Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»अहमद अल-शरा के राष्ट्रपति बनते ही अमेरिका ने सीरिया पर बोला हमला, शीर्ष आतंकी को मार गिराया
    विदेश

    अहमद अल-शरा के राष्ट्रपति बनते ही अमेरिका ने सीरिया पर बोला हमला, शीर्ष आतंकी को मार गिराया

    AdminBy AdminJanuary 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अहमद अल-शरा के राष्ट्रपति बनते ही अमेरिका ने सीरिया पर बोला हमला, शीर्ष आतंकी को मार गिराया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दमिश्क
     अमेरिकी सेना ने कहा है कि उसने सीरिया के अंदर हवाई हमला किया है। उत्तरी पश्चिमी सीरिया में किए गए हवाई हमले में अलकायदा से जुड़े एक आतंकवादी समूह के शीर्ष आतंकी को मार गिराया गया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक बयान में कहा कि यह हवाई हमला क्षेत्र में आतंकी समूहों को रोकने और उन्हें कमजोर करने के लिए चल रहे प्रयास का हिस्सा था, जिसके परिणास्वरूप हुर्र अल-दीन समूह को मोहम्मद सलाह अल-जबीर की मौत हो गई। ये हमला उस समय किया गया, जब गुरुवार को ही बशर अल असद शासन को उखाड़ फेंकने वाले विद्रोही बल तहरीर अल-शाम के नेता अहमद अल-शरा को सीरिया का कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है।
    असद सरकार गिरने पर की थी एयर स्ट्राइक

    अमेरिकी सेना सीरिया में मौजूद इस्लामिक स्टेट (ISIS) और अल-कायदा से जुड़े समूहों के खिलाफ अभियान चलाती रही है। इसके पहले अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बीते दिसम्बर में बशर अल-असद की सरकार के पतन के बाद आईएसआईएस के ठिकानों पर दर्जनों हवाई हमले किए थे। दिसम्बर 2024 में हमले की जानकारी देते हुए सेंट्रल कमांड ने कहा था कि आईएसआईएस के नेताओं, गुर्गों और शिविरों समेत 75 से अधिक ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है।

    सेंट्रल कमांड ने कहा था कि हमले इसलिए किए गए थे ताकि आतंकी समूह असद शासन के अंत का फायदा न उठा सके। उस समय अमेरिकी सेना ने हवाई हमले में बी-52 बमवर्षक और एफ-15 का इस्तेमाल किया था। हालांकि, ताजा हमले के बारे में यह नहीं बताया गया है कि इसमें किन विमानों का इस्तेमाल हुआ है।

    गाजा में हमास मिलिट्री कमांडर की मौत की पुष्टि

    यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब गुरुवार को ही फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास ने अपने मिलिट्री कमांडर मोहम्मद दीफ की मौत की पुष्टि की है। इजरायली रक्षा बलों ने 6 महीने पहले एक हमले में दीफ को मार गिराने का दावा किया था, लेकिन हमास ने इसकी पुष्टि नहीं की थी। टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, हमास के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने एक वीडियो बयान में मोहम्मद दीफ की मौत की पुष्टि की। ओबैदा ने दीफ के साथ ही हमास की सैन्य शाखा के चीफ ऑफ स्टाफ राद थाबेट, खान यूनुस ब्रिगेड के कमांडर राफा सलामेह, सेंट्रल गाजा ब्रिगेड के कमांडर अयमान नोफल और उत्तरी गाजा ब्रिगेड के कमांडर अहमद घंडौर की मौत की भी पुष्टि की।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    top-news US Army
    Admin

    Related Posts

    मोजतबा खामेनेई कोमा में और पैर कटने की अफवाह, वेस्टर्न मीडिया में सनसनी

    March 13, 2026

    भोपाल के 6 प्राइवेट हॉस्पिटल 1 अप्रैल से हो सकते हैं बंद, सीएमएचओ ने रिन्यू न करने पर भेजा नोटिस

    March 13, 2026

    ये तो बस शुरुआत है — LPG और तेल संकट पर राहुल गांधी का सरकार पर वार, संसद में तीखी बहस

    March 12, 2026

    ईरान संग जंग के माहौल में सऊदी दौरा: मदद की तलाश में शहबाज शरीफ

    March 12, 2026

    Fuel Crisis in Asia: कई देशों में वर्क फ्रॉम होम और स्कूल बंद, जानें पड़ोसी मुल्कों की स्थिति

    March 12, 2026

    तनाव के बीच कूटनीति तेज: जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से तीन बार की बात, शिपिंग सुरक्षा पर फोकस

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मोजतबा खामेनेई कोमा में और पैर कटने की अफवाह, वेस्टर्न मीडिया में सनसनी

    March 13, 2026

    बंगाल चुनाव 2026: BJP ने तय किए 140 उम्मीदवार, रणनीति में बदलाव की उम्मीद

    March 13, 2026

    दुर्ग-राजनांदगांव में पारा 39°C चढ़ा पारा

    March 13, 2026

    देश की प्रसिद्ध पंडवानी कलाकार तीजन बाई अस्पताल में भर्ती, रायपुर AIIMS के ICU में चल रहा इलाज

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.