Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»बल्लेबाज स्मृति मंधाना ICC वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर-विमेंस का खिताब
    खेल

    बल्लेबाज स्मृति मंधाना ICC वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर-विमेंस का खिताब

    AdminBy AdminJanuary 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बल्लेबाज स्मृति मंधाना ICC वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर-विमेंस का खिताब
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) साल 2024 के अवॉर्ड का ऐलान कर रही है. इसी कड़ी में स्मृति मंधाना को भी बड़ा अवॉर्ड मिला है. मंधान को आईसीसी वूमेन्स ओडीआई क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 चुना गया है. स्मृति भारतीय महिला टीम की उप-कप्तान हैं और उन्होंने पिछले साल वनडे क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया था. स्मृति ने चमारी अटापट्टू (श्रीलंका), लौरा वोलवॉर्ड और एनाबेल सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया) को पीछे छोड़ा.

    स्मृति के लिए शानदार रहा 2024

    स्मृति मंधाना ने 2024 में कुल 13 वनडे मैचों की 13 पारियों में 747 रन बनाए जो किसी कैलेंडर वर्ष में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. बाएं हाथ की यह बल्लेबाज 2024 में वनडे में सबसे अधिक रन बनाने महिला प्लेयर रहीं. उनके बाद लॉरा वोलवार्ट (697 रन), टैमी ब्यूमोंट (554 रन) और हेली मैथ्यूज (469 रन) का नंबर आता है.

    देखा जाए तो स्मृति मंधाना दो बार आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीतने वाली केवल दूसरी प्लेयर हैं. स्मृति ने इस मामले में न्यूजीलैंड की पूर्व कप्तान सूजी बेट्स की बराबरी कर ली है. 28 साल की स्मृति ने इससे पहले साल 2018 में भी यह अवॉर्ड जीता था.

    स्मृति मंधाना वूमेन्स ओडीआई के एक कैलेंडर ईयर में चार शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज हैं. उन्होंने दिसंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में शतक जड़कर ये उपलब्धि हासिल की थीं. स्मृति आईसीसी टी20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए भी शॉर्टलिस्टेड खिलाड़ियों में थीं, लेकिन वह न्यूजीलैंड की एमेलिया केर से पिछड़ गईं.

    पहली बार कोई अफगानी प्लेयर वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर बना ICC ने साल 2024 के लिए अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई को वनडे क्रिकेटर का अवॉर्ड दिया है। साल 2024 के खेले 17 वनडे मैचों में उन्होंने 417 रन बनाने के साथ ही 17 विकेट भी चटकाए हैं। इस दौरान उनका औसत 52.12 का रहा है। ओमरजई ने 20.47 के औसत से विकेट हासिल किए हैं।

    राशिद के बाद दूसरे प्लेयर जिनको अवॉर्ड मिला अजमतुल्लाह ओमरजई से पहले 2010 के दशक में राशिद खान को बेस्ट टी-20 क्रिकेटर चुना गया था। अजमतुल्लाह ओमरजई ने 2021 में वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने अफगानिस्तान के लिए 36 वनडे मैच खेलकर 30 विकेट लिए हैं। वहीं उन्होंने 907 रन भी बनाए हैं। टी-20 इंटरनेशनल में अजमतुल्लाह उमरजई ने 47 मैच खेलकर 31 विकेट लिए हैं और 474 रन बनाए हैं। वे अब तक एक ही टेस्ट मैच खेल सके हैं।

    IPL-2025 में पंजाब किंग्स के लिए खेलेंगे IPL-2025 में भी अजमतुल्लाह ओमरजई खेलते हुए नजर आएंगे। इस साल उन्हें पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। इससे पहले तक वे गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे थे। IPL के 7 मैच खेलकर अजमतुल्लाह ने 42 रन बनाए हैं और 4 विकेट भी लिए हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Smriti Mandhana
    Admin

    Related Posts

    टीम इंडिया का जलवा बरकरार, पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में एंट्री

    February 15, 2026

    ईशान किशन का तूफान, पाकिस्तान पस्त; टीम इंडिया ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की

    February 15, 2026

    मुख्यमंत्री, डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल

    February 15, 2026

    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    February 15, 2026

    AI से बना कंटेंट डालना पड़ेगा भारी! सोशल मीडिया के लिए नए IT नियमों की तैयारी

    February 15, 2026

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना

    February 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    16 फरवरी 2026 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों का असर, करियर-धन-प्रेम में क्या है खास

    February 15, 2026

    टीम इंडिया का जलवा बरकरार, पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में एंट्री

    February 15, 2026

    शंकराचार्य मुद्दे पर सियासी घमासान, अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा

    February 15, 2026

    रक्षा व तकनीकी गठजोड़ से भारत-जापान संबंध हुए और मजबूत, रिपोर्ट में खुलासा

    February 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.