Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»स्पेसएक्स “जल्द ही” दोनों अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए एक मिशन शुरू करेगा: मस्क
    विदेश

    स्पेसएक्स “जल्द ही” दोनों अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए एक मिशन शुरू करेगा: मस्क

    AdminBy AdminJanuary 30, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    स्पेसएक्स “जल्द ही” दोनों अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए एक मिशन शुरू करेगा: मस्क
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वॉशिंगटन
     भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स पिछले 8 महीनों से अंतरिक्ष में फंसी हैं। उन्हें लाने की कोशिशें बार बार नाकाम हो रही हैं। वहीं, अब अमेरिका के नये राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अरबपति कारोबारी एलन मस्क से मदद मांगी है। अंतरिक्ष एजेंसी स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने उनसे अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी की सुविधा देने के लिए कहा है। दोनों वैज्ञानिक पिछले साल जून से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं।

    इसके अलावा, एलन मस्क ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि, "ये काफी भयानक था, कि जो बाइडेन ने दोनों को इतने लंबे समय तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर फंसा छोड़ दिया, जबकि नासा ने अपने क्रू-9 मिशन के तहत दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए स्पेसएक्स को महीनों पहले ही शामिल कर लिया था।"

    सुनीता विलियम्स को लाएंगे एलन मस्क?
    एलन मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "@POTUS ने @SpaceX से @Space_Station पर फंसे 2 अंतरिक्ष यात्रियों को जल्द से जल्द घर लाने के लिए कहा है। हम ऐसा करेंगे।" वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  कहा, कि स्पेसएक्स "जल्द ही" दोनों अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए एक मिशन शुरू करेगा, जो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर महीनों से फंसे हुए हैं।

    डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर कहा कि "एलन जल्द ही कोशिश शुरू करेंगे और उम्मीद हैं, कि सभी सुरक्षित होंगे। शुभकामनाएं एलन!!!" हालांकि, फिलहाल उन्होंने इस बात की जानकारी नहीं दी है, कि ये मिशन कब शुरू होगा। दूसरी तरफ, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने लगातार कहा है, कि अंतरिक्ष यात्री फंसे नहीं हैं और वे स्वस्थ हैं और दोनों अच्छे मूड में हैं।

    अंतरिक्ष में कैसे फंसी सुनीता विलियम्स?
    आपको बता दें, कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर पिछले साल 5 जून को बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन गये थे, लेकिन बोइंग स्पेसक्राफ्ट में टेक्निकल दिक्कतें आ गईं और दोनों अंतरिक्षयात्री वहीं फंस गये। सुनीता विलियम्स को सिर्फ 10 दिनों तक ही स्पेस स्टेशन में रहना था, लेकिन पिछले 8 महीनों से वो वहीं फंसी हुई हैं। नासा और बोइंग ने स्पेसक्राफ्ट को ठीक करने की काफी कोशिश की, लेकिन आखिरकार फैसला लिया गया, कि स्पेसक्राफ्ट को वैज्ञानिकों के साथ धरती पर लाना काफी जोखिम भरा कदम होगा।

    अगस्त 2024 में नासा ने कहा था, कि उसने दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के साथ बातचीत की है और स्पेसएक्स को क्रू-9 कैप्सूल से दोनों को घर लाने के लिए कहा है। लेकिन, क्रू-9 कैप्सूल तब तक वापस नहीं लौट सकता है, जब तक कि क्रू-10 को अंतरिक्ष में लांच ना किया जाए। हालांकि, फिलहाल तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है, कि मार्च या अप्रैल में दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की धरती पर वापसी हो सकती है।

    अंतरिक्ष में चलना तक भूल गईं सुनीता
    वहीं, पिछले 8 महीनों में सुनीता विलियम्स का बुरा हाल हो चुका है और उन्होंने पीपल मैगजीन को दिए गये इंटरव्यू में कहा है, कि वो काफी बेसब्री से धरती पर लौटने का इंतजार कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने कहा, कि वो अब चलना तक भूल गईं हैं। उन्होंने कहा, कि वो याद कर रही हैं, कैसे चलती थीं।

    उन्होंने कहा, "मैं स्पेस स्टेशन में काफी समय से हूं और मैं यह याद करने की कोशिश कर रही हूं, कि चलना कैसा होता है। मैं नहीं चली हूं। मैं नहीं बैठी हूं। मैं नहीं लेटी हूं। आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आप बस अपनी आंखें बंद कर सकते हैं और जहां आप हैं, वहीं तैर सकते हैं।"

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured sunita
    Admin

    Related Posts

    ईशान किशन का तूफान, पाकिस्तान पस्त; टीम इंडिया ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की

    February 15, 2026

    मुख्यमंत्री, डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल

    February 15, 2026

    नई सरकार से पहले बड़ा संकेत! क्या यूनुस बनेंगे बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति?

    February 15, 2026

    ईरान का अमेरिका को बड़ा ऑफर: न्यूक्लियर समझौते पर हामी, अब गेंद ट्रंप के पाले में

    February 15, 2026

    AI से बना कंटेंट डालना पड़ेगा भारी! सोशल मीडिया के लिए नए IT नियमों की तैयारी

    February 15, 2026

    आस्था बनाम सत्ता: चीन में चर्चों पर कड़ा नियंत्रण, पादरियों के लिए अनिवार्य ‘राजनीतिक वफादारी’ प्रशिक्षण

    February 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    16 फरवरी 2026 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों का असर, करियर-धन-प्रेम में क्या है खास

    February 15, 2026

    टीम इंडिया का जलवा बरकरार, पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में एंट्री

    February 15, 2026

    शंकराचार्य मुद्दे पर सियासी घमासान, अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा

    February 15, 2026

    रक्षा व तकनीकी गठजोड़ से भारत-जापान संबंध हुए और मजबूत, रिपोर्ट में खुलासा

    February 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.