Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क की दोस्ती में खटास, मस्क ने ट्रंप के इस प्रोजेक्ट पर सवाल उठाए और नाराजगी जाहिर की
    विदेश

    राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क की दोस्ती में खटास, मस्क ने ट्रंप के इस प्रोजेक्ट पर सवाल उठाए और नाराजगी जाहिर की

    AdminBy AdminJanuary 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क की दोस्ती में खटास, मस्क ने ट्रंप के इस प्रोजेक्ट पर सवाल उठाए और नाराजगी जाहिर की
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति कारोबारी एलन मस्क की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले ही ट्रंप ने मस्क को अहम जिम्मेदारी दी है। राष्ट्रपति पद संभालने के बाद ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से संबंधित एक घोषणा की। इसका उद्देश्य एआई में अमेरिका को आगे रखना है। इसके लिए ट्रंप ने 500 अरब डॉलर के निवेश की योजना पेश की। अब इससे उनके दोस्त मस्क नाराज हो गए हैं।

    राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह योजना सॉफ्टबैंक के सीईओ मासायोशी सोन, ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन और ओरेकल के चेयरमैन लैरी एलिसन सहित टेक इंडस्ट्री के प्रमुख लोगों के साथ मिलकर पेश की। स्टारगेट नामक इस पहल से 100000 से अधिक नौकरियां पैदा होने और अमेरिका की AI क्षमताओं को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा मिलने का वादा किया गया है। इसका मकसद टेक स्पेस में चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकना है।
    .
    क्यों नाराज हैं मस्क?

    मस्क को ट्रंप का करीबी सलाहकार माना जाता है। मस्क ट्रंप के इस प्रोजेक्ट से नाराज हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए इस प्रोजेक्ट पर सवाल उठाए। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि इस प्रोजेक्ट के लिए टेक इंडस्ट्री की कंपनियों के पास पैसा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रमुख निवेशकों में से एक सॉफ्टबैंक के पास सिक्योर्ड फंड में 10 बिलियन डॉलर से भी कम हैं।

    विवाद में बदल गया प्रोजेक्ट

    अपनी पहली पोस्ट के बाद मस्क ने एक्स पर अपना हमला और तेज कर दिया। उनकी पोस्ट में ऑल्टमैन प्रमुख निशाना रहे। मस्क ने ऑल्टमैन के साथ मिलकर ओपनएआई की शुरुआत की थी। हालांकि अभी मस्क कंपनी के साथ एक मुकदमे में उलझे हुए हैं।

    ट्रंप ने इस प्रोजेक्ट की घोषणा बहुत ही धूमधाम से की थी, लेकिन मस्क कर नाराजगी के कारण यह प्रोजेक्ट अब विवादों में आ गया है। माना जा रहा है विवादों में आने के बाद यह प्रोजेक्ट अधर में लटक सकता है।

    ट्रंप ने भी दिया जवाब

    मस्क की आलोचनाओं पर ट्रंप ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सभी चिंताओं को दूर कर दिया गया है। ट्रंप ने कहा कि मस्क का गुस्सा संभवतः व्यक्तिगत है। उन्होंने कहा, 'इससे मुझे कोई परेशानी नहीं है। डील में शामिल लोग बहुत होशियार हैं।'

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Trump
    Admin

    Related Posts

    मोजतबा खामेनेई को लेकर बड़ा खुलासा, सामने आए ऑडियो ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी

    March 17, 2026

    फिल्मी अंदाज में वारदात: मिर्ची झोंककर 1 करोड़ कैश लूट ले गए बदमाश

    March 17, 2026

    इजरायल का बड़ा दावा: ईरान के टॉप कमांडर समेत सुरक्षा प्रमुख को मार गिराया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

    March 17, 2026

    अफगानिस्तान पर पाक हमले से गरमाया माहौल, भारत ने UN में खोली पोल—अहमदियों पर अत्याचार का भी जिक्र

    March 17, 2026

    ईरान पर बढ़ता तनाव: आखिर क्यों खामोश या खिलाफ हैं पड़ोसी मुस्लिम देश?

    March 17, 2026

    काबुल में आतंकी ठिकाने बताकर पाकिस्तान ने 400 लोगों की जान ली, जिनमें मरीज और आम लोग भी शामिल

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ‘चोर’ बंदरों से बचाने के लिए राष्ट्रपति मुर्मू का चश्मा, वृंदावन में लगाए जाएंगे लंगूरों के कटआउट

    March 18, 2026

    इंदौर में एमपी का सबसे बड़ा हॉस्पिटल बनेगा, 320 ICU बेड्स और 34 ऑपरेशन थिएटर से होगी सेवा

    March 18, 2026

    अब यूपी में अंडों पर अनिवार्य होगी एक्सपायरी डेट, सरकार ने जारी किया आदेश

    March 18, 2026

    राज्यसभा में 13 नई सीटों से बीजेपी बहुमत के और करीब, अब लक्ष्य कितना दूर?

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.