Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मोबाइल के गुम या चोरी होने पर अब आपको थानों के चक्कर नहीं लगाने होंगे, CEIR पोर्टल करेगा हेल्प
    मध्यप्रदेश

    मोबाइल के गुम या चोरी होने पर अब आपको थानों के चक्कर नहीं लगाने होंगे, CEIR पोर्टल करेगा हेल्प

    AdminBy AdminJanuary 25, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मोबाइल के गुम या चोरी होने पर अब आपको थानों के चक्कर नहीं लगाने होंगे, CEIR पोर्टल करेगा हेल्प
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल
    मोबाइल खोना या फिर चोरी होना, एक आम समस्या बन चुकी है. अक्सर भीड़भाड़ इलाकों, बाजार या फिर किसी समारोह में या तो मोबाइल खो जाता है या फिर चोरी कर लिया जाता है. इसके बाद उसे ढूंढने के लिए पुलिस थानों के चक्कर लगाते-लगाते पीड़ित थक जाते हैं. फिर इंतजार करता है कि शायद पुलिस उसका मोबाइल ढूंढ ले.

    अब इस समस्या के निदान के लिए भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के CEIR पोर्टल लांच हुआ है. यह आपके खोए हुए मोबाइल की रिकवरी के लिए आपकी मदद करेगा. यह एक केंद्रीय प्रणाली है, जो IMEI की मदद से मोबाइल को ट्रेस करती है.

    कैसे करें इसका उपयोग: यदि आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले है, तो मोबाइल खोने की स्थिति में आपको UPCOP एप्लिकेशन के जरिए लॉस्ट आर्टिकल रिपोर्ट (LAR) दर्ज करनी होगी.

        इसके बाद आपको CEIR पोर्टल www.ceir.gov.in पर जाना होगा.
        पोर्टल में block stolen/lost mobile पर जाएं.
        आपके द्वारा UPCOP में दर्ज की गई LAR के पीडीएफ को डाउनलोड कर लें.
        इसके बाद CEIR पोर्टल में आप अप नी LAR रिपोर्ट अपलोड करें.
        आधार कार्ड की कॉपी CEIR पर अपलोड करें.
        खोए हुए मोबाइल फोन के बिल की प्रति CEIR पोर्टल पर अपलोड करें.
        पोर्टल में अपना मोबाइल नंबर भी दर्ज करना होगा.
        जब आप पोर्टल पर ये सभी जानकारी उपलब्ध करा देंगे, तो आपको मोबाइल ढूंढने से संबंधित अपडेट आपको SMS के माध्यम से मिलता रहेगा.
        फोन मिलने पर आपको संबंधित थाने से आपको SMS के माध्यम से जानकारी दी जाएगी और फिर सुपुर्द कर दिया जाएगा.

    केंद्र सरकार की ओर से शुरू किए गए CEIR Portal की मदद से आप अपने चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन को तलाश कर पाएंगे. आप चोरी हुए मोबाइल फोन को आसानी से ब्लॉक भी कर सकते हैं ताकि कोई और उसका दुरुपयोग नहीं कर सके. CEIR Portal के माध्यम से कोई भी व्यक्ति मोबाइल चोरी और गुम होने की शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है. इसके लिए उस व्यक्ति को चोरी हुए मोबाइल के आईएमईआई नंबर अपने पास रखने होंगे. इस ऐप को मोबाइल फोन में डाउनलोड भी कर सकते हैं.

    इस तरह आप CEIR पोर्टल पर दर्ज करवा सकते है ऑनलाइन रिपोर्ट
    जयपुर एडिशनल पुलिस कमिश्नर (क्राइम) कैलाश चंद्र बिश्नोई के अनुसार मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर तत्काल वेबसाइट www.ceir.gov.in पर जाएं. मोबाइल फोन में ऐप डाउनलोड करने पर CEIR पोर्टल पर आपको बाई तरफ ब्लॉक स्टोलन/ लॉस्ट मोबाइल का ऑप्शन मिलेगा. उसमें आपको अपने मोबाइल हैंडसेट की इनफार्मेशन दर्ज करनी होगी. इसमें मोबाइल फोन नंबर, IMEI नंबर, हैंडसेट की कंपनी और मॉडल की जानकारी को अपलोड करनी होगी.

