Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»यूक्रेन के ऐतिहासिक शहर पर रूस का मिसाइल हमला, सात लोग घायल, वहीं मौजूद थे नॉर्वे के दूत, बाल-बाल बचे
    विदेश

    यूक्रेन के ऐतिहासिक शहर पर रूस का मिसाइल हमला, सात लोग घायल, वहीं मौजूद थे नॉर्वे के दूत, बाल-बाल बचे

    AdminBy AdminFebruary 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यूक्रेन के ऐतिहासिक शहर पर रूस का मिसाइल हमला, सात लोग घायल, वहीं मौजूद थे नॉर्वे के दूत, बाल-बाल बचे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कीव
    रूस ने यूक्रेन के ऐतिहासिक बंदरगाह शहर ओडेसा के मुख्य केंद्र पर मिसाइल हमला किया, जिसमें कम से कम सात लोग घायल हो गए हैं। इस हमले में यूनेस्को द्वारा संरक्षित विश्व धरोहर स्थल को गंभीर क्षति पहुंची है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेंलेंस्की ने बताया कि इस हमले के दौरान नॉर्वे के राजनयिक भी उसी इलाके में मौजूद थे। हालांकि नॉर्वे के दूत सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि यह हमला यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली को और मजबूत करने की आवश्यकता को दर्शाता है। गौरतलब है कि इस महीने रूस-यूक्रेन युद्ध के तीन साल पूरे हो जाएंगे और अभी तक इसके समाप्त होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक इस युद्ध में यूक्रेन के 10,000 से अधिक आम नागरिक मारे गए हैं।

    ऐतिहासिक होटल और कंसर्ट हॉल क्षतिग्रस्त
    ओडेसा के क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह किपर और मेयर हेन्नाडी त्रुखानोव ने जो तस्वीरें साझा कीं, उनमें दिखाया गया कि 19वीं सदी में बने शानदार होटल ब्रिस्टल का लॉबी और अन्य हिस्से मलबे में तब्दील हो गए हैं। इसके अलावा, होटल के सामने स्थित ओडेसा फिलहारमोनिक कॉन्सर्ट हॉल को भी नुकसान पहुंचा है, जिसकी कई खिड़कियां टूट गईं। वहीं, ओपेरा हाउस के पास की सड़कों पर मलबे के टुकड़े बिखरे हुए दिखाई दिए। इस हमले में कई संग्रहालयों को भी क्षति पहुंची है। जेलेंस्की ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा, "रूसी बलों ने सीधे शहर और आम नागरिकों की इमारतों को निशाना बनाया है।"

    यूक्रेन युद्ध पर अमेरिका और रूस के बीच ‘गंभीर’ वार्ता
    इस बीच, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार रूस के साथ यूक्रेन युद्ध को लेकर "बहुत गंभीर" चर्चा कर रही है। उन्होंने संकेत दिया कि वह और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस मुद्दे पर जल्द ही "महत्वपूर्ण" कार्रवाई कर सकते हैं। ट्रंप ने कहा, "हम बात करेंगे, और मुझे लगता है कि हम शायद कुछ ऐसा करेंगे जो महत्वपूर्ण होगा।" हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने सीधे पुतिन से बातचीत की है, तो उन्होंने जवाब दिया, "मैं इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहता।" रूस ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने पूर्वी यूक्रेन के दोनेत्स्क क्षेत्र में एक और गांव पर कब्जा कर लिया है तथा लगभग तीन साल के युद्ध के बाद वह महत्वपूर्ण यूक्रेनी साजो-सामान केंद्र पोक्रोव्स्क के और नजदीक पहुंच गया है। हालांकि, रूस के दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है कि उसकी सेना ने नोवोवासिलिव्का पर कब्ज़ा कर लिया है। यूक्रेनी अधिकारियों ने भी तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है। रूसी सेना महीनों से पोक्रोव्स्क और पास के चासिव यार जैसे प्रमुख दोनेत्स्क गढ़ों पर कब्जा करने की कोशिश कर रही हैं, खेत और जंगलों में अपना रास्ता बना रही हैं तथा छोटी ग्रामीण बस्तियों को अपने कब्जे में ले रही हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Russia launched a missile attack
    Admin

    Related Posts

    होर्मुज तनाव के बीच ट्रंप ने मांगा सहयोग, साउथ कोरिया ने रखी अपनी शर्तें

    March 15, 2026

    खर्ग द्वीप हमले का बदला! ईरान के हमलों से दुबई-कुवैत एयरपोर्ट दहले, कई धमाकों से हड़कंप

    March 15, 2026

    ईरान का कड़ा संदेश: ‘नेतन्याहू को ढूंढकर मारेंगे’, IRGC ने ली बदले की कसम

    March 15, 2026

    ट्रंप का ईरान में सीजफायर से इनकार, कहा- जंग बंद करने की शर्तें अस्वीकार्य

    March 15, 2026

    ईरान जंग के बीच मोजतबा खामेनेई रूस पहुंचे, पुतिन ने उन्हें विमान से उड़ा लिया

    March 15, 2026

    पाकिस्तान ने कंधार में एयरस्ट्राइक की, ड्रोन हमलों के बाद सैन्य ठिकाना हुआ निशाना

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    Oscars 2026: ‘वन बैटल आफ्टर एनदर’ ने मारी बड़ी जीत,ईशा ने डायमंड नेकलेस में किया रॉयल स्टाइल

    March 16, 2026

    ओडिशा के हॉस्पिटल में भयानक आग, ICU में भर्ती 10 मरीजों ने गंवाई जान

    March 16, 2026

    चुनाव की तारीखों के कारण IPL 2026 का शेड्यूल हो सकता है प्रभावित, BCCI को करना पड़ सकता है बदलाव

    March 16, 2026

    मिलिट्री पाइप बैंड प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर आने पर CM साय ने छात्रों को दी शुभकामनाएं

    March 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.