Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मौनी अमावस्या पर टूटेंगे सारे रिकॉर्ड!8-10 करोड़ लोग करेंगे स्नान
    राज्य

    मौनी अमावस्या पर टूटेंगे सारे रिकॉर्ड!8-10 करोड़ लोग करेंगे स्नान

    AdminBy AdminJanuary 26, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मौनी अमावस्या पर टूटेंगे सारे रिकॉर्ड!8-10 करोड़ लोग करेंगे स्नान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रयागराज
     महाकुंभ मेला के पहले अमृत स्नान के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद सरकार आगे के प्रमुख स्नान की तैयारियों को पुख्ता करने में जुट गई है। मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ तक श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने युद्धस्तर पर तैयारियों के निर्देश दिए हैं। 13 जनवरी से महाकुंभ के प्रथम स्नान से अब तक मेला क्षेत्र में 6 करोड़ से अधिक लोग आकर संगम में डुबकी लगा चुके हैं। मंगलवार को मकर संक्राति पर पहले अमृत स्नान के दौरान साढ़े तीन करोड़ से अधिक लोगों ने संगम में स्नान किया है। अब अगला बड़ा अमृत स्नान मौनी अमावस्या का है, जो 29 जनवरी को होगा।

    महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ श्रद्धालुओं की अनुमानित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लंबी दूरी की 29 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। ये ट्रेनें मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी स्नान पर्व तक चलनी थी। रेलवे ने स्थानीय भीड़ के मद्देनजर यह कदम उठाया है, ताकि रेलवे स्टेशन पर ट्रैक खाली मिले और ज्यादा से ज्यादा ट्रेनों का संचालन किया जा सके।

    रेलवे ने मौनी अमावस्या पर लंबी दूरी की 18 और वसंत पंचमी पर 11 नियमित ट्रेनें निरस्त की हैं। इसके अलावा 28 ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन की जगह प्रयागराज छिवकी होकर चलाई जाएंगी। इन सभी का शेड्यूल उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने जारी कर दिया है। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने कहा कि परिचालन कारणों से इन ट्रेनों को निरस्त किया गया है।

    महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ श्रद्धालुओं की अनुमानित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लंबी दूरी की 29 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। ये ट्रेनें मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी स्नान पर्व तक चलनी थी। रेलवे ने स्थानीय भीड़ के मद्देनजर यह कदम उठाया है, ताकि रेलवे स्टेशन पर ट्रैक खाली मिले और ज्यादा से ज्यादा ट्रेनों का संचालन किया जा सके।

    रेलवे ने मौनी अमावस्या पर लंबी दूरी की 18 और वसंत पंचमी पर 11 नियमित ट्रेनें निरस्त की हैं। इसके अलावा 28 ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन की जगह प्रयागराज छिवकी होकर चलाई जाएंगी। इन सभी का शेड्यूल उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने जारी कर दिया है। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने कहा कि परिचालन कारणों से इन ट्रेनों को निरस्त किया गया है।

    ● 15658 कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल – 28 जनवरी, दो फरवरी

    ● 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस- 28 जनवरी, दो फरवरी

    ● 12397 गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस – 29 जनवरी, तीन फरवरी

