Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»जबलपुर में जुआ खेलने के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के चार लोगों की हत्या कर दी, जांच में जुटी पुलिस
    मध्यप्रदेश

    जबलपुर में जुआ खेलने के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के चार लोगों की हत्या कर दी, जांच में जुटी पुलिस

    AdminBy AdminJanuary 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जबलपुर में जुआ खेलने के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के चार लोगों की हत्या कर दी, जांच में जुटी पुलिस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जबलपुर
     मध्य प्रदेश के जबलपुर में जुआ और शराब की वजह से टिमरी गांव के दो परिवार में विवाद हो गया. इस विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के चार लोगों की हत्या कर दी. पीड़ित परिवार के परिजन का कहना है कि, ''परिवार के 12 लड़कों ने इस घटनाक्रम को अंजाम दिया है. उन्होंने दो माह पहले ही पुलिस को इस बारे में जानकारी दी थी. लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. इस वजह से आज उनके परिवार के बच्चों की जान चली गई.''

    जबलपुर जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर पाटन रोड पर टिमरी गांव के पास एक विवाद में दो परिवार आमने-सामने आ गए. विवाद इतना बड़ा की एक परिवार ने दूसरे परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी. इस घटनाक्रम में कुंदन, चंदन, अनिकेत और समीर दुबे नाम के चार लड़कों की जान चली गई.

    कुंदन और चंदन के पिता गणेश पाठक ने बताया कि, ''दो माह पहले साहू परिवार के कुछ लोग उनके खेत पर जुआ खिला रहे थे. यहां शराब खोरी भी होती थी. इन दोनों ही घटनाओं की जानकारी पुलिस को भी दी गई थी. इसी बात से साहू परिवार के लड़के गुस्सा थे. सोमवार सुबह कालू साहू नाम के एक युवक ने विवाद शुरू किया. वह शराब पीकर गाली-गलौज कर रहा था. उनके परिवार के लोगों ने कालू साहू को रोकने की कोशिश की.

    मृतक परिवार के परिजन अखिलेश दुबे ने बताया कि, ''साहू परिवार के लगभग 12 लड़के हथियार लेकर टूट पड़े और इन लोगों ने अनिकेत, कुंदन, चंदन और समीर दुबे की हत्या कर दी. वहीं दो लोग इसमें से घायल हुए हैं. जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है. इस घटनाक्रम के पीछे जुआ शराब मुख्य वजह मानी जा रही है. हालांकि इन दोनों ही परिवारों की रंजिश पुरानी चली आ रही थी. लेकिन इस मामले में पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि यदि पुलिस ने उनकी शिकायत पर पहले ही कार्यवाही करके जुआ बंद करवा दिया होता तो यह घटना नहीं घटती.

    पुलिस बोली-बख्शे नहीं जाएंगे आरोपी
    घटनास्थल पर पहुंचे जबलपुर ग्रामीण के एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि, ''इस घटना में चार लोगों की हत्या हुई है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि घटनाक्रम कैसे शुरू हुआ. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस बात की भी जांच की जाएगी की यदि जुए की कोई शिकायत हुई थी तो उसे पर कार्यवाही क्यों नहीं की गई. पुलिस का कहना है किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा.''

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    police
    Admin

    Related Posts

    संगठन के शतक वर्ष पर मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’, सीएम बोले- यह फिल्म राष्ट्रसेवा का प्रतीक है

    March 3, 2026

    लखनऊ में पुलिस ने बेसहारा बच्चों के साथ मनाई होली, खुशियों से भरे उपहार दिए

    March 3, 2026

    सीएम योगी का बड़ा ऐलान: ‘इलाज के लिए पैसा हमारी सरकार देगी’, जनता दर्शन में दिया भरोसा

    March 3, 2026

    सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, CM मोहन ने एरियर्स का भुगतान करने का किया ऐलान

    March 3, 2026

    राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के 20 मार्च तक आवेदन और दो मई को होगी परीक्षा

    March 3, 2026

    16 राजस्व निरीक्षकों का कलेक्टर ने किया तबादला

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    संगठन के शतक वर्ष पर मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’, सीएम बोले- यह फिल्म राष्ट्रसेवा का प्रतीक है

    March 3, 2026

    लखनऊ में पुलिस ने बेसहारा बच्चों के साथ मनाई होली, खुशियों से भरे उपहार दिए

    March 3, 2026

    सीएम योगी का बड़ा ऐलान: ‘इलाज के लिए पैसा हमारी सरकार देगी’, जनता दर्शन में दिया भरोसा

    March 3, 2026

    सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, CM मोहन ने एरियर्स का भुगतान करने का किया ऐलान

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.