Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»केदारपुर लैंडफिल साइट पर निकलने वाले कचरे का उपयोग बिजली और बायो सीएनजी बनाने की तैयारी
    मध्यप्रदेश

    केदारपुर लैंडफिल साइट पर निकलने वाले कचरे का उपयोग बिजली और बायो सीएनजी बनाने की तैयारी

    AdminBy AdminJanuary 25, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    केदारपुर लैंडफिल साइट पर निकलने वाले कचरे का उपयोग बिजली और बायो सीएनजी बनाने की तैयारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ग्वालियर

    भारतीय शहर वैश्विक स्तर पर सबसे बड़े कचरा उत्पादकों में से हैं, जो सालाना लगभग 62 मिलियन टन कचरा उत्पन्न करते हैं. लगभग 43 मिलियन टन (70%) एकत्र किया जाता है, लगभग 12 मिलियन का उपचार किया जाता है, और 31 मिलियन टन लैंडफिल साइटों पर निपटाया जाता है.

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की 2020-21 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुमान बताते हैं कि भारत में प्रतिदिन लगभग 160,000 मीट्रिक टन ठोस कचरा उत्पन्न होता है, जिसमें से लगभग 150,000 मीट्रिक टन प्रतिदिन एकत्र किया जाता है. इस कुल कचरे में से लगभग 50% कचरे का उपचार किया जाता है, जबकि 18% कचरे को लैंडफिल में फेंक दिया जाता है. भारत एक ऐसे चरण में पहुंच गया है जहां उसे लगातार बढ़ते लैंडफिल से कचरे को हटाने के लिए संधारणीय रणनीतियों के लक्ष्य को पूरा करना होगा.

    पिछले एक दशक से कचरे के निपटान को लेकर चल रही समस्या का जल्द ही स्थायी समाधान हो जाएगा। इसके लिए निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। केदारपुर लैंडफिल साइट पर भविष्य में घर, संस्थानों सहित बाजारों से निकलने वाले कचरे का उपयोग बिजली और बायो सीएनजी बनाने में होगा।

    यहां पर रोज औसतन 55%सूखा और 45% गीला कचरा ​पहुंचता है। वर्तमान में औसतन 450-550 टन कचरा पहुंच रहा है। इस कचरे के निपटान के लिए निगम ने प्रदेश शासन को संशोधित डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) पहुंचाई है। उसमें 4 के स्थान पर 6मेगावाट बिजली बनाना शामिल है।

    बिजली उत्पादन के लिए लगने वाली मशीन पर 110 करोड़ की राशि खर्च होगी। शासन से स्वीकृति आने पर एमआईसी से प्रस्ताव पारित होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। निगम ने 2015 को ईको ग्रीन कंपनी को 254 करोड़ रुपए का ठेका दिया था। 21 साल तक कंपनी को काम करना था। इसमें शहर से कलेक्शन पर 1701 रुपए प्रतिटन दिया जा रहा था। लेकिन कंपनी काम नहीं कर सकी। निगम ने 2021 में काम अपने हाथ में लिया था।

    बायो सीएनजी प्लांट: रोज बनेगी 10 टन गैस, 335 टन गीला कचरा रोज चाहिए निगम ने पूर्व में बायो सीएनजी प्लांट बनाने की डीपीआर शासन को पहुंचाई थी। वहां से शासन से 75 करोड़ रुपए की डीपीआर को स्वीकृति प्रदान कर दी है। उक्त राशि से दो प्लांट लगेंगे। पहला बायो सीएनजी प्लांट और दूसरा सूखा कचरा प्रोसेस प्लांट लगाया जाएगा। 335 टन प्रति​दिन (टीपीडी) कचरे से गैस बनाई जाएगी। इसके लिए निगम को 335 टन गीला कचरा प्रतिदिन चाहिए होगा। इसके साथ ही 227 टीपीडी सूखे कचरे की जरूरत होगी।

    केदारपुर साइट पर आता है रोजाना 450-550 कचरा

    निगम के केदारपुर साइट पर रोजाना 450 से 550 टन कचरा आता है। अभी यहां सूखे कचरे के लिए प्रोसेसिंग प्लांट लगा है। उसमें निकलने वाली प्लास्टिक, पॉलीथिन सहित अन्य ठोस पदार्थ का कचरा निकलेगा। इसका उपयोग कर 6 मेगावाट बिजली बनाई जाएगी। इसका उपयोग तीनों प्लांट के संचालन में खर्च होने वाली बिजली के अलावा अन्य कामों में किया जा सकेगा। निगम ने पहले 4मेगावाट बिजली प्लांट का प्रस्ताव दिया था। अब इसे बढ़ाकर 6 मेगावाट कर दिया है।

    केदारपुर में छह लाख टन से ज्यादा कचरा, बन गए हैं पहाड़ केदारपुर लैंडफिर साइट पर निगम ने 6 लाख टन कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटाने के लिए 33 करोड़ रुपए में कंपनी को काम दे रखा है। कंपनी 3.60 लाख मिट्रिक टन कचरे का निष्पादन कर चुकी है। इसके बाद भी यहां कचरे के पहाड़ खत्म नहीं हुए हैं। निगम ने इसका अनुमान कर रिपोर्ट तैयार की। उस आधार पर 3.50 लाख टन कचरा हो रहा है। इस पर 22.50 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। इसको निपटाने के लिए 22.50 करोड़ खर्च होंगे। इसका प्रस्ताव भी शासन को गया है।

    स्वीकृति मिलते ही आगे काम जल्द शुरू होगा अभी छह मेगावाट बिजली उत्पादन के लिए डीपीआर शासन को पहुंचाई है। उम्मीद है कि जल्दी ही स्वीकृति मिल जाएगी। बायो सीएनजी प्लांट की डीपीआर को पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है। दोनों पर आगे जल्दी काम शुरू होगा। प्लांट लगने के बाद कचरे से बिजली, बायो सीएनजी बनने लगेगी। साथ ही कचरे के पहाड़ भी खत्म होंगे। -अमन वैष्णव, आयुक्त ननि

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    electricity Featured produce bio-CNG
    Admin

    Related Posts

    निर्माणाधीन गौशेड व गेस्ट हाउस का कार्य 30 मार्च तक करें पूर्ण

    March 15, 2026

    छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों की घेराबंदी से नक्सली फरार; रायफल और सामग्री बरामद

    March 15, 2026

    संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    March 15, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: ग्वालियर अस्पताल की लिफ्ट 20 दिन से बंद, कराहते मरीजों को सीढ़ियों से चढ़ाया जा रहा

    March 15, 2026

    चुनाव का ऐलान और सामने आया असम का ओपिनियन पोल, किस पार्टी की बन रही सरकार?

    March 15, 2026

    डॉक्टर सेवाभाव से मरीज का करें इलाज : उप मुख्यमंत्री शुक्ल जी मीडिया समूह के कार्यक्रम में रीवा शहर के डॉक्टर्स का किया सम्मान

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    16 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि का होगा दिन शुभ, और कौन रहे सतर्क, जानें पूरी जानकारी

    March 15, 2026

    देशभक्ति फिल्में करने पर क्यों कहा गया ‘कनैडियन’? Akshay Kumar का खुलासा

    March 15, 2026

    ईरान में हालात बिगड़े, हजारों लोग उजड़े; 32 हजार लोग अफगानिस्तान पहुंचे – UN की रिपोर्ट

    March 15, 2026

    निर्माणाधीन गौशेड व गेस्ट हाउस का कार्य 30 मार्च तक करें पूर्ण

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.