Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»दिल्ली की जनता केजरीवाल का सूपड़ा साफ करने का मन बना चुकी है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    व्यापार

    दिल्ली की जनता केजरीवाल का सूपड़ा साफ करने का मन बना चुकी है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    AdminBy AdminFebruary 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली की जनता केजरीवाल का सूपड़ा साफ करने का मन बना चुकी है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज दिल्ली के अशोक विहार इलाके में पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी पूनम भारद्वाज के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। सभा में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। सैनी ने अपने भाषण में आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला और कहा कि दिल्ली की "आप-दा सरकार" को जड़ से उखाड़ फेंकना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी पूनम भारद्वाज को भारी मतों से जिताएं।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनसभा में बीजेपी को समर्थन देने के लिए जनता से आह्वान किया और इस चुनाव को जीतने में पार्टी की मदद की अपील की। इस बीच, उन्होंने केजरीवाल सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज मैं लोहार समुदाय के बीच गया था। यह एक गरीब समुदाय है। इस समुदाय ने देश के विकास में अहम योगदान दिया है। लेकिन, केजरीवाल ने इनकी ऐसी हालत कर दी है कि इन्हें पीने का स्वच्छ पानी भी नहीं मिल रहा है, लेकिन अब दिल्ली की जनता ने केजरीवाल का सूपड़ा साफ करने का मन बना लिया है।

    मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में बजट को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने बजट पेश किया। मैं इसकी तारीफ करता हूं। इस बजट में समाज के सभी वर्गों के विकास की पूरी रूपरेखा है। इसमें सभी लोगों के हितों का ध्यान रखा गया है। वहीं, उन्होंने कहा कि इस बजट के जरिए हरियाणा के किसानों के लिए भी विकास का मार्ग प्रशस्त किया गया है। किसानों के लिए क्रेडिट कार्ड की सीमा तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये किए जाने का निर्णय लिया गया है। किसानों को कम ब्याज पर कर्ज उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। इस बजट से छोटे व्यापारियों को भी मजबूती मिलेगी, जिसकी मैं प्रशंसा करता हूं। इस बजट से आने वाले दिनों में नए उद्योग लगेंगे।

    उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने बजट के जरिए आय की सीमा में बदलाव किया है। इसकी मैं प्रशंसा करता हूं। अब 12 लाख रुपये तक किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं देना होगा। पहले इसकी सीमा साज लाख रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 12 लाख रुपये कर दिया गया है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Nayab Singh Saini top-news
    Admin

    Related Posts

    पूर्ण बहुमत से आगे बढ़ी भाजपा: राज्यसभा में NDA की ताकत 140 के पार

    March 18, 2026

    विश्व पदक विजेता अंतिम पंघाल पर भारी पड़ी मीनाक्षी गोयत, एशियाई चैंपियनशिप के लिए टीम में एंट्री

    March 18, 2026

    हाईकोर्ट ने गेस्ट फैकल्टी के नियमितीकरण की याचिका खारिज की, सिंगल बेंच ने दी अहम टिप्पणी

    March 18, 2026

    कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटे 555 श्रद्धालुओं को सीएम योगी ने दी ₹1-1 लाख की सहायता

    March 18, 2026

    कांग्रेस को असम चुनाव से पहले मिला तगड़ा झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने छोड़ा पार्टी

    March 18, 2026

    आंगनबाड़ी केंद्रों में न्योता भोज कार्यक्रम: पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का व्यापक अभियान

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल वैल्यू चेन, फार्म से फैशन तक एक ही प्लेटफॉर्म पर उद्योग

    March 18, 2026

    खरगे का तंज—प्यार हमसे, शादी मोदी से, PM मोदी भी हंसे, संसद में छाया मजेदार पल

    March 18, 2026

    जयंती के सशक्त नेतृत्व से बदली गांव की तस्वीर

    March 18, 2026

    हॉस्पिटल हादसा: तीन सफाई कर्मियों की मौत पर भूपेश बघेल का सख्त रुख, जिम्मेदारों को सजा देने की मांग

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.