Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»भोपाल पुलिस ने 5 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, घटनाओं का खुलासा करते हुए ढाई करोड़ कीमत का सामान किया बरामद
    मध्यप्रदेश

    भोपाल पुलिस ने 5 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, घटनाओं का खुलासा करते हुए ढाई करोड़ कीमत का सामान किया बरामद

    AdminBy AdminJanuary 30, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भोपाल पुलिस ने 5 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, घटनाओं का खुलासा करते हुए ढाई करोड़ कीमत का सामान किया बरामद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल
    भोपाल शहर में हो रही साइबर फ्रॉड चोरी की घटनाओं को रोकथाम एवं साइबर ठग को पकड़ने हेतु भोपाल पुलिस आयुक्त हरि नारायणचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी द्वारा लगातार दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं. उक्त दिशा निर्देश के तारकतम्‍य में पुलिस उपयुक्त जॉन 2 संजय कुमार अग्रवाल द्वारा जोन स्तर पर अभियान चलाकर थाना प्रभारीयों को साइबर फ्रॉड ठग को गिरफ्तार करने एवं साइबर फ्रॉड रोकने हेतु निर्देश दिए गए थे. इसके पालन में अति. पुलिस उपायुक्त महावीर सिंह मुजाल्दे के पर्यवेक्षक तथा सहायक पुलिस आयुक्त गोविंदपुरा नगर संभाग दीपक नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह परिहार के नेतृत्व में गठित टीम ने 5 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर उससे कई घटनाओं का खुलासा करते हुए लगभग ढाई करोड़ कीमत का मशरूम बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

    मुखबिर की थाने पर सूचना प्राप्त हुई की रिगल टाउन ब्लॉक नंबर 1 ए फ्लैट नंबर 301 में 4-5 लड़के रहते हैं जिनकी गतिविधियां संदिग्ध है जो महंगी महंगी गाड़ियों में घूमते हैं. प्राप्त सूचना की तस्‍दीक हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह परिहार के निर्देशन में तत्काल एक टीम गठित की गई जिसमें संजय कुमार सिंह, जसवंत सिंह चंदेल, धर्मेंद्र गुर्जर, सतीश यादव, नंदकिशोर मय थाना मोबाइल 223 से किया गया जिन्होंने फ्लैट नंबर 301 रिगल टाउन अवधपुरी भोपाल पर पहुंचकर फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद होने पर खटखटाया दरवाजा एक व्यक्ति ने खोला इसके खोलने पर फ्लैट की वीडियो ग्राफी सतीश गुर्जर से करवाते हुए फ्लैट के अंदर दाखिल हुए वहां उस व्यक्ति के अलावा चार अन्य व्यक्ति फ्लैट के अंदर और मिले जिनके नाम पता पूछने पर 1. यश सलूजा 2. अंशुल प्रियांशु 3. मयंक ठाकुर 4. अखिलेश पांडे सहित 5. सहजप्रीत सिंह अपना नाम होना बताया जिस फ्लैट में रहने व काम करने के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि हम लोग इस फ्लैट में माह जुलाई 2024 से किराए से रह रहे हैं.

    हम लोग जूम कार कंपनी जिसकी हेड ऑफिस बेंगलुरु में है उस कंपनी में ऑनलाइन कार किराए पर देने की एप्लीकेशन पर दुसरी कार की फोटो गुगल वेबसाइट से निकाल कर 6 अलग-अलग एंगल से 6 फोटो डाल देते थे. तथा एक मोबाइल नंबर वह बैंक अकाउंट और एक फर्जी नाम भरकर उसको ज़ूम कार पर अपलोड कर देते थे. एप्लीकेशन अपलोड होते ही उसमें कार की बुकिंग तीन दिन बाद शुरू हो जाती थी. इसमें कार नॉन कमर्शियल वाहन लगती है इसमें कार को बिना ड्राइवर के ग्राहक को देनी होती है. जिसमें आरोपी गण कार की बुकिंग का स्थान मुंबई तथा दिल्ली बताते हैं जहां से ग्राहक को कार मिलनी होती थी. ग्राहक के द्वारा बुकिंग के बाद पैसा एडवांस में कंपनी के अकाउंट में ट्रांसफर करना होता है ट्रांसफर किए गए पैसों का 40% रुपया जमा कंपनी स्वयं रख लेती है तथा 60% रुपया कंपनी आरोपी के लिए किए गए बैंक अकाउंट में भेज देती थी. जिसे आरोपीगण उस पैसे को तुरंत ही निकाल लेते थे.

