Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था अब और भी पुख्ता होगी, टीम में शामिल रहेंगे पुलिस, होमगार्ड, निजी गार्ड
    मध्यप्रदेश

    ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था अब और भी पुख्ता होगी, टीम में शामिल रहेंगे पुलिस, होमगार्ड, निजी गार्ड

    AdminBy AdminJanuary 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था अब और भी पुख्ता होगी, टीम में शामिल रहेंगे पुलिस, होमगार्ड, निजी गार्ड
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उज्जैन
    ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था अब और भी पुख्ता होगी। इसके लिए नया प्लान तैयार कर लिया गया है। योजना के तहत मंदिर परिक्षेत्र को छह सेक्टर में बांटा गया है।

    प्रत्येक सेक्टर में पुलिस, होमगार्ड व प्राइवेट कंपनी के गार्डों की संयुक्त टीम तैनात रहेगी। व्यवस्था के सुचारू संचालन के प्रत्येक सेक्टर में एक बीट प्रभारी तैनात किया जाएगा। सेक्टर में होने वाली घटना, दुर्घटना की जिम्मेदारी बीट प्रभारी की रहेगी।

    इस घटना के बाद उठाया गया कदम

        चार दिन पहले एक युवक सुरक्षा व्यवस्था को धता बता कर गर्भगृह में घुस गया था। युवक ने महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग को स्पर्श भी कर लिया था। इस घटना ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे।

        यही नहीं अब तक इस घटना के लिए किसी की जिम्मेदारी तय नहीं की जा सकी है। भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का नया प्लान तैयार कराया है।

        इसके अंतर्गत गर्भगृह व नंदी व गणेश मंडपम का क्षेत्र, मंदिर परिसर तथा महाकाल महालोक को शामिल कर संपूर्ण परिक्षेत्र को छह सेक्टर में विभाजित किया गया है। हर सेक्टर का एक बीट प्रभारी तथा उसकी टीम रहेगी।

        यह टीम अपने-अपने क्षेत्र की व्यवस्था को प्रभावी रूप से संभालेगी। प्रभावी रूप से काम करने वाली टीम पुरस्कृत होगी तथा घटना दुर्घटना के लिए जिम्मेदारी भी तय होगी।

    महाकाल महालोक थाना बनेगा

    महाकाल मंदिर की सुरक्षा व दर्शन व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ .मोहन यादव ने महाकाल महालोक थाना बनाने की घोषणा की है। जल्द ही नया थाना अस्तित्व में आएगा। सुरक्षा का नया प्लान इसकी प्रारंभिक तैयारी बताया जा रहा है।

    पुलिस चौकी से निर्धारित होगी ड्यूटी

    सुरक्षा व्यवस्था के नए प्लान को अमल में लाते ही पुरानी व्यवस्था भंग कर दी जाएगी। अब तक प्राइवेट एजेंसी क्रिस्टल के सुरक्षा अधिकारी द्वारा ड्यूटी चार्ट बनाया जाता है। इसी के आधार पर गार्डों के पाइंट तय होते हैं। लेकिन नई व्यवस्था के तहत महाकाल मंदिर की पुलिस चौकी से पूरी व्यवस्था संचालित होगी।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Mahakal
    Admin

    Related Posts

    मैहर पालिका में मांस, मछली और अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध, प्रशासन ने लिया सख्त कदम

    March 16, 2026

    भोजशाला के पत्थरों ने उजागर किया सदियों पुराना रहस्य, 16 मार्च की सुनवाई पर सबकी नजरें

    March 16, 2026

    इंदौर से जलगांव, हैदराबाद, गोवा और बेलगाम-कोल्हापुर के लिए नई फ्लाइट्स, फ्लाई 91 और स्टार एयर का संचालन

    March 16, 2026

    मध्य प्रदेश में आवारा पशुओं को 12 अंकों का कोड, केसरिया टैग से होगी पहचान

    March 16, 2026

    CM यादव की 16 मार्च को दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार और प्रशासनिक फेरबदल पर लगेगी मुहर

    March 16, 2026

    निर्माणाधीन गौशेड व गेस्ट हाउस का कार्य 30 मार्च तक करें पूर्ण

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मैहर पालिका में मांस, मछली और अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध, प्रशासन ने लिया सख्त कदम

    March 16, 2026

    19 या 20 मार्च: कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

    March 16, 2026

    महिला ने कहा- पति नहीं चाहिए, लेकिन उसके स्पर्म से बच्चा चाहती हूं, हाईकोर्ट का दिमाग हुआ चकराया

    March 16, 2026

    8वें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 35% इजाफा, जनवरी से एरियर का मिलेगा भुगतान

    March 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.