Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»फ‍िल्म ‘अनुजा’ की ऑस्कर में एंट्री, प्रियंका चोपड़ा से है कनेक्शन
    मनोरंजन

    फ‍िल्म ‘अनुजा’ की ऑस्कर में एंट्री, प्रियंका चोपड़ा से है कनेक्शन

    AdminBy AdminJanuary 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फ‍िल्म ‘अनुजा’ की ऑस्कर में एंट्री, प्रियंका चोपड़ा से है कनेक्शन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई

    डायरेक्टर एडम जे ग्रेव्स की हिंदी भाषा में बनाई अमेरिकन फिल्म 'अनुजा' को ऑस्कर 2025 में नॉमिनेट किया गया है. इस फिल्म को लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है. ये बात कम लोग जानते हैं कि प्र‍ियंका चोपड़ा इस फ‍िल्म की एग्जक्यूट‍िव प्रोड्यूसर हैं.

    ऑस्कर 2025 में इंटरनेशनल फिल्म कैटेगरी के लिए भारत की दो फिल्में- डायरेक्टर संध्या सूरी की 'संतोष' और डायरेक्टर पायल कपाड़िया की 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' से नॉमिनेशन की उम्मीद की जा रही थी. हालांकि ये दोनों ही फिल्में नॉमिनेशन पाने में नाकाम रहीं.  

    क्या है फिल्म की कहानी?

    ग्रेव्स की बनाई 'अनुजा' एक लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म है. इसकी कहानी एक 9 साल की अनुजा नाम की बच्ची के बारे में है, जो अपनी बड़ी बहन पलक के साथ एक कपड़ों की फैक्ट्री में काम करती है. फिल्म की कहानी में 9 साल की अनुजा की जर्नी को दिखाया जाता है. उसे अपनी जिंदगी में एक बड़ा निर्णय लेना है, जिसका असर उसके भविष्य के साथ-साथ उसके परिवार पर भी होगा.

    फिल्म 'अनुजा' को अलग-अलग कम्यूनिटी पार्टनर्स ने मिलकर बनाया है. इस फिल्म को एक इंडियन नॉन प्रॉफिट एनजीओ सलाम बालक ट्रस्ट और नॉन प्रॉफिट प्रोडक्शन कंपनी शाइन ग्लोबल के तले बनाया गया है. सलाम बालक ट्रस्ट को फेमस डायरेक्टर मीरा नायर के परिवार ने शुरू किया था. ये एनजीओ दिल्ली-एनसीआर के सड़क पर रहने वाले और काम करने वाले बच्चों को सपोर्ट करती है. अक्टूबर 2024 में प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर इस फिल्म से जुड़ी थीं. इसके बाद नवंबर 2024 में एक्ट्रेस मिंडी केलिंग और जनवरी 2025 में प्रियंका चोपड़ा जोनस ने इस फिल्म कोई जॉइन किया.

    जीते इतने अवॉर्ड्स

    फिल्म 'अनुजा' का वर्ल्ड प्रीमियर 24वें डेडसेंटर फिल्म फेस्टिवल में 8 जून 2024 को हुआ था. अगस 2024 में हॉलीशॉर्ट्स फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म ने बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट का अवॉर्ड जीता. अक्टूबर 2024 में इसने मॉन्टक्लेयर फिल्म फेस्टिवल में ऑडियंस अवॉर्ड शॉर्ट फिल्म को जीता. अक्टूबर 2024 में ही न्यूयॉर्क शॉर्ट्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इसने ग्रैंड प्राइज भी जीता था. जनवरी 2025 में इसके डिस्ट्रब्यूशन राइट्स को नेटफ्लिक्स ने पा लिया था.

    97वें अकैडमी अवॉर्ड्स के लिए 24 कैटेगरी के नॉमिनेशन का ऐलान किया गया है. इसमें सबसे ज्यादा कैटेगरी में फिल्म 'विकेड' और 'एमिलिया पेरेज' को नॉमिनेशन मिला है. ऑस्कर 2025 को आप 3 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव देख पाएंगे.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    'Anuja'
    Admin

    Related Posts

    धुरंधर 2 ट्रेलर ने मचाया तूफान, लोगों ने कहा – ये तो सीधी चेतावनी है!

    March 7, 2026

    कियारा की बिकिनी तस्वीर पर राम गोपाल वर्मा के अश्लील कमेंट्स, अभिनेत्री ने दी प्रतिक्रिया

    March 6, 2026

    मंदाना करीमी ने कहा- खामेनेई की मौत के बाद ईरान लौटना चाहती हूं, इंडिया में धोखा हुआ

    March 6, 2026

    प्रियंका चोपड़ा की बेडरूम हैबिट्स का खुलासा: निक जोनस बोले– उन्हें गर्म रहना पसंद

    March 5, 2026

    Shakira India Tour: दिल्ली और मुंबई में कॉन्सर्ट, आगे की सीट के लिए कितने लाख देने होंगे?

    March 5, 2026

    जब सिद्धू बने सुनील ग्रोवर ने मलाइका संग की मस्ती, रवि किशन ने ओरी को सिखाई भोजपुरी – ‘पगला जईबा लोग’

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मध्य प्रदेश: BJP ने जारी की नई मंडल कार्यकारिणी, 25 नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

    March 7, 2026

    मध्य प्रदेश में खसरे का खतरा बढ़ा, 4 जिलों में 12 केस मिले; घर-घर सर्वे शुरू

    March 7, 2026

    महिला उद्यमिता में उछाल, लगभग 30 प्रतिशत की वृद्धि के साथ उभर रहा नया नवाचार इकोसिस्टम

    March 7, 2026

    ग्वालियर में पुरानी दर से ही होगी टैक्स वसूली

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.