Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»कल से भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज, स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की नजरें एक बड़े रिकॉर्ड पर होंगी
    खेल

    कल से भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज, स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की नजरें एक बड़े रिकॉर्ड पर होंगी

    AdminBy AdminFebruary 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कल से भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज, स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की नजरें एक बड़े रिकॉर्ड पर होंगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत गुरुवार छह फरवरी से हो रही है। ये सीरीज भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी के लिहाज से काफी अहम है। इस सीरीज से कई भारतीय खिलाड़ी वनडे की फॉर्म तलाशेंगे क्योंकि टीम इंडिया ने लंबे समय से 50 ओवरों का फॉर्मेट नहीं खेला है। ऐसे में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की नजरें एक बड़े रिकॉर्ड पर होंगी।

    सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाना है। मैच में रवींद्र जडेजा खेलेंगे या नहीं इस बात पर संशय है। हालांकि, अगर जडेजा इस मैच में मैदान पर उतरते हैं तो उनके पास इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को पीछे छोड़ने का मौका होगा।

    बड़े रिकॉर्ड पर नजरें
    इस सीरीज में जडेजा कुछ रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। जडेजा अगर दो विकेट ले लेते हैं तो वह एंडरसन को पीछे छोड़ देंगे और भारत-इंग्लैंड के बीच खेले गए वनडे मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। एंडरसन ने भारत के खिलाफ 31 मैचों में 40 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ 26 मैचों में 39 विकेट लिए हैं। अगर जडेजा एक विकेट लेते हैं तो एंडरसन की बराबरी कर लेंगे और दो विकेट लेते हैं तो उनसे आगे निकल जाएंगे।

    तीसरे नंबर पर इस मामले में इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ हैं। इस दिग्गज ने भारत के खिलाफ 30 वनडे मैचों में कुल 37 विकेट अपने नाम किए हैं। चौथे नंबर पर भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का नाम है जिन्होंने 23 मैचों में 36 विकेट झटके हैं। पूर्व तेज गेंदबाज जवागाल श्रीनाथ ने 31 मैचों में 35 विकेट लिए हैं।

    600 विकेट के करीब
    वहीं जडेजा इस सीरीज में भारत के लिए 600 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन सकते हैं। ऐसा करने से बाएं हाथ का ये स्पिनर सिर्फ तीन विकेट दूर है। जडेजा के अभी 351 मैचों में 597 इंटरनेशनल विकेट हैं। इस मामले में नंबर-1 पर अनिल कुंबले हैं। इस लेग स्पिनर ने 401 मैचों में 953 विकेट लिए हैं। रविचंद्रन अश्विन दूसरे नंबर पर हैं। उनके नाम 287 मैचों में 765 विकेट हैं। हरभजन सिंह के नाम 365 मैचों में 707 इंटरनेशनल विकेट हैं। कपिल देव 356 मैचों में 687 विकेटों के साथ चौथे नंबर पर हैं। उनके बाद फिर जडेजा का नंबर आता है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    स्वदेशी टूर्नामेंट से मिलती है बेस्ट प्रैक्टिस: Ramit Tandon ने बताई सफलता की कुंजी

    March 18, 2026

    विश्व पदक विजेता अंतिम पंघाल पर भारी पड़ी मीनाक्षी गोयत, एशियाई चैंपियनशिप के लिए टीम में एंट्री

    March 18, 2026

    MS धोनी ने छोड़ा अपना नंबर 7, क्या जडेजा से जुड़ा है इस फैसले का राज?

    March 18, 2026

    ईरान की जिद पर अड़ा रुख, FIFA में भी टी20 वर्ल्ड कप जैसी राजनीति और धमकियों का सिलसिला

    March 18, 2026

    2026 में IPL से हो सकती है इन 5 दिग्गजों की विदाई, धोनी भी शामिल

    March 18, 2026

    मैदान में शतक, क्लास में औसत: कप्तान सूर्या ने खुद खोला पढ़ाई का राज

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    पूर्ण बहुमत से आगे बढ़ी भाजपा: राज्यसभा में NDA की ताकत 140 के पार

    March 18, 2026

    कचरा मुक्त होगा आदमपुर खंती! 55 करोड़ की योजना पर जल्द लगेगी मुहर

    March 18, 2026

    वायलेंस और गालियों पर चली कैंची: धुरंधर 2 को 21 कट्स के बाद मिली हरी झंडी

    March 18, 2026

    31 मार्च तक हर जिले को दिया गया सभी आईडी बनाने का लक्ष्य

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.