Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मौनी अमावस्या पर 150 विशेष ट्रेनें चलाना रेलवे की उपलब्धि होगी
    राज्य

    मौनी अमावस्या पर 150 विशेष ट्रेनें चलाना रेलवे की उपलब्धि होगी

    AdminBy AdminJanuary 28, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मौनी अमावस्या पर 150 विशेष ट्रेनें चलाना रेलवे की उपलब्धि होगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रयागराज

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ (Mahakumbh 2025) मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. खासतौर पर पवित्र स्नानों के लिए अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है. 13 जनवरी से शुरू हुए इस महाआयोजन में अब तक करोड़ों श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं और 29 जनवरी को मौनी अमावस्या (Mouni Amavasya) के दिन ही करीब 10 करोड़ तीर्थयात्रियों के डुबकी लगाने का अनुमान है. इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने इनकी यात्रा को सुगम बनाने के लिए खास व्यवस्था की है, जिसके तहत प्रयागराज के स्टेशनों से हर 4 मिनट में स्पेशल ट्रेन संचालित की जाएगी.

    एक ही दिन में 150 स्पेशल ट्रेनें
    मौनी अमावस्या बुधवार को है और इस दिन यात्रियों की ज्यादा तादाद को मद्देनजर रखते हुए भारतीय रेलवे ने प्रयागराज स्टेशनों से हर चार मिनट में स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयार की है. Mouni Amavasya प्रमुख स्नानों में से एक है और इसके लिए तैयारियों के क्रम में रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि एक ही दिन में कम से कम 150 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जो एक बड़ी उपलब्धि होगी. बता दें कि इससे पहले साल 2019 में हुए अर्धकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या पर 85 ट्रेनें चलाई गई थीं, जिससे ये आंकड़ा लगभग दोगुना है.  

    क्यों खास है मौनी अमावस्या?
    हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह की अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है. इस दिन मौन रखकर उपवास और स्नान का विशेष महत्व है. मौनी का अर्थ है मौन और इस दिन मौन रहकर आत्मशांति और संयम का पालन करने से मानसिक और आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करने से पापों का छय होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है और श्रद्धालु प्रयागराज के संगम में इस दिन स्नान करेंगे. यह दिन सूर्यदेव और पितरों की पूजा के लिए भी उत्तम माना जाता है.

    प्रयागराज रेल मंडल ने भी मौनी अमावस्या के दिन करोड़ों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 150 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना तैयार कर ली है, जो अपने आप में भारतीय रेलवे के लिए एक कीर्तिमान होगा.

    9 स्टेशनों से मेला स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन : मकर संक्रांति के पहले अमृत स्नान के दिन लगभग 3.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया. जिनके लिए प्रयागराज रेल मण्डल ने 101 मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई थी, जो अपने आप में एक रिकार्ड था. इसी के अनुरूप रेल प्रशासन महाकुंभ के सबसे बड़े अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या के लिए भी तैयारियां कर रहा है.

    मेला प्राधिकरण का अनुमान है कि मौनी अमावस्या के दिन 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम स्नान करेंगे. उनके लिए प्रयागराज रेल मण्डल ने पूरी तैयारियां कर ली हैं. ट्रेनों के अवागमन के साथ यात्रियों के ठहरने और सही ट्रेनों तक पहुंचने के लिए कलर कोडिंग के आधार पर टिकट और अतिरिक्त आश्रय स्थलों का प्रबंध कर लिया गया.

    रेल मंडल चलाएगा हर 4 मिनट में एक ट्रेन: रेलवे के सीनियर पीआरओ अमित मालवीय ने कहा कि मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज रेलवे 150 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेनें चलाएगा. सबसे अधिक ट्रेने प्रयागराज जंक्शन से चलेंगी. इसके अलावा मण्डल के अन्य स्टेशनों से दिशावार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. इसके अलावा नियमित ट्रेनों का संचालन भी समयानुसार किया जाएगा.

    उन्होंने बताया कि किसी स्टेशन से एक दिन में 150 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन करना अपने आप में एक कीर्तिमान होगा. कुंभ 2019 में मौनी अमावस्या के पर्व पर लगभग 85 मेला स्पेशल ट्रेनों का ही संचालन हुआ था. उन्होंने बताया कि प्रयागराज रेलवे से चलने वाली नियमित ट्रेनों और स्पेशल ट्रेनों की संख्या के अनुमान से मौनी अमावस्या के दिन लगभग हर 4 मिनट पर एक ट्रेन का संचालन होगा.

    बनाए गए अतिरिक्त होर्डिंग एरिया : आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो सके इसलिए अलग-अलग स्टेशनों के लिए अलग-अलग होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, जिससे आने वाले श्रद्धालु अपने कलर के माध्यम से अपना स्टेशन पहचान पाएंगे.

