Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»महाकुम्भ के दौरान संगम में डुबकी लगाने वालों का आंकड़ा 10 करोड़ के पार
    राज्य

    महाकुम्भ के दौरान संगम में डुबकी लगाने वालों का आंकड़ा 10 करोड़ के पार

    AdminBy AdminJanuary 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महाकुम्भ के दौरान संगम में डुबकी लगाने वालों का आंकड़ा 10 करोड़ के पार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     प्रयागराज

    प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. यूपी सरकार ने गुरुवार को बताया कि महाकुंभ में गंगा स्नान के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 10 करोड़ के पार हो गई है. ये आंकड़ा आज दोपहर 12 बजे तक का है. महाकुंभ मेला 13 जनवरी को शुरू हुआ था और अभी 26 फरवरी तक चलेगा.

    आधिकारिक बयान के मुताबिक, तीर्थयात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, प्रतिदिन लाखों लोग स्नान करने और आध्यात्मिक पुण्य प्राप्त करने के लिए आ रहे हैं. स्नान पर्वों के दौरान यह संख्या करोड़ों में पहुंच जाती है. गुरुवार दोपहर 12 बजे 10 करोड़ का आंकड़ा पार हो गया, जो चल रहे महाकुंभ में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.

    बयान में यह भी बताया गया कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने पहले ही अनुमान लगाया था कि इस साल महाकुंभ में 45 करोड़ से अधिक लोग आएंगे. प्रयागराज आए श्रद्धालुओं में उत्साह और उमंग का माहौल है. देश-दुनिया से लोग त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं.

    सरकार के बयान में कहा गया है, "गुरुवार को ही दोपहर 12 बजे तक 30 लाख लोगों ने संगम में स्नान किया, जिसमें 10 लाख कल्पवासी और अन्य श्रद्धालु शामिल हैं." बयान में आगे कहा गया कि 23 जनवरी तक संगम में स्नान करने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या 10 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है. सबसे अधिक तीर्थयात्रियों (करीब 3.5 करोड़) ने मकर संक्रांति पर्व के दौरान स्नान किया था, जबकि पौष पूर्णिमा पर्व में 1.7 करोड़ से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था.

    जहां लाखों श्रद्धालु आध्यात्मिक डुबकी लगाने के लिए संगम में उमड़ रहे हैं, वहीं प्रयागराज शहर में जनजीवन सामान्य रूप से जारी है. शहर में दैनिक जीवन पर कोई खास दबाव नहीं पड़ा है. जिला प्रशासन ने केवल प्रमुख स्नान पर्वों पर प्रतिबंध लगाए हैं, जबकि स्कूल, कार्यालय और व्यवसाय सामान्य रूप से चलते रहेंगे.

    हजारों विदेशी श्रद्धालुओं कर चुके हैं संगम में स्नान

    महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच विदेशी साधु-संतों के शिविरों और अखाड़ों में भी ध्यान और साधना का माहौल बना हुआ है। अब तक 20 देशों के 10,000 से ज्यादा विदेशी श्रद्धालु संगम स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ का यह धार्मिक आयोजन न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी आस्था और भक्ति की मिसाल प्रस्तुत कर रहा है। संगम की रेती पर आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम दिख रहा है, जहां लाखों लोग एक साथ डुबकी लगा रहे हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग ले रहे हैं।

    बुधवार को योगी कैबिनेट ने संगम में लगाई डुबकी

    बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मीटिंग के बाद संगम तट पर विधिवत पूजा-अर्चना की और मंत्रियों के साथ संगम में डुबकी लगाई। इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने गंगा जल लेकर मां गंगा का आशीर्वाद लिया और फिर गंगा आरती की। वहीं, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने महाकुंभ में कैबिनेट बैठक पर सवाल उठाए हैं, जबकि उनकी ही पार्टी की विधायक पूजा पाल ने योगी सरकार की तैयारियों को सराहा है और इसे आस्था से जुड़ा हुआ मामला बताया है।
    भाग्यश्री ने भी परिवार संग संगम में किया स्नान

    महाकुंभ के इस विशाल आयोजन में फिल्मी सितारे भी अपनी आस्था व्यक्त करने पहुंचे हैं। अभिनेत्री भाग्यश्री ने अपने परिवार के साथ संगम में स्नान किया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी महाकुंभ पर्व में भाग लेने प्रयागराज पहुंचे और निरंजनी अखाड़ा में आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि से आशीर्वाद लिया। बता दें कि संगम क्षेत्र में चल रहे भंडारों में हर दिन लाखों श्रद्धालुओं को भोजन दिया जा रहा है, जिसमें इस्कॉन जैसे बड़े संगठन प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Mahakumbh
    Admin

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में VIP ट्रेड कंपनी पर कार्रवाई, 8 लाख से अधिक की ठगी में चार आरोपी गिरफ्तार

    February 15, 2026

    होली के त्यौहार पर यात्रा तनाव, ट्रेनों में सीटों की भारी कमी

    February 15, 2026

    EU-US समझौतों से खुलेगा 60 ट्रिलियन डॉलर का मौका, पीयूष गोयल का बड़ा बयान

    February 15, 2026

    दुनिया की दिग्गज कंपनियों का भारत रुख: Google और Nvidia के CEO की यात्रा के मायने

    February 15, 2026

    रूस-अमेरिका को पीछे छोड़कर भारत को तेल बेचने में सबसे आगे, रोजाना 1.13 मिलियन बैरल क्रूड

    February 15, 2026

    क्या लिव-इन पार्टनर पर दहेज का केस संभव? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा सवाल

    February 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ट्रंप की कार्रवाई: ईरान के समीप भेजा गया ऑपरेशन मादुरो में शामिल सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर

    February 15, 2026

    Bitcoin में तेज गिरावट: आधी हुई वैल्यू, एक्सपर्ट्स जता रहे और 55% फिसलने का अंदेशा

    February 15, 2026

    छत्तीसगढ़ में VIP ट्रेड कंपनी पर कार्रवाई, 8 लाख से अधिक की ठगी में चार आरोपी गिरफ्तार

    February 15, 2026

    2050 का खतरा: दुनिया की 25% आबादी को हो सकती है कान की दिक्कत, WHO की चेतावनी

    February 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.