक्त से पहले बच्चों की डिलीवरी कराने के लिए लंबी लाइन लग गई है. डॉक्टर ने बताया महिलाएं उन से बच्चों को ड्यू डेट से पहले डिलीवर करने का अनुरोध कर रही है. जिससे 20 फरवरी से पहले उनकी डिलीवरी हो जाए और उनके बच्चों को जन्मजात अमेरिका की नागरिकता मिल जाए.

    डॉक्टर रामा ने बताया जो महिलाएं उन के क्लिनिक के बाहर लंबी लाइन लगा कर खड़ी है उस में सबसे बड़ी तादाद में भारतीय महिलाएं हैं जो 8 और 9 महीने की प्रेगनेंट हैं. सभी महिलाएं 20 फरवरी से पहले सी-सेक्शन कराने की मांग कर रही हैं. लोग कितना घबरा गए हैं, यह बताते हुए डॉक्टर ने कहा, एक महिला जोकि 7 महीने की प्रेगनेंट है और उनकी डिलीवरी का समय मार्च में है, अपने पति के साथ वक्त से पहले सी-सेक्शन कराने के लिए दस्तावेज साइन कर के गई है.
    वक्त से पहले डिलीवरी बन सकती है खतरा

    अमेरिका में बर्थराइट सिटिजनशिप को हासिल करने के लिए शुरू हुई इसी होड़ को लेकर बात करते हुए टेक्सास की गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ एस जी मुक्कला ने कहा, मैं सभी कपल को यह बताने की कोशिश कर रही हूं कि भले ही समय से पहले डिलीवरी करना संभव हो, लेकिन ऐसा करना बच्चे और मां दोनों के लिए खतरनाक है. यह दोनों के लिए चुनौती बन सकता है.

    बच्चों के फेफड़ों में परेशानी आ सकती हैं, जन्म के समय कम वजन हो सकता है, न्यूरोलॉजिकल परेशानियां हो सकती हैं. साथ ही डॉक्टर ने कहा, पिछले दो दिनों में मैंने 15 से 20 कपल से इस बारे में बात की है.
    बर्थराइट सिटिजनशिप लोगों के लिए क्यों जरूरी?

    अमेरिका में रह रहे कई लोगों के लिए बर्थराइट सिटिजनशिप एक वरदान की तरह है. इसी के साथ यह भारतीयों के लिए भी सुरक्षा और देश में रहने का रास्ता तय करता है. इसी सिलसिले पर बात करते हुए एक शख्स ने कहा, हम चाहते थे कि हमारा बच्चा यहां ही पैदा हो. वरुण अपनी पत्नी के साथ पिछले आठ साल से एच-1बी वीजा पर अमेरिका में रह रहे हैं.

    कपल ने कहा, हम छह साल से अपने ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे हैं. हमारे परिवार के लिए स्थिरता सुनिश्चित करने का एकमात्र रास्ता बर्थराइट सिटिजनशिप था, लेकिन अचानक जो बदलाव आए हैं हम इससे घबरा गए हैं. वरुण की पत्नी की उम्र 34 साल है और वो मार्च की शुरुआत में बच्चे को जन्म देने वाली है.

    एक 28 वर्षीय फाइनेंस प्रोफेशनल ने कहा कि अगर उनकी पत्नी 20 फरवरी के बाद जन्म देती है और तब तक बर्थराइट सिटिजनशिप में बदलाव हो जाएंगे तो उनकी देश में रहने और काम करने की योजनाएं गड़बड़ा जाएंगी. उन्होंने आगे कहा, हमने अमेरिका आने के लिए बहुत त्याग किया है. अब, ऐसा महसूस हो रहा है कि हमारे लिए दरवाजे बंद हो रहे हैं.

    न सिर्फ बर्थराइट सिटिजनशिप बल्कि देश में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ भी ट्रंप ने सख्त एक्शन लिया है. ट्रंप ने कहा है कि अवैध इमिग्रेशन नेशनल इमरजेंसी है. इसी के चलते कई लोग ऐसे हैं जो अवैध रूप से देश में रह रहे हैं, उन्हें बाहर भी निकाला जाएगा. कैलिफ़ोर्निया में रह रहे एक भारतीय शख्स ने इसको लेकर कहा, वो अवैध रूप से देश में दाखिल होने के बाद पिछले 8 साल से अमेरिका में रह रहे हैं, इसी के बाद उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी प्रेगनेंट है और हमारे वकील ने कहा था कि अगर हमारे बच्चे को जन्मजात सिटिजनशिप मिल जाती है तो हमारे लिए यहां पर रहने के लिए यह काफी बेहतर होगा.

    उन्होंने कहा, हम ने अमेरिका में शरण मांगने के बारे में सोचा, लेकिन तभी मेरी पत्नी गर्भवती हो गई और हमारे वकील ने सुझाव दिया कि हमें अपने बच्चे के माध्यम से सीधे नागरिकता मिल जाएगी, लेकिन अब हमारी मुश्किल बढ़ गई है.
    ट्रंप ने क्या ऐलान किया

    डोनाल्ड ट्रंप ने देश में सत्ता संभालने के बाद 20 जनवरी को बर्थराइट पॉलिसी में बदलाव करने के आदेश पर हस्ताक्षर किए. जिसके तहत अब संविधान में 14वें संशोधन के तहत अमेरिका में पैदा हुए सभी बच्चे जन्मजात नागरिकता के हकदार नहीं है. बल्कि जन्मजात नागरिकता हासिल करने के लिए बच्चे की मां या पिता का अमेरिकी नागरिक होना जरूरी है.

    यूएसए टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप के एक अधिकारी ने एक ब्रीफिंग के दौरान कहा, सरकार अमेरिका में पैदा हुए अवैध लोगों के बच्चों के लिए स्वचालित जन्मसिद्ध नागरिकता को मान्यता नहीं देगी.

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Birthright Citizenship top-news
    Admin

    Related Posts

    वर्ल्ड कप 2026 का टिकट पक्का करने मैदान में उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

    March 7, 2026

    नक्सल संगठन को तगड़ा झटका, देवजी के बाद 124 माओवादी आत्मसमर्पण को तैयार

    March 7, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव का असर: युद्ध लंबा खिंचा तो महंगाई बढ़ने के संकेत, भारत पर सीमित प्रभाव— SBI

    March 7, 2026

    रसोई गैस कीमत बढ़ने पर सियासत तेज, खड़गे ने कहा— जनता को राहत देने में नाकाम सरकार

    March 7, 2026

    इस्लामिक नाटो बनाकर ईरान पर हमला करने अचानक सऊदी पहुंचे मुनीर

    March 7, 2026

    ट्रंप की हत्या की पाकिस्तान में ट्रेनिंग और ईरान से पैसा लेने वाला आतंकी आसिफ दोषी करार

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मध्य प्रदेश: BJP ने जारी की नई मंडल कार्यकारिणी, 25 नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

    March 7, 2026

    मध्य प्रदेश में खसरे का खतरा बढ़ा, 4 जिलों में 12 केस मिले; घर-घर सर्वे शुरू

    March 7, 2026

    महिला उद्यमिता में उछाल, लगभग 30 प्रतिशत की वृद्धि के साथ उभर रहा नया नवाचार इकोसिस्टम

    March 7, 2026

    ग्वालियर में पुरानी दर से ही होगी टैक्स वसूली

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.