Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»कनाडा का एलान- अमेरिकी सामान पर लगाएंगे 25 फीसदी टैरिफ
    विदेश

    कनाडा का एलान- अमेरिकी सामान पर लगाएंगे 25 फीसदी टैरिफ

    AdminBy AdminFebruary 2, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कनाडा का एलान- अमेरिकी सामान पर लगाएंगे 25 फीसदी टैरिफ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वाशिंगटन।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एलान के बाद 25 फीसदी टैरिफ लगने पर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने जवाब दिया है। पीएम ट्रूडो ने कहा कि हम भी अमेरिका को जवाब देंगे। हम 155 बिलियन डॉलर मूल्य के अमेरिकी सामान पर 25 फीसदी टैरिफ लगाएंगे। मंगलवार से  30 बिलियन डॉलर मूल्य के सामान पर यह टैरिफ लागू किया जाएगा। जबकि आने वाले 21 दिन में 125 बिलियन डॉलर मूल्य के सामानों पर और टैरिफ लगाए जाएंगे।

    वहीं, मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने भी डोनाल्ड ट्रंप को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि टैरिफ लगाने से समस्याएं हल नहीं होती हैं। मैक्सिको टकराव नहीं चाहता है। हम पड़ोसी देशों के बीच सहयोग से शुरुआत करते हैं।

    जस्टिन ट्रूडो ने यह एलान किया
    कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि मैं सीधे अमेरिकियों हमारे सबसे करीबी दोस्तों और पड़ोसियों से बात करना चाहता हूं। यह ऐसा विकल्प है जो कनाडाई लोगों को नुकसान पहुंचाएगा, लेकिन इस फैसले के अमेरिकी लोगों के लिए वास्तविक परिणाम होंगे। जैसा कि मैंने लगातार कहा है कि कनाडा के खिलाफ टैरिफ आपकी नौकरियों को खतरे में डाल देगा। पीएम ट्रूडो ने कहा कि राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने कई वर्ष पहले कहा था कि भूगोल ने हमें पड़ोसी बनाया है। इतिहास ने हमें मित्र बनाया है। अर्थशास्त्र ने हमें साझेदार बनाया है और आवश्यकता ने हमें मित्र बनाया है। यदि राष्ट्रपति ट्रंप संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए एक नए स्वर्ण युग की शुरुआत करना चाहते हैं, तो बेहतर रास्ता कनाडा के साथ साझेदारी करना है, न कि हम पर टैरिफ लगाना। इससे पहले ट्रूडो ने एक्स पर लिखा कि कनाडाई लोग ऐसा नहीं चाहते थे, लेकिन वे इसके लिए तैयार हैं। ट्रूडो ने इस मामले को लेकर पहले मंत्रिमंडल से चर्चा की थी। अब वे मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम से बात करेंगे। अमेरिका ने 4 फरवरी से अधिकांश कनाडाई वस्तुओं पर 25 प्रतिशत टैरिफ और ऊर्जा पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात कही है। मैंने आज शीर्ष नेताओं और हमारे मंत्रिमंडल से मुलाकात की है। मैं जल्द ही मैक्सिको की राष्ट्रपति शीनबाम से बात करूंगा।

    यह बोलीं मैक्सिको की राष्ट्रपति शीनबाम
    मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने कहा कि नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल आपराधिक संगठनों से मैक्सिको का कोई संबंध नहीं है। अगर अमेरिका इन संगठनों से निपटना चाहता है तो हमें मिलकर काम करना चाहिए। लेकिन हमेशा साझा जिम्मेदारी, आपसी विश्वास, सहयोग और सबसे बढ़कर संप्रभुता के सम्मान के सिद्धांतों से समझौता नहीं किया जा सकता। मैं समन्वय को हां कहती हूं और अधीनता को ना कहती हूं। उन्होंने साझा चिंताओं को दूर करने के लिए दोनों देशों की शीर्ष सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा टीमों के साथ समूह बनाने का प्रस्ताव रखा। शीनबाम ने एक्स पर लिखा कि मैं राष्ट्रपति ट्रंप को प्रस्ताव देती हूं कि हम अपनी सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा टीमों के साथ कार्य समूह स्थापित करें। समस्याएं टैरिफ लगाने से हल नहीं होती हैं बल्कि बातचीत और संवाद से हल नहीं होती हैं। जैसा कि हमने हाल ही में अमेरिकी विदेश विभाग के साथ मिलकर अप्रवासियों के मुद्दे पर काम किया। मैक्सिको की टीम प्रवासियों से संबंधित मामलों में अमेरिका के साथ लगातार संपर्क में थी। राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रवासियों की गिरावट में का जो ग्राफ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, वह मेरी ही टीम ने बनाया था। टीम लगातार उनके साथ संवाद में थी। उन्होंने कहा कि मैं अर्थव्यवस्था सचिव को प्लान बी बनाने का निर्देश देती हूं, जिस पर हम काम कर रहे हैं। इसमें मैक्सिको के हितों की रक्षा के लिए टैरिफ और गैर टैरिफ उपाय शामिल हैं। बलपूर्वक नहीं सब कुछ तर्क और सही तरीके से होगा। मैक्सिको की राष्ट्रपति शीनबाम ने अमेरिका की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने मैक्सिको के आपराधिक संगठनों के साथ संबंध के आरोप लगाए हैं। हम इसे खारिज करते हैं। चार महीनों में हमारी सरकार ने 40 टन से अधिक ड्रग्स जब्त किए हैं। 10 हजार से अधिक लोगों को पकड़ा है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Canada tariff
    Admin

    Related Posts

    रुबियो और हेगसेथ के साथ अमेरिकी आर्मी बेस पर ड्रोन का खतरा, हड़कंप मचा

    March 19, 2026

    आटा और तेल की कमी के बीच अफगानिस्तान से युद्ध, पाकिस्तान पर क्या आएगा तबाही का त्रिकोण?

    March 19, 2026

    इजरायल का बड़ा हमला! खुफिया मंत्री खतिब के मारे जाने का दावा, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

    March 18, 2026

    पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का आरोप, विदेश मंत्री ने कूटनीतिज्ञों से कहा– सच उजागर करें

    March 18, 2026

    युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा बयान: ईरान-रूस साथ, अमेरिका को दी मदद की पेशकश

    March 18, 2026

    बीच समंदर बदला रास्ता: रूस का तेल लेकर आ रहा जहाज अब भारत पहुंचेगा, जानें वजह

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री योगी का सख्त संदेश, त्योहारों पर शांति सर्वोपरि, माहौल बिगाड़ने वालों के विरुद्ध होगी कठोर कार्रवाई

    March 19, 2026

    भारत-कनाडा साझेदारी को नई गति, उच्चायुक्त ने यूपी को बताया निवेश व इनोवेशन का उभरता केंद्र

    March 19, 2026

    26 मार्च तक मेलों, प्रदर्शनी, संवाद, रोजगार और सम्मान कार्यक्रमों की व्यापक श्रृंखला का होगा आयोजन

    March 19, 2026

    2527 युवाओं को मिला जॉब ऑफर, महिलाओं की सशक्त भागीदारी, 473 युवतियों ने विभिन्न सेक्टरों में पाई नौकरी

    March 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.