Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»भोपाल के सबसे लंबे GG फ्लाईओवर से ट्रैफिक की शुरुआत आज से हो गई, सीएम यादव ने ब्रिज का उद्घाटन किया
    मध्यप्रदेश

    भोपाल के सबसे लंबे GG फ्लाईओवर से ट्रैफिक की शुरुआत आज से हो गई, सीएम यादव ने ब्रिज का उद्घाटन किया

    AdminBy AdminJanuary 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भोपाल के सबसे लंबे GG फ्लाईओवर से ट्रैफिक की शुरुआत आज से हो गई, सीएम यादव ने ब्रिज का उद्घाटन किया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल

    भोपाल के सबसे लंबे GG (गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर तक) फ्लाईओवर से ट्रैफिक की शुरुआत आज गुरुवार से हो गई है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने ब्रिज का उद्घाटन किया। सीएम ने ब्रिज का नाम अंबेडकर के नाम पर करने की घोषणा की है।

    दो साल देरी से बनकर तैयार हुआ ब्रिज

    आपको बता दें कि, भोपाल का सबसे लंबा फ्लाईओवर है, जो 2734 मीटर का है। करीब दो साल देरी से बनकर तैयार हुए इस फ्लाईओवर के लोकार्पण की अबतक 8 बार तारीखें बदली जा चुकी हैं। इसके लोकार्पण के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तक का नाम सामने आ चुका है, लेकिन अब आज ब्रिज का लोकार्पण सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया और इसे  आमजन के लिए खोल दिया ।

    200 मीटर की थर्ड लेग फ्लाईओवर दो हिस्सों में बना है। इसमें 2534 मीटर की मुख्य लेन है, जबकि 200 मीटर का थर्ड लेग है। थर्ड लेग यानी गायत्री मंदिर के पास का आखिरी छोर, जहां से फ्लाईओवर का ट्रैफिक दो भागों में बंटेगा। यहां काम पूरा हो गया है। लाइट की टेस्टिंग हो चुकी है। वहीं, ब्रिज का रंगरोगन भी किया जा चुका है।

    लोड, लाइटिंग टेस्ट पहले ही पूरे पीडब्ल्यूडी के अफसरों के मुताबिक, गणेश मंदिर से वल्लभ भवन चौराहा की ओर आने वाली पहली और दूसरी आर्म का काम 10 दिन पहले ही पूरा हो चुका है। इस रूट पर लोड टेस्ट भी हो चुका है। फिर भी ट्रैफिक का संचालन शुरू होने पर लोगों को कोई परेशानी न आए, इसलिए यहां कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। मैनिट के एक्सपर्ट्स से मिली सलाह के बाद पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने ये बदलाव किए हैं।

    अंबेडकर ब्रिज के उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम ने की ये घोषणाएं...

        सीएम ने फ्लाईओवर का नाम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ब्रिज रखने की घोषणा की।
        भोपाल में बावड़ियाकला में 180 करोड़ से फ्लाईओवर बनाने की घोषणा की।
        भोपाल, रायसेन, विदिशा और सीहोर को जोड़कर राजधानी की वृहद योजना ला रहे हैं।
        एमपी में पुल, पुलिया और सड़कों के लिए गुजरात मॉडल लागू करेंगे।

    ये होगा फायदा

    इस फ्लाईओवर से करीब 60 फीसदी ट्रैफिक गणेश मंदिर के पास उतर जाएगा। सिर्फ एमपी नगर, ज्योति टॉकीज चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा या व्यापमं चौराहा से होकर अपने मुकाम पर जाने वाले वाहन चालक ही फ्लाईओवर पर नहीं जाएंगे। इससे फायदा ये होगा कि इन चारों स्पॉट पर ट्रैफिक जाम नही होगा और एमपी नगर जाने वाली सड़क का 60 फीसदी ट्रैफिक जीजी फ्लायओवर से होकर गुजर जाएगा। इसका बड़ा फायदा ये होगा कि जहां अब तक अरेरा हिल्स से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में 15 से 20 मिनट लगते थे, वहीं इस ब्रिज से गुजरने के बाद सिर्फ 5 मिनट लगेंगे।
    8 बार बदली लोकार्पण की तारीख

    बता दें कि, एमपी नगर के गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर के बीच बनाया गया जीजी फ्लायओवर 148 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इसका निर्माण कार्य 20 दिसंबर 2020 को शुरु हुआ था। जिसे दिसंबर 2022 तक पूरा होना था, लेकिन कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के चलते इसके निर्माण में 4 महीने का एक्सटेंशन दिया गया। इसके बाद कई बार टलते हुए करीब 8 बार इसके लोकार्पण की तारीख सामने आई। हालांकि, 4 साल बाद अब इसका लोकार्पण हो ही गया।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured GG flyover
    Admin

    Related Posts

    मध्य प्रदेश में 5वीं-8वीं की कॉपी जांच 5 मार्च से, परिणाम की तारीख भी तय

    March 4, 2026

    होली के बाद बड़ी सौगात: Modern Coach Factory (Raebareli) में तैयार 16 डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल तेज

    March 4, 2026

    न्यूक्लियर फ्यूजन का कमाल: आधा टन का चुंबक और अनलिमिटेड बिजली, सूरज जैसी शक्ति अब इंसानों के पास

    March 4, 2026

    शादीशुदा विवाद: पत्नी का खुलासा – “सुहागरात के लिए कई बार कहा, लेकिन पति नाकाम”

    March 4, 2026

    भोपाल में बड़ा बदलाव: पुराने सतपुड़ा-विंध्याचल भवन हटेंगे, अरेरा हिल्स पर तैयार होगा आधुनिक परिसर

    March 4, 2026

    उच्च शिक्षा में बढ़ी जेब की मार: डिग्री, टीसी और माइग्रेशन सर्टिफिकेट की फीस तीन गुना

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    05 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, जानें किसके लिए होगा लाभकारी दिन

    March 4, 2026

    IND vs ENG: रोहित-विराट से लेकर बुमराह तक, ये 5 खिलाड़ी इंग्लैंड पर पड़ सकते हैं भारी

    March 4, 2026

    मध्य प्रदेश में 5वीं-8वीं की कॉपी जांच 5 मार्च से, परिणाम की तारीख भी तय

    March 4, 2026

    होली के बाद बड़ी सौगात: Modern Coach Factory (Raebareli) में तैयार 16 डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल तेज

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.