    जब ग्राहक वहां मुंबई या दिल्ली आरोपियों के बताएं बुकिंग स्थान जहां से उसे कार प्राप्त होनी रहती थी वहां पहुंचकर वह फोन आरोपी गणों को उसे मोबाइल नंबर पर लगता था जिस नंबर को आरोपियों ने अपनी एप्लीकेशन पर डाउनलोड करके रखा है इस नंबर पर फोन आता था तो आरोपी गण पहले तो एक दो बार कहते थे कि उसके पास कार पहुंच रही है इसके बाद जब ग्राहक को फोन तीसरी चौथी बार फोन आने पर आरोपियों द्वारा मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लेते थे. इसके बाद ग्राहक जूम रिटेलिंग कंपनी को फोन लगाता था तो जूम कंपनी आरोपी का संपर्क नंबर बंद आने पर आरोपी के बैंक अकाउंट सिम और आईडी और मोबाइल फोन सबको ब्लॉक कर देती थी. आरोपिगण उस मोबाइल, सिम व अकाउंट को बंद कर देते थे दूसरे सिम दूसरे मोबाइल दूसरे बैंक अकाउंट नंबर से जोड़कर फिर एक नया एप्लीकेशन जूम कार में अपलोड करते थे इस प्रकार में फिर से एक नए कार के छह अलग से फोटो एक नया सिम नंबर वह एक नया बैंक अकाउंट नंबर एवं एक फर्जी व्यक्ति का नाम अपलोड कर देते थे और कार की बुकिंग फिर से चालू हो जाती थी. ग्राहक रुपया ट्रांसफर कर देते थे और यह कार्य निरंतर चलता रहता था जिसके लिए आरोपिगण अपना मोबाइल फोन, अपने फर्जी सिम कार्ड व इलेक्ट्रॉनिक सामान अपने पास रखे हैं.

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    MP: प्राइवेट स्कूलों को मान्यता का अंतिम अवसर, 10 मार्च तक 20 हजार लेट फीस के साथ आवेदन संभव

    March 6, 2026

    दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़: ₹5 लाख का इनामी माओवादी ढेर, बरामद हुए बड़े पैमाने पर हथियार

    March 6, 2026

    राय जगदलपुर में बजट 2026-27 की योजना, नगर निगम ने सड़क, नाली-पानी और सफाई पर मांगी जनता की राय

    March 6, 2026

    बिलासपुर के 3 दोस्त 9 दिन से दुबई में फंसे, फ्लाइट कैंसिल होने से वापसी में देरी, परिजनों ने भारत सरकार से सहायता की अपील

    March 6, 2026

    CM योगी आदित्यनाथ और RSS के 3 दर्जन से ज्यादा पदाधिकारियों के बीच बंद कमरे में हुई गहरी बातचीत

    March 6, 2026

    रायपुर: दीर्घकालिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग: मुख्यमंत्री साय

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    MP: प्राइवेट स्कूलों को मान्यता का अंतिम अवसर, 10 मार्च तक 20 हजार लेट फीस के साथ आवेदन संभव

    March 6, 2026

    दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़: ₹5 लाख का इनामी माओवादी ढेर, बरामद हुए बड़े पैमाने पर हथियार

    March 6, 2026

    ट्रंप की करारी शिकस्त, अमेरिका को ₹16 लाख करोड़ का फटका, भारत को मिल रही राहत

    March 6, 2026

    राय जगदलपुर में बजट 2026-27 की योजना, नगर निगम ने सड़क, नाली-पानी और सफाई पर मांगी जनता की राय

    March 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.