Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»अनूपपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध नशीली कफ सीरप की बड़ी खेप सहित ,बोलेरो एवं 61000 रुपए नगद व 04 आरोपी गिरफ्तार
    मध्यप्रदेश

    अनूपपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध नशीली कफ सीरप की बड़ी खेप सहित ,बोलेरो एवं 61000 रुपए नगद व 04 आरोपी गिरफ्तार

    AdminBy AdminJanuary 23, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अनूपपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध नशीली कफ सीरप की बड़ी खेप सहित ,बोलेरो एवं 61000 रुपए नगद व 04 आरोपी गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अनूपपुर

     पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान द्वारा अनूपपुर जिले में नशे में प्रयुक्त होने वाले कोडीनयुक्त कफ सीरप की तस्करी एवं अवैध व्यापार में लगे अपराधियों  की पतासाजी कराई गई एवं एस.पी. महोदय द्वारा एकत्र की गई सूचनाओं के आधार पर बुधवार की रात्रि में कोतवाली पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में अवैध नशीली कोडीनयुक्त कफ सीरप की बड़ी खेप जप्त की गई, जिसमें 151 नग कफ सीरप शीशी कीमती 75, 500  रूपये, बोलेरो गाड़ी एवं 61,000 रुपए नगद के साथ 04 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

             कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा बुधवार की देर रात करीब 01:30 बजे सामतपुर हर्री रोड पर पंप हाउस के पास संतोष राठौर पिता पंची राठौर उम्र करीब 44  साल निवासी वार्ड नंबर 01 सामतपुर अनूपपुर अपनी पत्नी उमावती राठौर ( उम्र 44 साल) के साथ एक सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी में 33 नग शीशी जिसमें प्रत्येक शीशी 100 ML अवैध मादक पदार्थ कोडीनयुक्त विसेरेक्स कप सीरप का लेबल लगा हुआ  कीमती 16500 रुपए जप्त की गई।

     उक्त आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक  31/24 धारा 8 बी, 21,22 नारकोटिक ड्रग्स एण्ड साइक्रोटोपिक सब्सटानसिस एक्ट तथा 5/13 म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार किया गया।
                   नशे में प्रयुक्त होने वाली उक्त कोडिन युक्त कफ सिरप को बेचने वाले आरोपियों से पूछताछ के आधार पर रात में ही पुलिस द्वारा नशे के तस्करों की घेराबंदी एवं  तलाश की गई जो देर रात करीब 02:00 बजे मानपुर तिराहा पर   सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी MP 18 T 3743 को रोक कर चेक करने पर   उमाशंकर पांडे पिता स्वर्गीय रामाधार पांडे उम्र करीब 55 साल निवासी ग्राम बिजोड़ी अनूपपुर  एवं राहुल पांडे पिता उमाशंकर पांडे उम्र करीब 33 साल निवासी ग्राम बिजोड़ी अनूपपुर के कब्जे से  Wing Biotech LLP कंपनी की Onerex कफ सिरप की 118 नग  शीशी प्रत्येक में 100 ml कुल कीमती 59, 000 रुपए,  नगदी 61000 रुपए एवं ₹400000 कीमती बोलेरो वाहन जप्त किया जाकर उक्त आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 30/25 धारा 8 बी, 21,22 नारकोटिक ड्रग्स एण्ड साइक्रोटोपिक सब्सटानसिस एक्ट तथा 5/13 म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार किया गया है।

     गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड  
           कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार मुख्य सरगना उमाशंकर पांडे पिता रामाधार पांडे उम्र करीब 45 साल निवासी बिजोड़ी अनूपपुर के विरुद्ध नशे में प्रयुक्त होने वाले अवैध कोडिंग युक्त  कफ सिरप की तस्करी एवं अवैध व्यापार का अपराध क्रमांक 465/2024 धारा धारा 8 बी, 21,22 नारकोटिक ड्रग्स एण्ड साइक्रोटोपिक सब्सटानसिस एक्ट तथा 5/13 म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल एक्ट दर्ज है जो करीब डेढ़ महीने अनूपपुर जेल में निरुद्ध रहने के बाद कुछ दिन पूर्व जेल से जमानत पर रिहा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी  संतोष राठौर पिता पंची राठौर के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा एवं मारपीट का अपराध क्रमांक 6/2006 धारा 353,332,184,  34 भारतीय दंड विधान पंजीबद्ध है।

     पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा की गई आरोपियों से पूछताछ

           पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान द्वारा कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार उक्त आरोपियों से गहन पूछताछ की गई एवं स्मलिंग कर अनूपपुर जिले में अवैध कफ सीरप की खेप लाने वाले अपराधियों, अवैध कफ सीरप को जिले में बेचने वाले एवं जिले में कफ सीरप का नशा करने वालो के संबंध में विस्तृत जानकारी एकत्र कर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये है। कफ सिरप का नशा करने वालों को चिन्हित कर  कफ सिरप  नशा मुक्ति के लिए कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान द्वारा नशे कारोबार में लगातार लिप्त अपराधी उमाशंकर पांडे  निवासी ग्राम बिजोड़ी अनूपपुर के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई किए जाने एवं नशा सामग्री के परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन राजसात कराए जाने हेतु  निर्देशित किया गया है। पुलिस द्वारा उक्त आरोपियों का पुलिस रिमांड लिया जाकर  जिले में अन्य सक्रिय नशे तस्करों एवं नशे का व्यापार करने वालों के संबंध में पूछताछ कर कार्रवाई की जा रही है।

     नशा तस्करो को पकड़ने में उल्लेखनीय भूमिका

         नशे के कारोबार के विरूद्ध अनूपपुर जिले में उक्त बड़ी कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के सक्रिय एवं सतत् निर्देशन में  टी. आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन, उपनिरीक्षक अजय तेकाम, सहायक उपनिरीक्षक संतोष वर्मा , प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिहं राठौर, शेख रशीद,  राजेश कंवर, शिवशंकर प्रजापति , रीतेश सिंह आरक्षक प्रकाश तिवारी,अमित यादव, कपिल सोलंकी , अब्दुल कलीम, पल्लव ख़डारी एवं महिला आरक्षक आकांक्षा मिश्रा, सायबर सेल अनूपपुर से प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार, आरक्षक पंकज मिश्रा की उल्लेखनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा उक्त टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    police
    Admin

    Related Posts

    संगठन के शतक वर्ष पर मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’, सीएम बोले- यह फिल्म राष्ट्रसेवा का प्रतीक है

    March 3, 2026

    लखनऊ में पुलिस ने बेसहारा बच्चों के साथ मनाई होली, खुशियों से भरे उपहार दिए

    March 3, 2026

    सीएम योगी का बड़ा ऐलान: ‘इलाज के लिए पैसा हमारी सरकार देगी’, जनता दर्शन में दिया भरोसा

    March 3, 2026

    सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, CM मोहन ने एरियर्स का भुगतान करने का किया ऐलान

    March 3, 2026

    राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के 20 मार्च तक आवेदन और दो मई को होगी परीक्षा

    March 3, 2026

    16 राजस्व निरीक्षकों का कलेक्टर ने किया तबादला

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    संगठन के शतक वर्ष पर मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’, सीएम बोले- यह फिल्म राष्ट्रसेवा का प्रतीक है

    March 3, 2026

    लखनऊ में पुलिस ने बेसहारा बच्चों के साथ मनाई होली, खुशियों से भरे उपहार दिए

    March 3, 2026

    सीएम योगी का बड़ा ऐलान: ‘इलाज के लिए पैसा हमारी सरकार देगी’, जनता दर्शन में दिया भरोसा

    March 3, 2026

    सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, CM मोहन ने एरियर्स का भुगतान करने का किया ऐलान

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.