Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»सिवनी नगर पालिका के सरकारी आवास में EOW का छापा, CMO दिशा डेहरिया के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच
    मध्यप्रदेश

    सिवनी नगर पालिका के सरकारी आवास में EOW का छापा, CMO दिशा डेहरिया के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच

    AdminBy AdminJanuary 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सिवनी नगर पालिका के सरकारी आवास में EOW का छापा, CMO दिशा डेहरिया के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सिवनी
    ईओडब्ल्यू जबलपुर ने गुरुवार को सिवनी नगर पालिका की प्रभारी सीएमओ दिशा डेहरिया के घर छापा मारा। आय से अधिक संपत्ति मामले में डेहरिया के छिंदवाड़ा में नागपुर रोड स्थित आवास में गुरूवार सुबह 5 बजे रेड की, इसके बाद सुबह करीब 9.30 बजे सिवनी नगर पालिका के सरकारी आवास में छापा मारा। शासकीय आवास पहुंचकर प्रभारी सीएमओ डेहरिया को साथ लेकर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) का दल पहले नगर पालिका पहुंचा, जहां लगभग 15 मिनिट रुककर पूछताछ करने के बाद महिला अधिकारी को साथ लेकर दल छिंदवाड़ा रवाना हो गया है।
     
    दस्तावेजों की जांच में जुटे
    छापामार कार्रवाई में संपत्ति से जुड़े कौन से हम दस्तावेज जांच दल को मिले हैं, यह अभी पता नहीं चला है। ईओडब्ल्यू के डीएसपी एबी सिंह ने कहा कि आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रभारी सीएमओ दिशा डेहरिया के खिलाफ विभाग ने प्रकरण किया है। मामले में जांच की जा रही है।

    7 जनवरी को संभाला था सिवनी का प्रभार
    जानकारी के अनुसार बालाघाट की वारासिवनी नगर पालिका में पदस्थ सीएमओ दिशा डेहरिया ने 7 जनवरी को सिवनी नगर पालिका का अतिरिक्त प्रभार संभाला था। छिंदवाड़ा आवास में 30 जनवरी को ईओडब्ल्यू की छापामार कार्रवाई और जांच के लिए दल के सिवनी नगर पालिका कार्यालय पहुंचने से कर्मचारियों में हडकंप मच गया। जांच दल के लौटने के बाद आम दिनों की तरह नगर पालिका का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। बालाघाट के वारासिवनी से पहले सीएमओ दिशा डेहरिया छिंदवाड़ा की चांद और हर्रई नगर परिषद में पदस्थ रह चुकी हैं।

    छिंदवाड़ा में पदस्थ रहते भ्रष्टाचार के आरोप
    छिंदवाड़ा में पदस्थ रहते हुए उन पर भ्रष्टाचार से जुड़े कई आरोप लगे थे। वहीं अधिकारियों से सांठगांठ से लिपिक होते हुए भी उन्हें सीएमओ का प्रभार सौंप दिया गया था। भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति मामले में प्राप्त शिकायतों की जांच करते हुए ईओडब्ल्यू ने प्रभारी सीएमओ पर प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    top-news
    Admin

    Related Posts

    MP: प्राइवेट स्कूलों को मान्यता का अंतिम अवसर, 10 मार्च तक 20 हजार लेट फीस के साथ आवेदन संभव

    March 6, 2026

    दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़: ₹5 लाख का इनामी माओवादी ढेर, बरामद हुए बड़े पैमाने पर हथियार

    March 6, 2026

    राय जगदलपुर में बजट 2026-27 की योजना, नगर निगम ने सड़क, नाली-पानी और सफाई पर मांगी जनता की राय

    March 6, 2026

    इंग्लैंड कप्तान Harry Brook हुए Jasprit Bumrah के फैन, कहा– दुनिया में उनसे बेहतर गेंदबाज नहीं

    March 6, 2026

    बिलासपुर के 3 दोस्त 9 दिन से दुबई में फंसे, फ्लाइट कैंसिल होने से वापसी में देरी, परिजनों ने भारत सरकार से सहायता की अपील

    March 6, 2026

    CM योगी आदित्यनाथ और RSS के 3 दर्जन से ज्यादा पदाधिकारियों के बीच बंद कमरे में हुई गहरी बातचीत

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    MP: प्राइवेट स्कूलों को मान्यता का अंतिम अवसर, 10 मार्च तक 20 हजार लेट फीस के साथ आवेदन संभव

    March 6, 2026

    दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़: ₹5 लाख का इनामी माओवादी ढेर, बरामद हुए बड़े पैमाने पर हथियार

    March 6, 2026

    ट्रंप की करारी शिकस्त, अमेरिका को ₹16 लाख करोड़ का फटका, भारत को मिल रही राहत

    March 6, 2026

    राय जगदलपुर में बजट 2026-27 की योजना, नगर निगम ने सड़क, नाली-पानी और सफाई पर मांगी जनता की राय

    March 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.