Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»जब तक सहारा के निवेशकों को न्याय नहीं मिलेगा तब तक इस आंदोलन को समाजवादी पार्टी उठाती रहेगी : मनोज यादव
    मध्यप्रदेश

    जब तक सहारा के निवेशकों को न्याय नहीं मिलेगा तब तक इस आंदोलन को समाजवादी पार्टी उठाती रहेगी : मनोज यादव

    AdminBy AdminJanuary 25, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जब तक सहारा के निवेशकों को न्याय नहीं मिलेगा तब तक इस आंदोलन को समाजवादी पार्टी उठाती रहेगी : मनोज यादव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल

    आज प्रेस वार्ता के माध्यम से समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव जी ने बताया कि भाजपा विधायक संजय पाठक के द्वारा किस तरीके से प्रशासन के साथ साठ-गाठ करके सहारा की करोड़ों की जमीन को सस्ते दामों में लेकर कितना बड़ा घोटाला किया है। तथा युवजनसभा प्रदेशअध्यक्ष कटनी निवासी इंजी. यदुवेंद्र यादव बताया कि बेसहारा निवेशकों का सहारा है समाजवादी पार्टी,  तथा जब तक सहारा के निवेशकों को न्याय नहीं मिलेगा तब तक इस आंदोलन को समाजवादी पार्टी उठाती रहेगी

    प्रेस वार्ता के कुछ प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं

    1.सहारा इंडिया रियल स्टेट कॉर्पोरेशन लिमिटेड और सहारा हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कॉपॉरेशन लिमिटेड (जिसे संक्षेप में सहारा कहा जाता है) ने आम जनता से राशि एकत्र कर देश के विभिन्न शहरों में सहारा सिटी बनाने के उद्देश्य से बडी संख्या में सहारा कंपनी द्वारा जमीनें खरीदी गईं थी।

    2.तत्पश्चात सहारा कंपनी को आम निवेशकों की राशि ब्याज सहित वापस करने हेतु भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) एवं माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा सहारा कंपनी को निर्देश जारी किये गये जिसके अनुक्रम में वर्ष 2014 में सहारा कंपनी के अधिवक्ता ने माननीय उच्चतम न्यायालय में एक मूल्याकंन रिपोर्ट प्रस्तुत कर ततसमय देश के नौ शहरों की अपनी संपत्तियों को विक्रय करने की न्यायालय से अनुमति मांगी ताकि सहारा कंपनी उक्त संपतियों को विक्रय कर उससे प्राप्त होने वाली राशि से आम निवेशकों का पैसा वापस कर सके सहारा कंपनी द्वारा वर्ष 2014 में माननीय उच्च्तम न्यायालय में प्रस्तुत उपरोक्त सूची में सहारा कंपनी की भोपाल के मक्सी स्थित 110 एकड़ जमीन की कीमत 125 करोड रूपये बताई गई।

    3.माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा सहारा के आम निवेशकों के हितों को दृष्टिंगत रखते हुये पारित आदेश का यहं से संजय पाठक जैसे लोगों ने अपने निजी लाभ के लिये उपयोग करना शुरू कर दिया जिसका जीता जागता उदाहरण यह है कि भोपाल के मक्सी में स्थित सहारा की लगभग 110 एकड़ जमीन जिसकी कीमत स्वय संहारा कंपनी ने वर्ष 2014 में माननीय उच्चतम न्यायालय के समक्ष 125 करोड़ रूपये लिखित में बताई थी भोपाल की वही 110 एकड़ जमीन को सहारा के भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा संजय पाठक से मिलीभगत कर अवैध लाभ लेकर वर्ष 2022 में मात्र लगभग 48 करोड रूपये में विक्रय कर दिया गया।

    4. सहारा की भोपाल रिथित 110 एकड़ जमीन के विक्रय के संबंध में यहां इस बात का उल्लेख करना आवश्यक है कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बावजूद भी क्रेता कंपनी मेसर्स सिनाप रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा उक्त राशि सीधे सेबी-सहारा रिफंड बैंक अकाउंट में जमा नहीं की गई। भोपाल की जमीन के संबंध में महत्वपूर्ण प्रश्न यह भी है कि जब माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा स्पष्ट आदेश प्रदान किये गये थे कि बिक्री मूल्य जमा करने पर ही संपति के स्वामित्व विलेख सेबी द्वारा क्रेता(ओं) के पक्ष में जारी किये जायेंगे तो सेबी द्वारं भोपाल की जमीन के स्वामित्व विलेख संजय पाठक के परिवार की कंपनी मेसर्स सिनाप रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड को कैसे जारी कर दिये गये ? और यदि जारी नहीं किये गये हैं तो भोपाल की सहारा कंपनी की जमीन का नामान्तरण कैसे संजय पाठक के परिवार की कंपनी मेसर्स सिनाप रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर हो गया?

