Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»पन्ना जिले के अमानगंज स्थित पुरैना जेके सीमेंट प्लांट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, चार की मौत, 12 घायल
    मध्यप्रदेश

    पन्ना जिले के अमानगंज स्थित पुरैना जेके सीमेंट प्लांट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, चार की मौत, 12 घायल

    AdminBy AdminJanuary 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पन्ना जिले के अमानगंज स्थित पुरैना जेके सीमेंट प्लांट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, चार की मौत, 12 घायल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पन्ना
    पन्ना जिले के अमानगंज स्थित पुरैना जेके सीमेंट प्लांट फैक्ट्री में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बन रही दूसरी यूनिट का एक हिस्सा मजदूरों के ऊपर गिर गया। इसमें दबे मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। पन्ना पुलिस अधीक्षक ने 4 लोगों की मौत और 14 लोगों के घायल होने की जानकारी दी है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। प्रभारी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक पन्ना और 6 से अधिक थानों के थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद है। इनकी पहली प्राथमिकता घायलों को जल्द से जल्द इलाज कराने की है। इस घटना की जांच भी की जाएगी। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री के अंदर बन रही दूसरी यूनिट का काम लंबे समय से चल रहा था। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे जब यूनिट की साइट पर काम चल रहा था, तभी अचानक निर्माणाधीन बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक साइड पर काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया। इसमें 50 से ज्यादा मजदूरों के दबे होने की सूचना सामने आई है।

    एंबुलेंस को अंदर नहीं जाने दिया
    जेके सीमेंट फैक्ट्री में हुए हादसे को लेकर फैक्ट्री प्रबंधन की बड़ी लापरवाही घटना के बाद जिला प्रशासन के द्वारा भेजी गई 108 एंबुलेंस को भी फैक्ट्री के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। गेट बंद कर कई घंटे से गाड़ियां बाहर खड़ी हुई हैं।

    घायल मजदूरों को अस्पताल भेजा जा रहा है
    हादसे के बाद दूसरे मजदूरों ने घटना की सूचना तुरंत फैक्ट्री प्रबंधन को दी। जिसके बाद अंदर फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। बाहर निकाले गए मजदूरों को पन्ना जिला अस्पताल के साथ, दमोह, कटनी और जबलपुर के लिए रवाना किया गया है।

    जहां हादसा हुआ वहां 200 मजदूर थे
    इधर सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग फैक्ट्री के बाहर जमा हो गए। जानकारी के मुताबिक जहां हादसा हुआ वहां 200 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे। जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटे हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में सौर ऊर्जा ने लगाई ऐतिहासिक छलांग

    March 4, 2026

    रायपुर: नक्सल प्रभावित क्षेत्र से छत्तीसगढ़ का उभरता पर्यटन हब

    March 4, 2026

    बिजली व्यवस्था होगी मजबूत: फूलबाग सब-स्टेशन में जुड़े दो फीडर, डेढ़ लाख लोगों को फायदा

    March 4, 2026

    प्रॉपर्टी खरीदारों को झटका: भोपाल की 551 शहरी लोकेशन पर जमीन के दाम बढ़ेंगे

    March 4, 2026

    रायगढ़ में हुड़दंगियों पर ड्रोन की नजर, होली के लिए 16 चेकिंग पॉइंट सक्रिय

    March 4, 2026

    BJP की नई लिस्ट जारी: 9 नामों का ऐलान, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा मैदान में

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    खरमास 2026: मार्च में कब से कब तक रहेगा, शादी के कितने मुहूर्त हैं उपलब्ध?

    March 4, 2026

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में सौर ऊर्जा ने लगाई ऐतिहासिक छलांग

    March 4, 2026

    भाई दूज 4 या 5 मार्च को? भ्रम दूर करें—जानें सही तारीख, तिलक का शुभ समय और पूजा विधि

    March 4, 2026

    होली खेलने से पहले सावधान! ये 4 चूक रंग छुड़ाना बना देती हैं मुश्किल

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.