    अब तक 15 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
    प्रयागराज महाकुंभ मेला बीते 13 जनवरी को शुरू हुआ था और पहले ही दिन 1.65 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई थी. ये महाआयोजन 26 फरवरी तक चलेगी और इसमें कुल मिलाकर करीब 45 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान जाहिर किया गया है. फिलहाल, महाकुंभ को शुरू हुए 15 दिन बीत चुके हैं और अब तक का आंकड़ा देखें तो 15 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया है.

    रेलवे स्टेशनों पर भी खास व्यवस्था
    भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने प्रयागराज महाकुंभ आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए स्थानीय रेलवे स्टेशनों पर भी खास व्यवस्थाएं की हैं और इनके तहत प्रयागराज रामबाग और झूसी स्टेशनों पर 80 UTS काउंटर और 20 ATVM (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) लगाई गई हैं, इसके अलावा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 30 मोबाइल यूटीएस काउंटर भी स्टेशन परिसर में सक्रिय किए गए हैं.

    प्रयागराज रेलवे मंडल ने भी अमावस्या के दिन आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए 150 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना तैयार कर ली है, जो अपने आप में भारतीय रेलवे के लिए एक कीर्तिमान होगा। वहीं, यूपी रोडवेज के रिकॉर्ड आठ हजार बसों में से सात हजार की आवाजाही प्रदेश के सभी जिलों में होगी। एक हजार बसें रिजर्व में रखी जाएंगी। जरूरत के हिसाब से उनका इस्तेमाल होगा।

    मकर संक्रांति के पहले अमृत स्नान के दिन लगभग 3.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया था। इन दिन प्रयागराज रेल मंडल ने 101 मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई थी, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड था। इसी के अनुरूप रेल प्रशासन महाकुंभ के सबसे बड़े अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या के लिए भी तैयारियां कर रहा है।

    मेला प्राधिकरण का अनुमान है कि मौनी अमावस्या के दिन 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम स्नान करेंगे। यूपी सरकार, स्थानीय प्रशासन समेत प्रयागराज रेल मंडल ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। ट्रेनों के आवागमन के साथ यात्रियों के ठहरने और सही ट्रेनों तक पहुंचने के लिए कलर कोडिंग के आधार पर टिकट और अतिरिक्त आश्रय स्थलों का प्रबंधन कर लिया गया है। प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो सके इसलिए अलग-अलग स्टेशनों के लिए अलग-अलग होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, जिससे आने वाले श्रद्धालु अपने कलर के माध्यम से अपना स्टेशन पहचान पाएंगे।

    रेलवे अधिकारियों का कहना है कि, अमावस्या के दिन प्रयागराज रेलवे 150 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इनमें सबसे अधिक ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से चलेंगी। इसके अलावा मण्डल के अन्य स्टेशनों से दिशावार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा नियमित ट्रेनों का संचालन भी समय अनुसार किया जाएगा। किसी स्टेशन से एक दिन में 150 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन करना अपने आप में एक कीर्तिमान होगा। कुंभ 2019 में मौनी अमावस्या के पर्व पर लगभग 85 मेला स्पेशल ट्रेनों का ही संचालन हुआ था। प्रयागराज रेलवे से चलने वाली नियमित ट्रेनों और स्पेशल ट्रेनों की संख्या के अनुमान से मौनी अमावस्या के दिन लगभग हर 4 मिनट पर एक ट्रेन का संचालन होगा।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Mauni Amavasya
    Admin

    Related Posts

    मौसम बदलेगा मिजाज: तेज धूप के बाद हल्की बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

    March 15, 2026

    राहुल की हल्की भाषा पर सीएम का बयान, कहा- वैश्विक हालात को समझें, कांग्रेस षड्यंत्र कर रही है

    March 15, 2026

    ट्रंप का ईरान में सीजफायर से इनकार, कहा- जंग बंद करने की शर्तें अस्वीकार्य

    March 15, 2026

    भोपाल नगर निगम घोटाला: सेवतकर को हटाकर दूसरे को सौंपा वित्त विभाग, लोकायुक्त ने दर्ज की थी FIR

    March 15, 2026

    अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत होगी कार्रवाई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    March 15, 2026

    हरियाणा में सुरक्षा पर फोकस: CM सैनी ने सड़क किनारे बिजली के खंभों को लेकर लिया बड़ा एक्शन

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    रातभर बाइक का इंजन चला, गैस से भरा कमरा, नींद में पूरा परिवार खत्म

    March 15, 2026

    असम चुनाव 2026 के लिए AAP ने घोषित की 14 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें पूरी सूची

    March 15, 2026

    मौसम बदलेगा मिजाज: तेज धूप के बाद हल्की बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

    March 15, 2026

    सनबर्न और टैनिंग से परेशान हैं? एलोवेरा जेल ऐसे करें इस्तेमाल

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.