Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»बॉलर अर्शदीप को आईसीसी मेन्स टी20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 चुना गया
    खेल

    बॉलर अर्शदीप को आईसीसी मेन्स टी20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 चुना गया

    AdminBy AdminJanuary 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बॉलर अर्शदीप को आईसीसी मेन्स टी20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 चुना गया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ओर से साल 2024 के अवॉर्ड्स का ऐलान किया जा रहा है. इसी कड़ी में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी बड़ा अवॉर्ड जीता है. बाएं हाथ के फास्ट बॉलर अर्शदीप को आईसीसी मेन्स टी20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 चुना गया है. अर्शदीप के अलावा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम, ऑलराउंडर सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे) और ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड भी इस पुरस्कार की रेस में थे.

    अर्शदीप ने टी20I में किया है शानदार प्रदर्शन

    अर्शदीप सिंह पिछले साल टी20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे थे. बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने पिछले साल 18 टी20 इंटरनेशनल में 13.50 की प्रभावशाली औसत से 36 विकेट लिए थे. अर्शदीप का सबसे शानदार प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रहा, जहां उन्होंने आठ मैचों में 17 विकेट चटकाए. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भी अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी की थी. भारत ने तब साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था.

    2024 वह साल रहा, जहां अर्शदीप सिंह ने खुद को टी20 में विश्व स्तरीय गेंदबाज के रूप में स्थापित कर लिया. अर्शदीप ने नई गेंद से ढेर सारे विकेट लिए और डेथ ओवर्स में भी लगातार किफायती साबित हुए. पिछले साल सिर्फ चार गेंदबाजों ने टी20 इंटरनेशनल में अर्शदीप से ज्यादा विकेट लिए. इसमें सऊदी अरब के उस्मान नजीब (38), श्रीलंका के वानिंदु हसारंगा (38), यूएई के जुनैद सिद्दीकी (40) और हॉन्ग कॉन्ग के एहसान खान (46) का नाम शामिल है. हालांकि इन सभी ने अर्शदीप की तुलना में ज्यादा मैच खेले.

    अर्शदीप सिंह टी20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं. अर्शदीप अब तक 61 टी20 मुकाबलों में 97 विकेट हास‍िल कर चुके हैं. ऐसे में अर्शदीप 3 विकेट लेते ही टी20 में 100 विकेट हास‍िल कर लेंगे. ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय बन जाएंगे. अर्शदीप ने इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता टी20 में कमाल की गेंदबाजी की थी. तब उन्होंने 4 ओवर में 17 रन देक 2 विकेट झटके थे. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट हिस्ट्री में सबसे ज्यादा विकेट टिम साउदी के नाम हैं. उन्होंने 126 मैचों में 164 विकेट लिए हैं.

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Arshdeep Singh
    Admin

    Related Posts

    आकिब नबी का कहर, रणजी में 60 विकेट और 7 फाइफर… सौरव गांगुली ने चयनकर्ताओं से उठाई आवाज

    February 27, 2026

    रफ्तार के नए बादशाह बने अर्शदीप सिंह, बुमराह को पछाड़ा, बोल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा

    February 27, 2026

    भारत दौरे से बाहर सोफी मोलिनक्स, चोट ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की बढ़ाई चिंता

    February 27, 2026

    रणजी में जम्मू-कश्मीर का जलवा, कर्नाटक पर कसा शिकंजा, लीड 400 के पार

    February 27, 2026

    दूसरे वनडे में भारत की हार, जॉर्जिया वोल की सेंचुरी से ऑस्ट्रेलिया मजबूत

    February 27, 2026

    ‘भाई साहब, पहले खुद को देखिए’… अश्विन ने अभिषेक पर टिप्पणी करने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर को घेरा

    February 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल (28 फरवरी 2026): मेष से मीन तक, जानें किसकी किस्मत पर होगी रोशनी

    February 27, 2026

    वन भवन में विधिक प्रकोष्ठ का हुआ शुभारंभ

    February 27, 2026

    गांधी परिवार पर गंभीर आरोप, विदेशी फंडिंग-जासूसी मामले में भाजपा का हमला

    February 27, 2026

    सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की रूपरेखा का दस्तावेज हुआ जारी

    February 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.