Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»फिलिस्तीन के चरमपंथी समूह हमास की सैन्य शाखा का प्रमुख मोहम्मद दीफ मारा गया
    विदेश

    फिलिस्तीन के चरमपंथी समूह हमास की सैन्य शाखा का प्रमुख मोहम्मद दीफ मारा गया

    AdminBy AdminJanuary 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फिलिस्तीन के चरमपंथी समूह हमास की सैन्य शाखा का प्रमुख मोहम्मद दीफ मारा गया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    फिलिस्तीन

    फिलिस्तीन के चरमपंथी समूह हमास की सैन्य शाखा का प्रमुख मोहम्मद दीफ मारा जा चुका है। हमास की ओर से खुद इसकी पुष्टि कर दी गई है, जबकि इजरायल ने 6 महीने पहले ही उसकी मौत की घोषणा कर दी थी। हमास ने दीफ के बारे में पहली बार यह बयान जारी किया है। इजरायली सेना ने पिछले साल अगस्त में घोषणा की थी कि एक महीने पहले दक्षिणी गाजा में हुए हवाई हमले में दीफ मारा गया है। हमास की ओर से गुरुवार को दीफ की मौत की पुष्टि कर देने से उसकी स्थिति के बारे में महीनों से जारी सभी अटकलों पर विराम लग गया।

    ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू ओबेदा ने यह भी पुष्टि की कि अल-कस्साम के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ मारवान इस्सा की भी हत्या कर दी गई है। उन्होंने कहा, 'दुश्मन ने हमारे 2 बड़े नेताओं की हत्या कर दी है लेकिन उनकी विरासत और प्रतिरोध जारी रहेगा।' उन्होंने कहा कि हमास के सैन्य नेताओं की हत्या से इजरायल के खिलाफ फिलिस्तीनी प्रतिरोध नहीं रुकेगा। मोहम्मद दीफ हमास की ओर से इजरायल पर 7 अक्टूबर को किए गए हमले का मुख्य साजिशकर्ता था। इस हमले के कारण गाजा में युद्ध छिड़ा था। दीफ कई वर्षों तक इजरायल की मोस्ट वांटेड लोगों की लिस्ट में टॉप पर रहा था।
    हमास ने 8 इजरायली बंधकों को छोड़ा

    हमास की ओर से मोहम्मद दीफ की मौत की पुष्टि ऐसे समय हुई, जब गाजा पट्टी में संघर्ष-विराम समझौते के तहत चरमपंथी समूह ने इजरायल पर हमले के दौरान बंधक बनाए लोगों को रिहा कर रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को 8 और लोगों को छोड़ा गया। इजरायल ने भी बंधकों की रिहाई के बदले शाम से 110 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करना शुरू कर दिया है, जिनमें इजरायलियों पर घातक हमलों के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रहे 30 कैदी शामिल हैं। रिहा किए गए कई कैदियों में 30 ऐसे हैं जो इजरायलियों के खिलाफ घातक हमलों के लिए आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। कुछ को कब्जे वाले पश्चिमी तट पर लौटने की इजाजत दी गई है, जबकि अधिक गंभीर अपराधों के लिए दोषी ठहराए गए लोगों को निर्वासन से पहले मिस्र स्थानांतरित किया जा रहा है। यह 19 फरवरी से प्रभावी संघर्ष-विराम समझौते के तहत दोनों पक्षों के बीच बंधकों-कैदियों की तीसरी अदला-बदली है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Hamas top-news
    Admin

    Related Posts

    16 फरवरी 2026 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों का असर, करियर-धन-प्रेम में क्या है खास

    February 15, 2026

    टीम इंडिया का जलवा बरकरार, पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में एंट्री

    February 15, 2026

    शंकराचार्य मुद्दे पर सियासी घमासान, अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा

    February 15, 2026

    रक्षा व तकनीकी गठजोड़ से भारत-जापान संबंध हुए और मजबूत, रिपोर्ट में खुलासा

    February 15, 2026

    पश्चिम बंगाल के टॉलीगंज में हाई-प्रोफाइल बिल्डिंग में आग, सेलेब्रिटीज़ को घर छोड़ना पड़ा

    February 15, 2026

    नई सरकार से पहले बड़ा संकेत! क्या यूनुस बनेंगे बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति?

    February 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    16 फरवरी 2026 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों का असर, करियर-धन-प्रेम में क्या है खास

    February 15, 2026

    टीम इंडिया का जलवा बरकरार, पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में एंट्री

    February 15, 2026

    शंकराचार्य मुद्दे पर सियासी घमासान, अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा

    February 15, 2026

    रक्षा व तकनीकी गठजोड़ से भारत-जापान संबंध हुए और मजबूत, रिपोर्ट में खुलासा

    February 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.