Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»दूसरा टी20 : अर्शदीप बना सकते हैं शानदार रिकॉर्ड, चेपॉक में दिलचस्प रहा है टी20 अंतर्राष्ट्रीय का इतिहास
    खेल

    दूसरा टी20 : अर्शदीप बना सकते हैं शानदार रिकॉर्ड, चेपॉक में दिलचस्प रहा है टी20 अंतर्राष्ट्रीय का इतिहास

    AdminBy AdminJanuary 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दूसरा टी20 : अर्शदीप बना सकते हैं शानदार रिकॉर्ड, चेपॉक में दिलचस्प रहा है टी20 अंतर्राष्ट्रीय का इतिहास
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चेन्नई
    भारत और इंग्लैंड की क्रिकेट टीम शनिवार को पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेलने जा रही है। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में 7 विकेट से जीता था।

    चेन्नई के इस मैदान को चेपॉक के नाम से जाना जाता है और यहां पर अब तक केवल दो ही टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले हुए हैं। दोनों ही बार रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली है जहां अंतिम गेंद पर मैच का समापन हुआ। पहला मैच साल 2012 में खेला गया था जब न्यूजीलैंड ने भारत को केवल एक रन से हराया था। दूसरा मैच साल 2018 में हुआ था जब भारत ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया था।

    हालांकि चेपॉक में अब तक कई आईपीएल मैच हो चुके हैं। 9 में से 6 आईपीएल मैच यहां पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 170 रहा है। मैच के दूसरे हाफ में ओस अपना प्रभाव छोड़ सकती है, टॉस जीतकर कप्तान का फैसला अहम रोल अदा करेगा। हालांकि पिछले आईपीएल में तेज गेंदबाजों को स्पिनरों की तुलना में अधिक सफलता मिली थी।

    भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए सफेद गेंद क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। वह टी20 अंतर्राष्ट्रीय में 100 विकेट लेने से केवल 3 विकेट दूर हैं। ऐसा करते ही वह 100 अंतर्राष्ट्रीय विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। अगर वह इस मैच में तीन विकेट लेने में कामयाब रहते हैं तो सबसे तेजी से ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज बन जाएंगे।

    इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने चेन्नई में हुए टी20 मैचों में चार पारियों में 108.88 की स्ट्राइक रेट के साथ 98 रन बनाए हैं। उनकी औसत केवल 24.5 रही है। जाहिर है उनका बल्ला यहां पर नहीं चल पाता है। वहीं भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने यहां 11 पारियों में 130.94 की स्ट्राइक रेट के साथ 347 रन बनाए हैं। यह मैच भारतीय समयानुसार 25 जनवरी, शाम 7 बजे शुरू होगा।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    रिटायर हुए सरफराज अहमद, बाबर आजम पर कही खास बात; भारत के खिलाफ उस ऐतिहासिक जीत की यादें ताजा

    March 15, 2026

    प्लेऑफ की जंग के लिए इराक का खास इंतजाम, FIFA World Cup 2026 क्वालीफायर खेलने प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको रवाना

    March 15, 2026

    भारत के लिए सबसे ज्यादा ICC ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी: अर्शदीप ने धोनी की बराबरी की, रोहित और कोहली टॉप पर

    March 15, 2026

    ICC ने पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा को दी फटकार, खाते में डिमेरिट पॉइंट जुड़ा

    March 15, 2026

    पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप, बाबर आजम और फखर जमां की चोट पर PCB करेगा जांच

    March 15, 2026

    BCCI का बड़ा ऐलान, राहुल द्रविड़, शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को मिलेंगे कौन से अवॉर्ड?

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    भोजशाला के पत्थरों ने उजागर किया सदियों पुराना रहस्य, 16 मार्च की सुनवाई पर सबकी नजरें

    March 16, 2026

    इंदौर से जलगांव, हैदराबाद, गोवा और बेलगाम-कोल्हापुर के लिए नई फ्लाइट्स, फ्लाई 91 और स्टार एयर का संचालन

    March 16, 2026

    मध्य प्रदेश में आवारा पशुओं को 12 अंकों का कोड, केसरिया टैग से होगी पहचान

    March 16, 2026

    CM यादव की 16 मार्च को दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार और प्रशासनिक फेरबदल पर लगेगी मुहर

    March 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.