Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»परेश रावल की फिल्म ‘द स्टोंरीटेलर’ का ट्रेलर रिलीज
    मनोरंजन

    परेश रावल की फिल्म ‘द स्टोंरीटेलर’ का ट्रेलर रिलीज

    AdminBy AdminJanuary 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    परेश रावल की फिल्म ‘द स्टोंरीटेलर’ का ट्रेलर रिलीज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     

    मुंबई,

    बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता परेश रावल की फिल्म ‘द स्टोईरीटेलर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म द स्टोरी टेलर, महान फिल्मकार सत्यजीत रे की प्रतिष्ठित लघु कथा ‘गोल्पो बोलो तारिणी खुरो’ से प्रेरित है। इस फिल्म का निर्देशन अनंत नारायण महादेवन ने किया है। इस फिल्म में परेश रावल, आदिल हुसैन, रेवती और तनिष्ठा चटर्जी सहित कई बेहतरीन कलाकारों ने अभिनय किया है। द स्टोरीटेलर का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

    अनंत महादेवन ने कहा,मेरे लिये ’द स्टोठरीटेलर’ पर काम करना वाकई खुद के लिए काम करने जैसा अनुभव था। सत्यजीत रे की कहानी की खूबसूरती इसके कालातीत सार-तत्व में है और इतने शानदार कलाकारों के साथ इसे परदे पर उतारना किसी चमत्कार से कम नहीं था। असली चुनौती थी रे के मिलनसार मन को समझना और फिल्म की उसी तरह कल्पना करने की कोशिश करना जैसा वे खुद करते। डिज्नी+ हॉटस्टार का इतने बड़े प्लैटफॉर्म के साथ अपने दर्शकों से करीबी जुड़ाव है और मैंने इस करीबी अहसास को फिल्म बनाने की पूरी प्रक्रिया में महसूस किया। मैं बेहद उत्साोहित हूं कि लोग इस फिल्मा को देखें और मेरे लिए इस फिल्म  को खास बनाने वाली भावनाओं का अहसास करें। मुझे उम्मी्द है कि यह फिल्मम सभी को पसंद आएगी।

    परेश रावल ने कहा कि, तारिणी खुरो का किरदार निभाना ज्ञान, हाजिरजवाबी और आश्चर्य की दुनिया में कदम रखने जैसा था। यह सिर्फ़ एक कहानी नहीं है, यह जज्बात का एक सफर है जो खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक आपके ज़ेहन में रहता है। मुझे बेहद खुशी है कि द स्टोरीटेलर अब डिज्नी+ हॉटस्टार के जरिए घर-घर तक पहुंचेगी, और मैं इस फ़िल्म के जादू, हास्य और कहानी को हर किसी तक पहुँचने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ। यह मेरी आत्मा का एक हिस्सा है जिसे मैं दर्शकों के साथ साझा कर रहा हूं।

    आदिल हुसैन ने कहा कि, द स्टोरीटेलर एक फिल्म से बढ़कर है। यह हमारी जिन्दगी को आकार देने वाली कहानियों और हमें इंसान बनाने बनाने वाले रिश्तों का एक दिल को छू जाने वाला सेलिब्रेशन है। इस खूबसूरत सफर का हिस्सा होना सम्मान की बात है और यह जानकार मुझे बेहद खुशी हो रही है कि अब यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार के माध्यम से लोगों तक पहुँचेगी। मुझे उम्मीद है कि यह हर किसी की जिंदगी में गर्मजोशी, हँसी और मायने लेकर आएगी, ठीक वैसी ही जैसे हमने इसे बनाने के दौरान महसूस किया था।

    रेवती ने कहा कि, यह उन दुर्लभ फिल्मों में से एक है जो सीधे दिल में उतरती है। द स्टोरीटेलर हमें कहानियों की किसी भी दुख से उबारने की ताकत, इंसानी रिश्तों की खूबसूरती और उनमें बसे सदाबहार ज्ञान की याद दिलाती है। यह जानकर बहुत भावुक महसूस कर रही हूं कि यह अविश्वसनीय कहानी अब डिज्नी+ हॉटस्टार पर दर्शकों के देखने के लिए उपलब्ध होगी। मुझे उम्मीद है कि यह आपके दिलों को छूएगी, आपको प्रेरित करेगी और आपके मन में बसी रहेगी, ठीक वैसे ही जैसे यह मेरे मन में बसी है।

    फिल्म द स्टोरी टेलर को जियो स्टूडियोज़, पर्पज़ एंटरटेनमेंट और क्वेैस्ट फिल्म्स की प्रोडक्शन कंपनी के तहत ज्योति देशपांडे, सलिल चतुर्वेदी, सौभाग्य चटर्जी, शुभा शेट्टी के कुशल निर्माण में बनाया गया है। यह फिल्म 28 जनवरी को डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    नोरा के गाने ‘सरके चुनर तेरी’ पर हुआ एक्शन, यूट्यूब ने हटाया सॉन्ग

    March 17, 2026

    Oscars 2026: ‘वन बैटल आफ्टर एनदर’ ने मारी बड़ी जीत,ईशा ने डायमंड नेकलेस में किया रॉयल स्टाइल

    March 16, 2026

    जरीन खान ने बताया इंडस्ट्री में कैसे हर सीन में उन्हें किस या ब्रा दिखाने का दबाव डाला गया

    March 16, 2026

    देशभक्ति फिल्में करने पर क्यों कहा गया ‘कनैडियन’? Akshay Kumar का खुलासा

    March 15, 2026

    जान्हवी कपूर ने ‘हैमनेट’ में जैकोबी जुप की परफॉर्मेंस को कहा साल की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस

    March 15, 2026

    ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ से नया इतिहास बनेगा, पहले दिन वर्ल्डवाइड 200 करोड़ और भारत में 150 करोड़ की उम्मीद

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    घर पर बनाएं परफेक्ट बेसन बर्फी, आसान रेसिपी और लाजवाब स्वाद

    March 17, 2026

    किसानों से लेकर सोलर योजना तक, हर मोर्चे पर तेजी के निर्देश : संजय अग्रवाल

    March 17, 2026

    सुप्रीम कोर्ट वकील का बड़ा दावा: मोनालिसा को सीरिया भेजने की तैयारी, खरगोन में किया खुलासा

    March 17, 2026

    सरकार का बड़ा फैसला: धर्म स्वातंत्र्य विधेयक लौटाकर नए संशोधनों के साथ सर्वसम्मति से पारित

    March 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.