Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»आज राज्यसभा से इस्तीफा देकर कहा- YSRCP के सांसद ने क्यों किया राजनीति से संन्यास का ऐलान
    व्यापार

    आज राज्यसभा से इस्तीफा देकर कहा- YSRCP के सांसद ने क्यों किया राजनीति से संन्यास का ऐलान

    AdminBy AdminJanuary 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आज राज्यसभा से इस्तीफा देकर कहा- YSRCP के सांसद ने क्यों किया राजनीति से संन्यास का ऐलान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के राज्यसभा सांसद विजयसाई रेड्डी ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले उन्होंने राजनीति से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका इस्तीफा किसी पद, लाभ या वित्तीय लाभ के लिए नहीं है। उन्होंने लिखा, "मैं किसी भी राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं। मेरा इस्तीफा किसी पद/स्टेटस, लाभ, या वित्तीय फायदे के लिए नहीं है। यह निर्णय पूरी तरह से व्यक्तिगत है। मुझ पर कोई दबाव नहीं है।"

    यह फैसला राजनीतिक हलकों में हैरानी का कारण बन गया है। आपको बता दें कि विजयसाई रेड्डी की पहचान वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के एक प्रमुख नेता के रूप में है, जिन्होंने पार्टी के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर काम किया है। इस निर्णय के बाद यह सवाल उठ रहा है कि रेड्डी के इस फैसले के पीछे क्या कारण हो सकते हैं और इसका राज्यसभा में पार्टी के प्रभाव पर क्या असर पड़ेगा।

    आपको बता दें आंध्र प्रदेश में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में वाईएसआरसीपी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य वी विजयसाई रेड्डी ने शुक्रवार को राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की। रेड्डी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा था, “मैं राजनीति से संन्यास ले रहा हूं। मैं 25 जनवरी को राज्यसभा से इस्तीफा दे दूंगा। मेरा इस्तीफा किसी पद, लाभ या आर्थिक लाभ के लिए नहीं है। यह निर्णय पूरी तरह से व्यक्तिगत है। मुझ पर कोई दबाव, जबरदस्ती या अनुचित प्रभाव नहीं है। मैं हमेशा वाईएस परिवार का ऋणी रहूंगा, जिसने चार दशकों तक मेरा साथ दिया है।”

    उन्होंने आगे कहा , “मेरे तेलुगू देशम पार्टी के साथ राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन चंद्रबाबू नायडू और उनके परिवार के साथ कोई व्यक्तिगत मुद्दा नहीं है। पवन कल्याण के साथ मेरी दोस्ती हमेशा के लिए है। भविष्य में मेरा ध्यान कृषि पर रहेगा।”

    विजयसाई रेड्डी को वाईएसआरसीपी प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी का बेहद करीबी सहयोगी और पार्टी के शीर्ष नेताओं में से एक माना जाता है। भ्रष्टाचार के मामलों में जगन मोहन रेड्डी के साथ वह दूसरे नंबर के आरोपी हैं तथा उनके साथ कई महीनों तक जेल में रहे। वाईएसआरसीपी सांसद अभी जमानत पर हैं।

    वाईएसआरसीपी 2014 से 2019 तक विपक्ष में थी, तब विजयसाई रेड्डी ने दिल्ली में भाजपा नेतृत्व के साथ मजबूत राजनीतिक संबंध स्थापित किये थे। उन्होंने 2019 के आम चुनावों में वाईएसआरसीपी की शानदार जीत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। इस बीच वाईएसआरसीपी नेताओं ने कहा कि विजयसाई रेड्डी का राजनीति छोड़ना पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। नेताओं ने हालांकि दावा किया कि उन्हें नहीं पता कि उन्होंने यह निर्णय क्यों लिया।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    YSR Congress Party MP Vijayasai Reddy
    Admin

    Related Posts

    शेयर बाजार में बड़ी उछाल, गिरावट के बाद एक घंटे में सेंसेक्स पहुंचा 76,000 पर

    March 17, 2026

    राज्यसभा चुनाव में NDA ने जीते 22 सीटें, कांग्रेस को मिली 6 सीटें, नफा-नुकसान का विश्लेषण

    March 17, 2026

    फरवरी में भारत का व्यापारिक घाटा कम होकर 27.1 अरब डॉलर हुआ

    March 17, 2026

    बारामती उपचुनाव में सुप्रिया सुले ने सुनेत्रा पवार को दिया वॉकओवर, भाभी के खिलाफ नहीं उतरे उम्मीदवार

    March 17, 2026

    बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान- “अब चुनाव नहीं लड़ूंगा, आगे मेरे बच्चे संभालेंगे राजनीति”

    March 16, 2026

    राज्यसभा की तीसरी सीट कांग्रेस के हाथ से जाएगी? हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर पार्टी में बढ़ी चिंता

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    घर पर बनाएं परफेक्ट बेसन बर्फी, आसान रेसिपी और लाजवाब स्वाद

    March 17, 2026

    किसानों से लेकर सोलर योजना तक, हर मोर्चे पर तेजी के निर्देश : संजय अग्रवाल

    March 17, 2026

    सुप्रीम कोर्ट वकील का बड़ा दावा: मोनालिसा को सीरिया भेजने की तैयारी, खरगोन में किया खुलासा

    March 17, 2026

    सरकार का बड़ा फैसला: धर्म स्वातंत्र्य विधेयक लौटाकर नए संशोधनों के साथ सर्वसम्मति से पारित

    March 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.