Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»माता वैष्णो देवी के दरबार में कटरा शहर और कटरा उप-मंडल के सभी 41 गांवों के निवासियों को प्राथमिकता
    देश

    माता वैष्णो देवी के दरबार में कटरा शहर और कटरा उप-मंडल के सभी 41 गांवों के निवासियों को प्राथमिकता

    AdminBy AdminJanuary 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    माता वैष्णो देवी के दरबार में कटरा शहर और कटरा उप-मंडल के सभी 41 गांवों के निवासियों को प्राथमिकता
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जम्मू
    जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने घोषणा की है कि कटरा शहर और कटरा उप-मंडल के तहत आने वाले सभी 41 गांवों के निवासियों को माता का दर्शन करने में प्राथमिकता दी जाएगी। यानी जो लोग यहां के रहने वाले हैं, उन्हें आमजनों के मुकाबले माता के दर्शन तुरंत प्राप्त होंगे। श्राइन बोर्ड ने कहा है कि इसके लिए स्थानीय लोगों को अपना वैध पता दिखाना होगा। बोर्ड के मुताबिक, दुर्गा भवन के पास वैध पते के प्रमाण के रूप में आधार कार्ड दिखाने पर श्री माता वैष्णो देवी जी के मंदिर में दर्शन में प्राथमिकता दी जाएगी।

    श्राइन बोर्ड ने ये भी बताया है कि 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए निकास मार्ग की नींव रखने का काम भी शुरू कर दिया गया है। यह निकास मार्ग स्काईवॉक जैसा होगा, जिसका उद्देश्य भवन क्षेत्र और नए वैष्णवी भवन में भीड़भाड़ को कम करना होगा। ताकि श्रद्धालुओं को तीर्थयात्रा में दिक्कत ना हो और उन्हें सुखद अनुभव कराया जा सके। बता दें कि 31 दिसंबर, 2021 और 1 जनवरी, 2022 की में मची भगदड़ में 12 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे।

    श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने संबोधन के दौरान, गुफा मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों के कल्याण औरउनकी सुविधाओं के लिए श्राइन बोर्ड की अटूट प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि श्राइन बोर्ड देश और विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को पूदेखते हुए मौजूदा बुनियादी ढांचे को और अधिक उन्नत और विस्तारित करने की किशिशों में जुटा है। उन्होंने बताया कि श्री माता वैष्णो देवी तीर्थस्थल पर भक्तों की संख्या लगातार तीसरे वर्ष 90 लाख से अधिक रही है। पिछले साल यात्रा में भी इसी तरह का रुझान दिखा था, जब 95 लाख का आंकड़ा छू गया।

    गर्ग ने आगामी दिल्ली-श्रीनगर ट्रेन संपर्क के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कटरा को एक महत्वपूर्ण स्टेशन के रूप में स्थापित करेगा और इससे पवित्र मंदिर की तीर्थयात्रा को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस विकास को देखते हुए श्राइन बोर्ड ने कटरा रेलवे स्टेशन पर एक यात्री सुविधा केंद्र चालू किया है, जिससे तीर्थयात्री रेलवे स्टेशन से ही यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करा सकेंगे। इससे तीर्थयात्रियों को सुविधा होगी।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Mata Vaishno Devi
    Admin

    Related Posts

    बादशाह को मिली बिश्नोई गैंग से धमकी, लॉरेंस ने कहा- अगली बार गोली माथे पर

    March 15, 2026

    उरी में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

    March 15, 2026

    घर में PNG कनेक्शन है तो अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर, सरकार का अहम निर्णय

    March 15, 2026

    अवैध धर्मांतरण से हुई शादी में पैदा हुआ बच्चा किस धर्म का होगा? सरकार तैयार कर रही है कानून

    March 15, 2026

    AI और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल से डेटा सेंटरों की बिजली मांग 800% तक बढ़ेगी, 2031-32 तक 13.56 गीगावॉट की जरूरत

    March 15, 2026

    हिमालय के जंगलों में गिरावट, सरकारी रिपोर्ट ने किया खुलासा- 2 साल में 2.2% ग्रीन कवर गायब

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    सीएम योगी ने सहारनपुर में विकास कार्यों की समीक्षा की, मां शाकुंभरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना

    March 15, 2026

    ड्रग्स माफिया पर सख्त प्रहार: साय सरकार ने बनाई SOG और एंटी नारकोटिक्स सेल

    March 15, 2026

    IAS मनु की संपत्ति सबसे बड़ी, मुख्य सचिव से 4 गुना ज्यादा; MP के 12 कलेक्टरों के पास नहीं है अपना घर

    March 15, 2026

    LPG सिलेंडर कालाबाजारी पर कड़ी नजर, 2,554 जगहों पर की गई छापेमारी और निरीक्षण

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.