    ● 20962 बनारस-उधना- 29 जनवरी

    ● 12427 रीवा-आनंद विहार- 29 जनवरी, तीन फरवरी

    ● 12367 भागलपुर-नई दिल्ली- 29 जनवरी, तीन फरवरी

    ● 12308 जोधपुर-हावड़ा- 28 जनवरी

    ● 12816 आनंद विहार-पुरी – 29 जनवरी

    ●12506 आनंद विहार-कामाख्या – 29 जनवरी, तीन फरवरी

    ●12488 आनंद विहार-जोगबनी – 29 जनवरी

    ● 12312 कालका-हावड़ा नेता जी एक्सप्रेस- 28 जनवरी, दो फरवरी

    ● 18310 जम्मूतवी-संबलपुर- 28 जनवरी

    ● 15484 दिल्ली-अलीपुरद्वार- 29 जनवरी, तीन फरवरी

    ● 22466 आनंद विहार-मधुपुर – 29 जनवरी

    ● 12398 नई दिल्ली-गया महाबोधि 29 जनवरी, तीन फरवरी

    ● 12368 नई दिल्ली-भागलपुर – 29 जनवरी, तीन फरवरी

    ● 15633 बीकानेर-गुवाहाटी – 29 जनवरी

    ● 12941 भावनगर-आसनसोल – 28 जनवरी

    ● 22308 बीकानेर-हावड़ा -दो फरवरी
    चार मेमू समेत छह ट्रेनों के ठहराव में रेलवे ने किया परिवर्तन

    रेलवे ने महाकुम्भ के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो एक्सप्रेस और चार मेमू ट्रेनों के ठहराव में परिवर्तन किया है। कानपुर से चलने वाली मेमू अब प्रयागराज जंक्शन तक आएगी। ट्रेन नंबर 11801/11802 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी -प्रयागराज एक्सप्रेस अब 21 जनवरी से 27 फरवरी तक फतेहपुर तक जाएगी और वहीं से झांसी लौटेगी। ट्रेन नंबर 11273/11274 इटारसी -प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस अब चुनार तक चलेगी। 27 फरवरी तक इटारसी से और 28 फरवरी तक चुनार से चलेगी। ट्रेन नंबर 63237/63238 (पुराना नं. 03333/03334) पं. दीनदयाल उपाध्याय-सूबेदारगंज मेमू 28 फरवरी तक फतेहपुर तक विस्तार किया गया है। ट्रेन नंबर 64595/64596 (पुराना नं. 04193/04194) पं. दीनदयाल उपाध्याय-सूबेदारगंज मेमू को फतेहपुर तक विस्तार किया गया है। 27 फरवरी तक पंडित दीनदयाल और 28 फरवरी तक फतेहपुर रेलवे स्टेशन से चलेगी। ट्रेन नंबर 64591/64592 (पुराना नं. 04181/04182) कानपुर सेंट्रल -सूबेदारगंज मेमू का चुनार रेलवे स्टेशन तक विस्तार किया गया है। यह भी 28 फरवरी तक चुनार तक जाएगी। ट्रेन नंबर 64593/64594 (पुराना नं. 04129/04130) कानपुर सेंट्रल -फतेहपुर मेमू को प्रयागराज तक विस्तार दिया गया है। महाकुम्भ की समाप्ति तक यह ट्रेन प्रयागराज तक आएगी।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Mahakumbh
    Admin

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में VIP ट्रेड कंपनी पर कार्रवाई, 8 लाख से अधिक की ठगी में चार आरोपी गिरफ्तार

    February 15, 2026

    होली के त्यौहार पर यात्रा तनाव, ट्रेनों में सीटों की भारी कमी

    February 15, 2026

    EU-US समझौतों से खुलेगा 60 ट्रिलियन डॉलर का मौका, पीयूष गोयल का बड़ा बयान

    February 15, 2026

    दुनिया की दिग्गज कंपनियों का भारत रुख: Google और Nvidia के CEO की यात्रा के मायने

    February 15, 2026

    रूस-अमेरिका को पीछे छोड़कर भारत को तेल बेचने में सबसे आगे, रोजाना 1.13 मिलियन बैरल क्रूड

    February 15, 2026

    क्या लिव-इन पार्टनर पर दहेज का केस संभव? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा सवाल

    February 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ट्रंप की कार्रवाई: ईरान के समीप भेजा गया ऑपरेशन मादुरो में शामिल सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर

    February 15, 2026

    Bitcoin में तेज गिरावट: आधी हुई वैल्यू, एक्सपर्ट्स जता रहे और 55% फिसलने का अंदेशा

    February 15, 2026

    छत्तीसगढ़ में VIP ट्रेड कंपनी पर कार्रवाई, 8 लाख से अधिक की ठगी में चार आरोपी गिरफ्तार

    February 15, 2026

    2050 का खतरा: दुनिया की 25% आबादी को हो सकती है कान की दिक्कत, WHO की चेतावनी

    February 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.