Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»सोनिया गांधी की प्रतिक्रिया को लेकर हंगामा मचा, भाजपा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से माफी मांगने की मांग की
    देश

    सोनिया गांधी की प्रतिक्रिया को लेकर हंगामा मचा, भाजपा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से माफी मांगने की मांग की

    AdminBy AdminJanuary 31, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सोनिया गांधी की प्रतिक्रिया को लेकर हंगामा मचा, भाजपा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से माफी मांगने की मांग की
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की प्रतिक्रिया को लेकर हंगामा मचा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के नेता उनसे माफी मांगने की मांग कर रहे हैं। दरअसल, सोनिया ने कहा कि वह (राष्ट्रपति मुर्मू) अपने संबोधन के आखिर तक थक गई थीं और बहुत मुश्किल से बोल पा रही थीं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए संसदीय कार्य मंत्री और भाजपा के सीनियर नेता किरेन रिजिजू ने कहा, 'मैं सोनिया गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं की ओर से की गई टिप्पणियों की निंदा करता हूं। हमारी राष्ट्रपति, एक आदिवासी महिला हैं, वे कमजोर नहीं हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश और समाज के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है और वे उस तरह के काम की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। उन्हें उनसे माफी मांगनी चाहिए।

    भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने सोनिया गांधी के बयान पर कहा, ‘यह देश को शर्मसार करने वाला बयान है। संवैधानिक प्रक्रिया होती है कि राष्ट्रपति दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करते हैं और उसमें सरकार की नीतियों की रूपरेखा होती है। जब इस पर चर्चा होगी, तब उन्हें आलोचना करने का अवसर मिलेगा। लेकिन आज के बयान के बाद ये दोनों लोग सांसद होने के लायक नहीं हैं। पहला बुनियादी नियम यह है कि राष्ट्रपति, न्यायाधीश पर टिप्पणी नहीं करते, लेकिन आज एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति पर ऐसी टिप्पणी की गई।’

    यह सीधे तौर पर संविधान का अपमान: अर्जुन राम मेघवाल
    केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के सीनियर लीडर अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, 'भारत के संविधान के अनुसार राष्ट्रपति का पद सर्वोच्च है। जो लोग संविधान के सम्मान की बात करते हैं और जो सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठी हमारी आदिवासी राष्ट्रपति का अपमान करते हैं, वे संविधान का भी अपमान कर रहे हैं। यह सीधे तौर पर संविधान का अपमान है। आपको लोकसभा में बोलने का मौका मिलेगा, अगर आप सकारात्मक आलोचना करना चाहते हैं तो लोकसभा उसके लिए मंच है। राष्ट्रपति के अभिभाषण के तुरंत बाद उन्होंने जो निम्न स्तर की टिप्पणी की, मैं उसकी कड़ी निंदा करता हूं।'

    हरदीप सिंह पूरी बोले- क्या वह भाषण सुन भी रहे थे?
    केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोनिया गांधी के बयान पर कहा, 'यह बहुत दुखद है कि राजनीति में एक राजनीतिक दल के नेता राष्ट्रपति के बारे में ऐसी बातें कह सकते हैं। वह पहली आदिवासी राष्ट्रपति हैं। उनके बेटे राहुल गांधी ने कहा कि भाषण उबाऊ था, क्या वह भाषण सुन भी रहे थे? उन्होंने सरकार की तरफ से रिपोर्ट कार्ड दिया। अगर आपको इस पर आपत्ति है तो चर्चा होगी और फिर आप इसका प्रतिवाद कर सकते हैं। उनकी मां (सोनिया गांधी) कहती हैं थकी हुई, ये किस तरह के शब्द हैं। मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी का वर्तमान नेतृत्व अहंकारी है।'

    ये कैसे विपक्ष के लोग हैं, बोलीं शांभवी चौधरी
    एलजेपी (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी के बयान पर कहा, 'यह राष्ट्रपति के अभिभाषण पर उनके नजरिये को दर्शाता है। उन्होंने बहुत अच्छा भाषण दिया। उन्होंने टीबी मुक्त भारत, AI, तकनीक के बारे में कितनी खूबसूरती से बात की। समावेशिता के बारे में बात की। अगर उन्हें यह उबाऊ लगता है तो यह उनका नजरिया है, देश को समझना चाहिए कि कैसे विपक्ष के लोग हैं।'

    आखिर सोनिया गांधी ने कहा क्या था
    राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि वह अपने संबोधन के आखिर तक थक गई थीं और बहुत मुश्किल से बोल पा रही थीं। उन्होंने संसद परिसर में कहा, ‘अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक गई थीं। वह मुश्किल से बोल पा रही थीं, बेचारी।’ बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू ने बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया और सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। मुर्मू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के इस तीसरे कार्यकाल में तीन गुना गति से काम हो रहा है। एक राष्ट्र, एक चुनाव और वक्फ संशोधन विधेयक जैसे कानूनों पर तेज गति से कदम आगे बढ़ाया गया है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    President Draupadi Murmu
    Admin

    Related Posts

    India AI Summit पर लूला हुए प्रभावित, बोले- टेक्नोलॉजी से बदल रही दुनिया की दिशा

    February 19, 2026

    भारत का AI भविष्य उज्ज्वल: सैम ऑल्टमैन बोले– प्रतिभा और टेक्नोलॉजी का मजबूत संगम

    February 19, 2026

    त्योहार पर बढ़ी भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला: मुंबई से बिहार और पूर्वांचल के लिए 30 अतिरिक्त ट्रेनें

    February 19, 2026

    माता वैष्णो देवी भवन में वीडियो बनाना हुआ प्रतिबंधित, नए नियम के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

    February 19, 2026

    वैष्णो देवी यात्रा के नए नियम लागू: भवन परिसर में वीडियो बनाना पड़ा भारी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी

    February 19, 2026

    भारत-UAE रिश्तों में AI बना नया पुल, पीएम मोदी और क्राउन प्रिंस ने बढ़ाया सहयोग

    February 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 20 फरवरी: किन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन? पढ़ें पूरा भविष्यफल

    February 19, 2026

    मां कामाख्या के दरबार पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा, असम दौरे की शुरुआत पूजा से

    February 19, 2026

    India AI Summit पर लूला हुए प्रभावित, बोले- टेक्नोलॉजी से बदल रही दुनिया की दिशा

    February 19, 2026

    भारत का AI भविष्य उज्ज्वल: सैम ऑल्टमैन बोले– प्रतिभा और टेक्नोलॉजी का मजबूत संगम

    February 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.