Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»पीएम मोदी की वाशिंगटन यात्रा एआई एक्शन समिट में शामिल होने के तुरंत बाद हो सकती है
    देश

    पीएम मोदी की वाशिंगटन यात्रा एआई एक्शन समिट में शामिल होने के तुरंत बाद हो सकती है

    AdminBy AdminFebruary 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीएम मोदी की वाशिंगटन यात्रा एआई एक्शन समिट में शामिल होने के तुरंत बाद हो सकती है
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली/वाशिंगटन
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने वाशिंगटन यात्रा पर जा सकते हैं। यह दौरा 10 और 11 फरवरी को पेरिस के ग्रैंड पैलेस में होने वाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक्शन समिट में उनकी भागीदारी के तुरंत बाद हो सकता है। 27 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ पीएम मोदी की फोन पर बातचीत के दौरान जिन मुद्दों पर चर्चा हुई उनमें व्हाइट हाउस का दौरा भी शामिल था। इस दौरान दोनों देशों के बीच 'दोस्ती और रणनीतिक संबंधों की मजबूती' को लेकर बात हुई।

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को नियमित मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा, "दोनों पक्ष भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा पर काम कर रहे हैं। इस यात्रा के तारीखों पर काम किया जा रहा है और उचित समय पर इसकी घोषणा की जाएगी।" उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री पेरिस में एआई शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद द्विपक्षीय यात्रा के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका जाएंगे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच मित्रता और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करेगी। पीएम मोदी राष्ट्रपति ट्रंप के ऐतिहासिक दूसरे राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान व्हाइट हाउस का दौरा करने वाले पहले विदेशी नेताओं में शामिल होंगे।

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले ही भारत और प्रधानमंत्री मोदी के साथ 'महान साझेदारी' को मजबूत करने का वादा किया है। पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने आईएएनएस को बताया, "हमने राष्ट्रपति ट्रंप के पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिका यात्रा के लिए भेजे गए निमंत्रण के संदर्भ में जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया है।"

    श्रृंगला ने कहा कि इस यात्रा से सभी आगामी निर्णयों के लिए मंच तैयार हो जाएगा। इससे वर्ष के अंत में भारत में आयोजित होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति ट्रंप की यात्रा से पहले संबंधों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    PM Narendra Modi top-news
    Admin

    Related Posts

    AI Impact Summit 2026 से भारत की वैश्विक एंट्री, राघव चड्ढा ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

    February 16, 2026

    दीन-दुखियों की सेवा का संकल्प प्रेरणादायी और अनुकरणीय : राज्यपाल पटेल

    February 16, 2026

    बीएलओ से सीईओ तक सभी इलेक्शन कमीशन हैं, सभी की भूमिका महत्वपूर्ण: पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त रावत

    February 16, 2026

    UGC एक्ट को लेकर बढ़ा समर्थन, जिले में प्रदर्शन तेज, लोगों ने खोला मोर्चा

    February 16, 2026

    शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा के भाई अंकित को मिली एसआई पद पर नियुक्ति

    February 16, 2026

    8वें वेतन आयोग को लेकर सरकार की चेतावनी, कर्मचारियों के लिए अहम अपडेट

    February 16, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 17 फरवरी: इन राशियों के लिए शुभ संकेत, किस्मत देगी साथ

    February 16, 2026

    एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देकर ही चीन की चुनौतियों का सामना कर पायेगें : मंत्री काश्यप

    February 16, 2026

    AI Impact Summit 2026 से भारत की वैश्विक एंट्री, राघव चड्ढा ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

    February 16, 2026

    पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध और पारदर्शी प्रक्रिया से मिले योजनाओं का लाभ – मंत्री चौहान

    February 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.