    5. इसी प्रकार सहारा की जबलपुर जिले की लगभग 100 एकड जमीन वर्ष 2023 में मात्र लगभग 20 करोड रुपये में संजय पाठक के परिवार की कंपनी मेसर्स नायसा देवाबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड द्वारा क्रय की गई जिसकी कीमत वर्ष 2023 में भी लगभग 200 करोड रुपये थी।

    6. इसी प्रकार सहारा की कटनी जिले की लगभग 100 एक जमीन वर्ष 2023 में मात्र 22 करोड रुपए में संजय पाठक के परिवार की कंपनी नायशा देवबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड द्वारा क्रय कर ली गई जिसकी कीमत वर्ष 2023 में भी लगभग 200 करोड रुपये थी । जिसका कलेक्टर कटनी द्वारा आज दिनांक तक क्रेता कंपनी के नाम पर राजस्व अभिलेखों में नामांतरण नहीं किया गया है क्योंकि कटनी की सहारा की जमीन के खतरों के कॉलम नंबर 12 कैफियत में पूर्व कलेक्टर कटनी द्वारा पत्र क्रमांक /235/ रीडर कले /2021 द्वारा विक्रय से प्रतिबंधित किया गया था।

    7. विचारणीय प्रश्न ये है कि सहारा कंपनी के अधिकारियों द्वारा उक्त जमीनों को अवैध लाभ लेकर चोरी छिपे मात्र 90 करोड़ रूपयों में संजय पाठक के परिवार की कंपनियों को विक्रय कर दिया गया है जबकि सहारा 'कपनी की उक्त जमीनों को यदि नीलामी के माध्यम से विक्रय किया गया होता तो उक्त जमीनों की वास्तविक कीमत जो लगभग 1000 करोड़ रूपये है प्रकरण कपंनी को प्राप्त होती और आम निवेशकों को 1000 करोड रूपये वापस प्राप्त होते।

    8. देश के ग्रहमंत्री माननीय अमित शाह जी ने एक अच्छी पहल की थी कि सहारा कंपनी में जमा आम निवेशकों का पैसा उनको वापस मिल सके और यहां उन्हीं की पार्टी के विधायक संजय पाठक ने अमित शाह की मंशा पर पानी फेर दिया।

    9. पत्रकार बधुओं से आग्रह है कि यदि उन्हें भोपाल में कहीं 45 लाख रूपये प्रति एकड जमीन मिल जाये तो आम लोग भी ले सके, जिस तरीके से 45 लाख रूपये प्रति एकड़ की दर से भाजपा विधायक संजय पाठक ने सहारा की भोपाल रिथित बेशकीमती 110 एकड़ जमीन हथिया ली है।

    10. भापजा विधायक संजय पाठक दिखावे के लिये अपने आप को बड़ा मासूम बताते हैं तो उन्होंने जनप्रतिनिधि होने के नाते सहारा की जमीन माटी मोल खरीदने के स्थान पर इस संबध में देश के प्रधानमंत्री /ग्रहमंत्री / सेबी को पत्र क्यों नहीं लिखा कि सहारा की बेशकीमती जमीनें कौडियों के दाम बिक रही हैं इन जमीनों को नीलामी के जरिये बेचा जाये ताकि जमीनों के अधिक से अधिक दाम मिल सके और सहारा के आम निवेशकों को अधिक से अधिक पैसा वापस मिल सके।
     
    11.मीडिया से आग्रह है कि ये राजनैतिक लडाई नहीं है, ये आम जनता की मेहनत से जमा किये हुये पैसों का सवाल है, मीडिया इस लड़ाई में साथ दे जिससे आम जनता का भला हो सके।

    12. EOW के अधिकारियों का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने तुरन्त कार्यवाही कर जांच शुरू कर दी है और EOW के अधिकारियों से उम्मीद है कि सहारा जमीन घोटाले की जांच को जल्द से जल्द पूरा करके इन जमीनों की सभी रजिस्ट्रियों को निरस्त करवाने के लिये आवश्यक वैद्यानिक कार्यवाही कराकर निवेशकों के हित में काम करेंगे, इन जमीनों को नीलामी के माध्यम से बेचा जाना चाहिये माननीय कोर्ट की गाइड लाइन के तहत।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    sahara
    Admin

    Related Posts

    नई दुल्हन ने किया परिवार को हैरान, शादी के बाद प्रेमी संग भागी, ससुर की मौत

    February 12, 2026

    तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक कर रहे 3 लाेगाें को रौंदा

    February 12, 2026

    कांम्बिंग गश्त में 126 वारंटी और 11 फरार आरोपी पकड़े

    February 12, 2026

    सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के भत्तों में बदलाव, राज्य सरकार ने नई दरें तय की

    February 12, 2026

    भोपाल में ईरानी डेरा पर छापा, पुलिस ने अपराधियों को धर-दबोचा, 1 करोड़ का गोल्ड जब्त

    February 12, 2026

    हड़ताल का असर: कई जगह कर्मचारी सिर्फ सांकेतिक विरोध में शामिल, स्कूल और बाजार सामान्य

    February 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    नई दुल्हन ने किया परिवार को हैरान, शादी के बाद प्रेमी संग भागी, ससुर की मौत

    February 12, 2026

    नया वीडियो सामने आया: किरेन रिजिजू ने दिखाया PM मोदी और स्पीकर पर कांग्रेस सांसदों का आक्रामक रवैया

    February 12, 2026

    तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक कर रहे 3 लाेगाें को रौंदा

    February 12, 2026

    कांम्बिंग गश्त में 126 वारंटी और 11 फरार आरोपी पकड़े

    February 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.