    यह शिकायत 14422 पर कॉल करके भी की जा सकती है
    इसके बाद आपको मोबाइल फोन के बारे में यह जानकारी देनी होगी कि आपका फोन कहां और कब खोया था. इसमें लोकेशन, जिला और पुलिस थाने को सलेक्ट कर जानकारी देनी होगी. इसके बाद आपको पुलिस कंप्लेंट नंबर दर्ज करनी होगी. पीड़ित व्यक्ति को अपनी जानकारी भी अपलोड करनी होगी. उसमें अपना नाम, पता, पहचान पत्र और ईमेल आईडी दर्ज करना होगा. सबसे अंत में कैप्चा सबमिट करने के बाद डिक्लेरेशन पर टिक करते ही आपका फॉर्म पोर्टल पर सबमिट हो जाएगा. यह पूरी प्रक्रिया नो योर मोबाइल (KYM) ऐप के माध्यम से या 14422 पर कॉल करके भी की जा सकती है.

    थाने जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी
    मोबाइल फोन गुम होने या चोरी होने पर उस व्यक्ति को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी. वह व्यक्ति ऑनलाइन या किसी ई मित्र बूथ पर जाकर एसएसओ आईडी के जरिए मोबाइल की आईएमईआई और अन्य डिटेल देकर रिपोर्ट करवा सकता है. इस शिकायत के दर्ज होते ही तत्काल मोबाइल फोन को तलाशने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी. एडिशनल पुलिस कमिश्नर कैलाश चंद्र बिश्नोई के मुताबिक सीईआईआर पोर्टल पर घर बैठे ही ऑनलाइन शिकायत दर्ज होते ही वह संबंधित जिले और पुलिस थाने तक ट्रांसफर कर दी जाती है.

    गुम मोबाइल को ब्लॉक और अनब्लॉक भी कर सकते हैं
    पोर्टल पर ही एक ऑनलाइन एसएमएस करके आप मोबाइल फोन को ब्लॉक कर सकते हैं. यदि आपका फोन दोबारा से आपको मिल जाता है तो आप इसी सीईआईआर वेब पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोन को दोबारा से अनब्लॉक भी कर सकते हैं. यही नहीं अगर आप कोई पुराना सैकंड हैंड फोन खरीदना चाहते हैं तो उसे फोन से संबंधित पूरी जानकारी उसके IMEI नंबर इस पोर्टल के माध्यम से पता की जा सकती है.

    स्टेटस रिपोर्ट को भी पोर्टल पर ट्रैक कर सकते हैं
    अगर आपने अपने मोबाइल को ब्लॉक या अनब्लॉक करने की रिक्वेस्ट CEIR Portal पर करते हैं तो इसकी स्टेटस रिपोर्ट को भी इस पोर्टल पर ट्रैक कर सकते हैं. आपके पास जो भी मोबाइल फोन हैंडसेट है उसका IMEI नंबर सही है या गलत इसकी जानकारी भी CEIR Portal के जरिए चेक कर सकते हैं.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    CEIR Portal Featured
    Admin

    Related Posts

    निर्माणाधीन गौशेड व गेस्ट हाउस का कार्य 30 मार्च तक करें पूर्ण

    March 15, 2026

    छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों की घेराबंदी से नक्सली फरार; रायफल और सामग्री बरामद

    March 15, 2026

    संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    March 15, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: ग्वालियर अस्पताल की लिफ्ट 20 दिन से बंद, कराहते मरीजों को सीढ़ियों से चढ़ाया जा रहा

    March 15, 2026

    चुनाव का ऐलान और सामने आया असम का ओपिनियन पोल, किस पार्टी की बन रही सरकार?

    March 15, 2026

    डॉक्टर सेवाभाव से मरीज का करें इलाज : उप मुख्यमंत्री शुक्ल जी मीडिया समूह के कार्यक्रम में रीवा शहर के डॉक्टर्स का किया सम्मान

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    16 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि का होगा दिन शुभ, और कौन रहे सतर्क, जानें पूरी जानकारी

    March 15, 2026

    देशभक्ति फिल्में करने पर क्यों कहा गया ‘कनैडियन’? Akshay Kumar का खुलासा

    March 15, 2026

    ईरान में हालात बिगड़े, हजारों लोग उजड़े; 32 हजार लोग अफगानिस्तान पहुंचे – UN की रिपोर्ट

    March 15, 2026

    निर्माणाधीन गौशेड व गेस्ट हाउस का कार्य 30 मार्च तक करें पूर्ण

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.