Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»बजट से एक दिन पहले झूमा शेयर बाजार, पैसा लगा दें तो 1 फरवरी को हो जाएगा कितना मुनाफा?
    व्यापार

    बजट से एक दिन पहले झूमा शेयर बाजार, पैसा लगा दें तो 1 फरवरी को हो जाएगा कितना मुनाफा?

    AdminBy AdminJanuary 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बजट से एक दिन पहले झूमा शेयर बाजार,  पैसा लगा दें तो 1 फरवरी को हो जाएगा कितना मुनाफा?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई

    कल देश का आम बजट (Union Budget 2025) आने वाला है और उससे एक दिन पहले शेयर बाजार में हरियाली (Stock Market Zooms) देखने को मिली है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुक्रवार को ग्रीन जोन में ओपन हुआ और कुछ ही मिनटों में 180 अंक चढ़ गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी बढ़त के साथ हरे निशान पर ओपन हुआ. शुरुआती कारोबार में Titan से लेकर Infosys तक के शेयर रफ्तार पकड़े नजर आए.

    ग्रीन जोन में हुई शुरुआत
    शेयर मार्केट (Share Market) में शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर हुआ. BSE Sensex अपने पिछले बंद 76759 की तुलना में उछलकर 76,888.89 के स्तर पर ओपन हुआ और कुछ ही मिनटों में ये 76,947.92 के लेवल पर पहुंचकर कारोबार करता दिखा. निफ्टी ने भी सेंसेक्स की तरह ही राह पकड़ी और NSE Nifty बीते कारोबारी दिन के अपने बंद 23,249.50 से चढ़कर 23,296.75 पर खुला और 23,316.80 तक उछल गया.

    खुलते ही दौड़ पड़े ये 10 शेयर
    शुक्रवार को शेयर बाजार में कारोबार शुरू होने के साथ ही लार्जकैप में शामिल L&T Share (4.70%), Titan Share (2.80%), Maruti Share (1.90%), Infosys Share (1.50%) तक उछल गया, जबकि मिडकैप में शामिल Kalyan Jewellers Share (6.73%), Suzlon Share (3.80%), Biocon (3.20%) और Phonix Share (3.05%) उछलकर ट्रेड कर रहा है. इसके अलावा स्मॉलकैप कंपनियों में Gulpoly Share 19.88% और Power India Share (11.29%) की तेजी लेकर कारोबार कर रहा है.

    1669 शेयरों ने की ग्रीन जोन में शुरुआत
    पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स ने तेज शुरुआत की. इस दौरान बाजार में मौजूद करीब 1669 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान पर ओपन हुए, तो वहीं 829 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार शुरू किया. इसके अलावा 102 कंपनियों के शेयर ऐसे रहे, जिनकी स्थिति में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला.

    कल बाजार ने दिनभर किया था हैरान
    बीते कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर मार्केट में दोनों इंडेक्स की बदली-बदली चाल नजर आई थी और सेंसेक्स निफ्टी कभी ग्रीन तो कभी रेड जोन में ट्रेड करते नजर आते रहे. हालांकि, अंत में सेंसेक्स 76,598.84 पर खुलने के बाद मार्केट क्लोज होने पर 226.85 अंक की तेजी लेकर 76,759.81 पर क्लोज हुआ था. तो वहीं निफ्टी 23,163 पर ओपन होने के बाद 23,249.50 पर बंद हुआ था.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    stock
    Admin

    Related Posts

    राहुल गांधी का अनोखा अंदाज: ‘मोहम्मद दीपक’ से बातचीत, फिटनेस को लेकर किया दिलचस्प वादा

    February 23, 2026

    कांग्रेस पर बरसे सुधांशु त्रिवेदी, बोले— ‘परिवारवाद की बीमारी से जूझ रही पार्टी’

    February 23, 2026

    Silver Price Hike: अचानक बढ़ी चांदी की कीमत, जानें 10 ग्राम सिक्के का ताजा रेट

    February 23, 2026

    मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी को घेरा, ममता बनर्जी को INDIA गठबंधन का नेता बताया

    February 23, 2026

    Gold-Silver Update: सोना ₹3000 उछला, चांदी एक झटके में ₹15558 तक महंगी

    February 23, 2026

    Bitcoin Crash: बिटकॉइन की कीमत में 40% की गिरावट, खरीदार गायब, बिटकॉइन की हालत बदतर

    February 23, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    गैस टैंकर हादसे से लगा 33 घंटे का जाम, अब सरकार देगी राहत—FASTag में वापस आएगा टोल पैसा

    February 23, 2026

    वीरगंज हिंसा: धार्मिक स्थल पर विवाद भड़का, पुलिस लाठीचार्ज के बाद सेना संभालेगी मोर्चा

    February 23, 2026

    अब हर महीने ₹3000! लाड़ली बहना योजना को लेकर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा

    February 23, 2026

    सतत जीवन शैली की ओर अग्रसर महाविद्यालय: ‘वेस्ट टू वेल्थ’ कार्यशाला में नवाचारों की गूंज

    February 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.