Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-कोरबा में अलग-अलग हादसों में 6 की मौत और 3 गंभीर
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-कोरबा में अलग-अलग हादसों में 6 की मौत और 3 गंभीर

    AdminBy AdminJanuary 27, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-कोरबा में अलग-अलग हादसों में 6 की मौत और 3 गंभीर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोरबा।

    जिले में बीते 24 घंटे के दौरान अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। पहली दुर्घटना आज सुबह 3 बजे केंदई गांव के पास हुई, जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक बोधराम कंवर समेत 3 लोग महाकंभ से लौटते समय घायल हो गए।

    दूसरी घटना में तेज रफ्तार दो बाइक सवारों की टक्कर में पति-पत्नी की मौत हो गई। तीसरी घटना में अनियंत्रित बाइक के पेड़ से टकराने से दो युवकों की जान चली गई। वहीं, कटघोरा के गौरी मंदिर के पास हुई चौथी घटना में बस से टक्कर लगने के बाद बाइक सवार 2 युवकों की जान चली गई।

    पहली घटना – वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बोधराम कंवर हुए हादसे का शिकार
    छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक बोधराम कंवर महाकंभ से लौटते समय सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। मोरगा चौकी के केंदई गांव के पास हुए हादसे के बाद घायल पूर्व विधायक के साथ अन्य घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। जानकारी के अनुसार, प्रयागराज से लौटते समय रात के करीब 3 बजे केंदई गांव के पास उनकी थार गाड़ी सड़क से नीचे उतर गई। इस दौरान उनकी गाड़ी में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से दो को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद विधायक समेत सभी घायलों को तत्काल कटघोरा के हरी कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और बड़े नेता भी पूर्व विधायक का हाल-चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। बता दें कि बोधराम कंवर छत्तीसगढ़ के आदिवासी समुदाय के वरिष्ठ नेता माने जाते हैं और उन्होंने सात बार विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया है।

    दूसरी घटना – शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहे दंपति की मौत
    रविवार को नोनबिर्रा के बॉर्डर चोढ़ा के पास दो बाइक के बीच आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, मृतक बिरबल पटेल के छोटे भाई की शादी 1 फरवरी को होने वाली थी, जिसका निमंत्रण देने के लिए पाली विकासखंड के ग्राम सिरली निवासी बिरबल पटेल और गौरी पटेल ग्राम बांधा खार जा रहे थे। इस दौरान पल्सर बाइक पर सवार होकर स्कूली छात्र तेज रफ्तार में सामने आ रहे थे। नोनबिर्रा के बॉर्डर चोढ़ा के पास दोनों बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं, तीन स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना के बाद दीपिका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई है।

    तीसरी घटना – पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक
    तीसरी दुर्घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजग्लीन बिंझारा के पास हुई। जहां बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बाइक में तीन लोग सवार थे, जिसमें दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।

    चौथी घटना – बाइक और बस की भीषण भिड़ंत
    चौथी घटना भी कटघोरा थाना क्षेत्र की है, जहां गौरी मंदिर के पास एक बाइक और बस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई है। घटना की सूचना के बाद कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
    कटघोरा पुलिस ने शुरू की वाहनों की सघन जांच
    कटघोरा पुलिस ने वाहन चालकों की सघन जांच शुरू की, जिसमें बाइक सवारों के दस्तावेजों की पड़ताल की गई। बिना हेलमेट और शराब के नशे में गाड़ी चला रहे चालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई। पुलिस के इस अभियान से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिला एसपी के निर्देश पर कटघोरा पुलिस का स्टाफ पूरी मुस्तैदी से इस अभियान में जुटा रहा।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    6 killed accidents Chhattisgarh-Korba
    Admin

    Related Posts

    मासूमों की मौतों का रहस्य उजागर, कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर विसरा रिपोर्ट में नया खुलासा

    February 14, 2026

    ‘SP में गए नसीमुद्दीन से नहीं पड़ेगा असर’, प्रयागराज से बृजेश पाठक का दावा—2027 में BJP बनाएगी सरकार

    February 14, 2026

    मध्यप्रदेश पुलिस की पिछले तीन दिनों की प्रमुख कार्यवाहियाँ

    February 14, 2026

    ‘वंदे मातरम्’ विवाद: उज्जैन के इमाम की मुस्लिम अभिभावकों से स्कूल बदलने की अपील

    February 14, 2026

    जनसेवा से जनविश्वास तक: CRPF 65वीं बटालियन के सिविक एक्शन कार्यक्रम से 250 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित

    February 14, 2026

    नक्सलियों को बड़ा झटका: सुरक्षा बलों ने हथियार और IED का डंप किया जब्त

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    क्या लिव-इन पार्टनर पर दहेज का केस संभव? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा सवाल

    February 15, 2026

    आसमान में बवाल: फ्लाइट में मारपीट से मचा हड़कंप, बेल्जियम में उतारना पड़ा विमान

    February 14, 2026

    घरेलू मनी ट्रांसफर में सुधार जरूरी: जयराम रमेश ने उठाया मुद्दा

    February 14, 2026

    गोल्ड-सिल्वर में भारी गिरावट! Valentine’s Day पर चांदी लुढ़की, सोने के दाम भी टूटे—देखें नया रेट

    February 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.